जोधपुर को मिली नए टर्मिनल की सौगात, पीएम मोदी ने किया उड़ान योजना का शुभारंभ
Jageshwar prasad | Jul 04, 2026, 14:27 IST
PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के जोधपुर में नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने संशोधित उड़ान योजना का भी देशव्यापी शुभारंभ किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- PM नरेन्द्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन।
- संशोधित उड़ान योजना का देशव्यापी शुभारंभ, 28,840 करोड़ का बजट आवंटित।
- 23 हजार वर्ग मीटर में फैला नया टर्मिनल, 20 लाख यात्रियों की होगी क्षमता।
- राजस्थानी वास्तुकला से प्रेरित भवन, ऊर्जा-जल संरक्षण का रखा गया ध्यान।
- 100 नए हवाई अड्डे, 200 हेलीपैड, 10 हजार करोड़ की VGF सहायता का लक्ष्य।
लगभग 480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह टर्मिनल भवन 23 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। स्थापत्य कला के लिहाज से यह भवन राजस्थान की पारंपरिक वास्तुकला से प्रेरित है। यह भवन यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को प्रदेश की सांस्कृतिक झलक दिखाएगा।
इस समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय विमानन मंत्री के. राममोहन नायडूतथा केन्द्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल भी उपस्थित थे।
Delighted to inaugurate the New Terminal Building at Jodhpur Airport.
In addition to providing passengers with better amenities, it will also strengthen tourism, trade and economic opportunities across Rajasthan.
India’s aviation sector continues to soar, powered by… pic.twitter.com/1V0jN5Tgcl
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2026
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के करकमलों से जोधपुर हवाई अड्डे के नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं भव्य टर्मिनल भवन का लोकार्पण हुआ।
आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित यह नया टर्मिनल भवन प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है, जिससे यात्रियों को सुगम और… pic.twitter.com/ct75xphiMH
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 4, 2026
प्रतिवर्ष 20 लाख यात्री आसानी से आ जा सकेंगे
आधुनिकता के साथ-साथ इस भवन के निर्माण में पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है। ऊर्जा दक्षता, कुशल जल संरक्षण और हरित भवन निर्माण पद्धतियों को इसके डिजाइन का हिस्सा बनाया है।
PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
28,840 करोड़ से बदलेगी उड्डयन क्षेत्र की तस्वीर
इस योजना के तहत 28 हजार 840 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इसके माध्यम से अगले 10 वर्षों में देश के विमानन आधारित विकास को एक नई गति दी जाएगी।
PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
100 नए हवाई अड्डे और 200 आधुनिक हेलीपैड का लक्ष्य
देश के अत्यंत दूरस्थ, पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के लिए 200 आधुनिक हेलीपैड का निर्माण प्रस्तावित है।
सरकार द्वारा एयरलाइन कंपनियों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) सहायता जारी रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें:-
पचपदरा रिफाइनरी परिसर में ड्रोन पर रोक, नो फ्लाई जोन घोषित
पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड: प्रोजेक्ट पर घटिया सामग्री का ग्रहण, NIA ने नकारी साजिश की बात
PM मोदी करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, चार जुलाई की तारीख तय
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava