पेपर लीक माफिया भूपेंद्र सारण को मिली जमानत, सीनियर टीचर भर्ती के पेपर लीक का है आरोपी

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
high court
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट ने पेपर लीक माफिया भूपेंद्र सारण को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। सारण सीनियर टीचर भर्ती 2022 का पेपर लीक करने के मामले में आरोपी है।

राजस्थान हाई कोर्ट ने पेपर लीक माफिया भूपेंद्र सारण को सीनियर टीचर भर्ती-2022 का पेपर लीक करने के मामले में जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस प्रवीर भटनागर ने भूपेंद्र की जमानत याचिका मंजूर करते हुए दिए।

SOG ने एसआई भर्ती पेपर लीक के जिस आरोपी सब इंस्पेक्टर को नोटिस थमाया, वह फरार

भूपेंद्र सारण के एडवोकेट महेंद्र शांडिल्य ने अदालत को बताया कि सारण के खिलाफ पुलिस स्टेशन बेकरिया उदयपुर में पेपर लीक करने सहित विभिन्न आरोपों में एफआईआर दर्ज है। याचिकाकर्ता को मामले में झूठा फंसाया है। वह 24 फरवरी, 2023 से हिरासत में है और अब तक आरोप भी तय नहीं हुए हैं। चार्जशीट बहुत बड़ी है और अ​भियोजन ने 93 गवाहों की सूची पेश की है।

Rajasthan | 2021 की भर्ती के पेपर लीक मामले में वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार, अभी और आरोपी बाकी

सह-अभियुक्तों को मिल चुकी जमानत

सह-अभियुक्त विजय कुमार डामोर तथा अरुण उर्फ राजेंद्र को ​जमानत ​मिल चुकी है। दूसरे दो अभियुक्त अनिता तथा रामगोपाल को सुप्रीम कोर्ट से तथा सह-अभियुक्त सुरेश साहू को ट्रायल कोर्ट से ​जमानत मिल चुकी है। याचिकाकर्ता के खिलाफ ​बताए गए मुकदमों में से 11 में उसे जमानत मिल चुकी है तथा 13 मुकदमों में से 10 मामले उसकी गिरफ्तारी के बाद दर्ज किए गए हैं। निकट भविष्य में ट्रायल पूरी होने की कोई संभावना नहीं है।

REET 2021 : पेपर लीक मामले में सरकारी स्कूल का वाइस प्रिंसीपल गिरफ्तार, जानें कैसे कसा SOG ने शिकंजा

संबंधित थाने में देनी होगी हाजिरी कोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर करते हुए शर्त लगाई है कि भूपेंद्र को हर महीने पहले और चौथे शनिवार को संबंधित थाने में हाजिरी दर्ज करवानी होगी। थाना इंचार्ज आरोपी की उपस्थिति के लिए रजिस्टर रखेगा और उपस्थिति की जानकारी उसी दिन संबंधित ट्रायल कोर्ट को भेजेगा। आरोपी को अपने वर्तमान पते सहित मोबाइल नंबर भी संबंधित थाना इंचार्ज को देना होगा। थानाधिकारी पता और मोबाइल नंबर वैरिफाई करेगा।
RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम राईका को जमानत, एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में राहत

नहीं होगा शर्तों का उल्लंघन

ट्रायल कोर्ट के जज को भी आरोपी को जमानत पर रिहा करने से पूर्व जमानत देने वालों के संबंध में संबंधित थानाधिकारी के जरिए उनके घर के पते व अन्य डिटेल वैरीफाई करनी होगी। आरोपी को पासपोर्ट जमा करवाना होगा और बिना अदालती अनुमति के देश से बाहर नहीं जाएगा। शर्तों का उल्लंघन होने पर सरकार उसकी जमानत रद्द करने की कार्रवाई शुरू करने को स्वतंत्र होगी।

FAQ

  1. Q1: भूपेंद्र सारण को जमानत क्यों मिली?
    राजस्थान हाई कोर्ट ने यह माना कि भूपेंद्र सारण को झूठा फंसाया गया है और उनके खिलाफ आरोप तय नहीं हुए हैं। इसके साथ ही, जमानत पर कुछ शर्तें भी लगाई गईं, जैसे हर महीने थाने में हाजिरी दर्ज करवाना।
  2. Q2: भूपेंद्र सारण के खिलाफ कितने गवाह पेश किए गए हैं?
    अभियोजन पक्ष ने भूपेंद्र सारण के खिलाफ 93 गवाहों की सूची पेश की है, जो मामले की जांच में मदद करेंगे।
  3. Q3: जमानत मिलने के बाद भूपेंद्र सारण को क्या शर्तें पूरी करनी होंगी?
    भूपेंद्र सारण को हर महीने के पहले और चौथे शनिवार को थाने में हाजिरी दर्ज करवानी होगी, और अपने वर्तमान पते तथा मोबाइल नंबर को संबंधित थाना इंचार्ज को देना होगा। इसके अलावा, उनका पासपोर्ट भी जमा करना होगा और वे बिना कोर्ट की अनुमति के देश से बाहर यात्रा नहीं कर सकते।


Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • जमानत
  • माफिया
  • पेपर लीक
  • सीनियर टीचर भर्ती-2022
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर