पचपदरा रिफाइनरी परिसर में ड्रोन पर रोक, नो फ्लाई जोन घोषित
Jageshwar prasad | Jun 28, 2026, 13:44 IST
CM भजनलाल आज पचपदरा में, पीएम दौरे की होगी समीक्षा
पीएम मोदी 4 जुलाई को राजस्थान के पचपदरा में HRRL रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन घोषित।
समझें क्या है पूरा मामला
- प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन।
- सीएम भजनलाल शर्मा ने आज पचपदरा पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।
- कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन-पैराग्लाइडर पर प्रतिबंध।
- पीएम के दौरे को यादगार बनाने के लिए जिलेभर में स्वच्छता अभियान।
कार्यक्रम स्थल के आसपास नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। ड्रोन, पैराग्लाइडर सहित सभी हवाई उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया गया है। पूरे बालोतरा जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चल रहा है।
CM भजनलाल पहुंचे पचपदरा
पचपदरा में रिफाइनरी का निरीक्षण किया और पीएम मोदी के कार्यक्रम की चल रही तैयारियों की समीक्षा की। शाम को वे वापस प्रस्थान करेंगे।
नो फ्लाई जोन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्यक्रम अवधि के दौरान ड्रोन, यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle), पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और अन्य उड़ने वाले उपकरणों का संचालन वर्जित रहेगा।
बिना अनुमति उड़ान गतिविधि करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। सभी सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएम का स्वागत, जिलेभर में स्वच्छता अभियान
जिला कलेक्टर सुशील कुमार ने अपील की है कि विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं, युवा और आमजन मिलकर श्रमदान करें। यह विशेष स्वच्छता अभियान 4 जुलाई तक जिलेभर में चलेगा।
पचपदरा रिफाइनरी क्यों है खास
इस रिफाइनरी के शुरू होने से राजस्थान में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। बाड़मेर के आसपास के क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थित एचआरआरएल (Hindustan Petroleum Rajasthan Refinery Limited) रिफाइनरी
FAQ
- पचपदरा रिफाइनरी कहां है और इसका उद्घाटन कब होगा?
पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई 2026 को इसका उद्घाटन करेंगे। - HRRL रिफाइनरी क्या है?
HRRL यानी Hindustan Petroleum Rajasthan Refinery Limited, HPCL और राजस्थान सरकार का संयुक्त उद्यम है। यह राजस्थान की सबसे बड़ी और देश की आधुनिक रिफाइनरियों में से एक है।
ये भी पढ़ें:-
पचपदरा रिफाइनरी में आग, सरकार कर सकती है SIT का गठन, हालत का जायजा लेने पहुंचे सीएम
पचपदरा रिफाइनरी 1 जून से फिर होगी शुरू, आग के कारण हो गई थी बंद
पचपदरा रिफाइनरी में आग: गहलोत बोले-यह बहुत बड़ी घटना, इसकी गहराई से जांच हो
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj