कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने लगाए रफीक खान पर गंभीर आरोप, विधायक ने पूछा मेरे लिए क्या किया?

Ashish Bhardwaj | Sept 03, 2026, 12:59 IST
Share
पूजा भार्गव
पूजा भार्गव

राजस्थान के जयपुर नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा भार्गव ने आदर्श नगर विधायक रफिक खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष पूजा भार्गव ने लगाए गंभीर आरोप।
  • आदर्श नगर विधायक रफीक खान पर लगाए आरोप।
  • जयपुर नगर निगम के वार्ड 116 से मांगा था पूजा ने टिकट।
  • विधायक और DCC अध्यक्ष पर लगाए आरोप, बाद में दी सफाई।
जयपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर माहौल अपने चर्म पर है। इसी बीच अब युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पूजा भार्गव ने पार्टी के फैसले को लेकर असंतोष जताया है। उन्होंने आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने मुझसे पूछा कि मैंने पर्सनली उनके लिए क्या किया है। उनका कहना है कि उन्होंने एक कार्यकर्त्ता के तौर पर पार्टी को अपना समय दिया है। पार्टी के सड़कों पर संघर्ष किया है जो विधायक जी को नजर नहीं आते।

इसके अलावा आगे उन्होंने कहा कि इधर DCC प्रेसिडेंट मुझसे मिलना नहीं चाहतें हैं उनका कहना है कि मैंने उनके सामने अध्यक्ष की दावेदारी पेश की। पूजा ने उन पर इंसिक्योरिटी की भावना का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने तो सिर्फ प्रदेश पदाधिकारी होने के नाते खुद को डिजर्विंग कैंडिडेट मानते हुए पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की है।

दरअसल उन्होंने आदर्श नगर वार्ड नंबर 116 से पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी से उन्हें टिकट नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आदर्श नगर विधायक के रवैये पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। पूजा भार्गव ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पार्टी के लिए किए अपने काम का हवाला देते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।

द सूत्र से खास बातचीत में दी सफाई

इस वीडियो के बाद द सूत्र की टीम ने पूजा भार्गव से खास बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया।

भार्गव ने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि आदर्श नगर विधायक ने उनसे यह भी पूछा था कि मैंने पर्सनली उनके लिए क्या किया है।

लेकिन भार्गव ने यह भी बताया कि उस समय उनके साथ उनके पिता और भाई भी मौजूद थे। इस जानकारी से घटना की पूरी पृष्ठभूमि थोड़ी और स्पष्ट होती है।

बातचीत में भार्गव ने दोहराया कि वे लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रही हैं। उनका कहना है कि इसी आधार पर वे टिकट की हकदार भी हैं।

वार्ड 116 से किसे मिला टिकट

आदर्श नगर वार्ड 116 से कांग्रेस ने संजीदा को उम्मीदवार बनाया है। संजीदा पूर्व पार्षद उमरदराज की पत्नी हैं। महिला आरक्षण के चलते इस बार उमरदराज की जगह उनकी पत्नी को टिकट दिया गया।

पूजा भार्गव ने पार्टी के इस फैसले पर भी सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप है कि ऐसे लोगों को मैदान में उतारा गया है, जिनका क्षेत्र में कोई खास प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि इन उम्मीदवारों की क्षेत्र में कोई खास कर्मभूमि भी नहीं रही है।

31 अगस्त को जारी हुई थी सूची

कांग्रेस ने 31 अगस्त को उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसके बाद जयपुर के 150 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम सामने आए। इससे नगर निगम चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई।

पूजा भार्गव का यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है, जब पार्टी पहले से ही टिकट वितरण को लेकर आंतरिक विवादों से जूझ रही है। उनकी सफाई के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी और विधायक की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है।

ये खबर भी पढे़:-

श्रीमहावीरजी स्टेशन पर मनी शावर, बंदर की हरकत से मची अफरा-तफरी, जानिए पूरा मामला

निकाय चुनाव में पहले दिन 218 उमीदवारों ने लिया नाम वापस, आज है आखरी दिन

बाप-बेटे को 6 साल के लिए कांग्रेस से किया निलंबित, जिलाध्यक्ष से मारपीट का है मामला

स्वरा का विरोध: लक्ष्मी तंवर बोलीं- क्षत्राणियों के बलिदान पर बोलने का हक नहीं

Tags:
  • महिला आरक्षण
  • कांग्रेस विधायक रफीक खान
  • जयपुर नगर निगम
  • यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष पूजा भार्गव
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी