पचपदरा में बसेगा एक नया शहर, स्मार्ट सिटी जैसी होगी सुविधा, बड़े-बड़े शहरों का देगा टक्कर

Ashish Bhardwaj | May 25, 2026, 16:32 IST
Share
Panchpadra new city
Panchpadra new city Photograph: (The sootr)

राजस्थान में पचपदरा रिफाइनरी के आसपास एक नया शहर बसाया जा रहा है। पश्चिमी राजस्थान का यह शहर औद्योगिक और शहरी विकास केंद्र बनने जा रहा है। रीको ने यहां आधुनिक सुविधाओं के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

News In Short

  • पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में 29.77 हेक्टेयर पर पहला औद्योगिक चरण पूरा हुआ।
  • 86 औद्योगिक भूखंड और 8 प्लग एंड प्ले फैक्ट्री शेड्स तैयार किए गए हैं।
  • 27 इकाइयों को 38 भूखंडों के आवंटन पत्र जारी किए गए, निवेश 89.13 करोड़ रुपए।
  • द्वितीय चरण में 213.70 हेक्टेयर भूमि पर 257 नए भूखंड विकसित किए जाएंगे।
  • क्षेत्र में स्कूल, हॉस्पिटल, हाउसिंग और मल्टीप्लेक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं भी बनेंगी।

News In Detail

पचपदरा रिफाइनरी के आसपास का क्षेत्र आने वाले वर्षों में पश्चिमी राजस्थान का प्रमुख औद्योगिक और शहरी केंद्र बन रहा है। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने यहां उद्योगों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटल और मॉल जैसी आधुनिक सुविधाओं के लिए भूमि आवंटन शुरू कर दिया है।

पहला चरण: बोरावास-कलावा औद्योगिक क्षेत्र

रीको इकाई प्रभारी कुलदीप दाधीच के अनुसार, बालोतरा-बाड़मेर राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के पास बोरावास-कलावा क्षेत्र में पहले चरण में 29.77 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है। इसमें 86 औद्योगिक भूखंड और 8 प्लग एंड प्ले मॉडल फैक्ट्री शेड्स शामिल हैं।

रोजगार और निवेश

अब तक 27 औद्योगिक इकाइयों को 38 भूखंडों (प्लाट) का आवंटन किया जा चुका है। इन इकाइयों में लगभग 89.13 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे करीब 489 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।

दूसरा चरण: भूमि विकास योजना

दूसरे चरण में 213.70 हेक्टेयर भूमि पर 257 नए भूखंड विकसित किए जाएंगे। इन भूखंडों का आकार 500 वर्ग मीटर से लेकर 1.62 लाख वर्ग मीटर तक होगा। फिलहाल, 87.64 हेक्टेयर भूमि पर सड़क, बिजली और स्ट्रीट लाइट सहित विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

रिफाइनरी बेल्ट में आधुनिक सुविधाएं

राजस्थान सरकार ने रामनगर (थोब), सिंधियों की ढाणी, वेदरलाई, बोरावास, खेमाबाबा नगर, रातानाडा, मालियों की ढाणी, बाम नेवाई और जेरला में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि RIICO को आवंटित की है। यहां औद्योगिक विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आवासीय योजनाएं, मनोरंजन केंद्र और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स भी विकसित होंगे।

FAQs

पचपदरा रिफाइनरी औद्योगिक क्षेत्र में कौन-कौन से उद्योग स्थापित होंगे?

इस क्षेत्र में 86 औद्योगिक भूखंड और 8 प्लग एंड प्ले फैक्ट्री शेड्स विकसित किए गए हैं। निवेशकों को प्रस्ताव आमंत्रित किया जा रहा है, जिनमें रसायन, निर्माण, टेक्सटाइल और हॉस्पिटैलिटी जैसे उद्योग शामिल हो सकते हैं।

इस औद्योगिक क्षेत्र से रोजगार के अवसर कितने होंगे?

पहले चरण में लगभग 489 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। द्वितीय चरण में 257 नए भूखंड विकसित होने के बाद रोजगार के और अवसर बढ़ेंगे।

पचपदरा औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का क्या विकास होगा?

यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, मल्टीप्लेक्स, होटल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे स्थानीय युवाओं और निवासियों के लिए जीवन स्तर में सुधार होगा।

ये भी पढे़:-

86 वर्षीय आसाराम को मेडिकल आधार पर राहत, हाई कोर्ट ने जमानत 7 जुलाई तक बढ़ाई

आईएएस प्री‑परीक्षा में फर्जी प्रवेश‑पत्र के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार, जेब से अफीम भी बरामद

मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश पर लगी सुप्रीम रोक

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी, जयपुर में पेट्रोल ₹112.66 रुपए पार, जानें हर जिले के हाल

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • रीको
  • RIICO
  • पचपदरा रिफाइनरी
  • बालोतरा-बाड़मेर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज