1996 में नौकरी, 2024 तक करोड़ों की अवैध संपत्ति, 34 खाते, 42 FD और आधा किलो सोना

Jageshwar prasad | Published:
Share
34 बैंक खाते, 42 FD, 553 ग्राम सोना, नोट गिनने की मशीन, एक अफसर का कारनामा
34 बैंक खाते, 42 FD, 553 ग्राम सोना, नोट गिनने की मशीन, एक अफसर का कारनामा

राजस्थान ACB ने प्रतापगढ़ जिला उद्योग केंद्र के GM राजीव गर्ग के 34 बैंक खाते और 42 FD में 1.70 करोड़ की संपत्ति पाई। लॉकर में 553 ग्राम सोना और घर में नोट गिनने की मशीन मिली। वेतन से 99% अधिक संपत्ति पर नई FIR दर्ज।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जनरल मैनेजर की वेतन से 99 फीसदी ज्यादा संपत्ति, ACB ने किया बेनकाब।
  • इस अफसर के पास मिले 34 बैंक खाते, 42 FD, 553 ग्राम सोना।
  • ब्लैक मनीको व्हाइट करने के लिए बैंकों का सहारा, एक दिन में 14.72 लाख जमा।
  • 1996 में खाली हाथ लगी नौकरी, 2024 तक 2.71 करोड़ की संपत्ति।
  • ACB ने 3 लाख रिश्वत में पकड़ा था, आगे की जांच में खुली पोल।
राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने प्रतापगढ़ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के जॉइंट कमिश्नर व जनरल मैनेजर (GM) राजीव गर्ग के खिलाफ डेढ़ साल की जांच के बाद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

उनके नाम से 34 बैंक खाते और 42 फिक्स्ड डिपॉजिट (FDt) मिले हैं जिनमें करीब 1.70 करोड़ रुपए जमा हैं। बैंक लॉकर में 553 ग्राम 24 कैरेट सोना और घर में नोट गिनने की मशीन भी बरामद हुई।

ACB के आकलन के अनुसार उनकी संपत्ति उनके वेतन से 99 फीसदी अधिक निकली। अब आय से अधिक संपत्ति का एक नया मामला दर्ज कर लिया गया है।

पहले रिश्वत में पकड़े, फिर खुली काली कमाई की परतें

2024 में ACB ने राजीव गर्ग को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मामला उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के एक पूर्व डिप्टी कमिश्नर की शिकायत से शुरू हुआ था।

उन्होंने बताया कि सातवें वेतनमान को फिक्स कराने और एरियर के भुगतान के लिए राजीव गर्ग ने पहले 50 हजार रुपए लिए और फिर 3 लाख रुपए और मांगे। शिकायत सही पाए जाने पर ACB ने ट्रैप कार्रवाई की और गर्ग को गिरफ्तार कर जयपुर के निर्माण नगर स्थित फ्लैट सील कर दिया।

34 बैंक खाते, 20 से अधिक बैंकों में जाल

ACB जांच में सामने आया कि राजीव गर्ग के 20 से अधिक बैंकों में खाते और एफडी हैं। अकेले उनके नाम से 34 बैंक खाते हैं जिनमें 57.16 लाख रुपए जमा हैं। घर की तलाशी में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की 42 बैंक एफडी के कागजात मिले। इसके अलावा 25 क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी बरामद हुए।

एक ही दिन में 7 खातों में 14.72 लाख जमा

ACB जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह निकला कि 6 मार्च 2023 को एक ही दिन में 7 अलग-अलग बैंक खातों में 14.72 लाख रुपए जमा किए गए थे। इससे साफ होता है कि एकमुश्त रकम को अलग-अलग खातों में बांटकर जमा किया जाता था ताकि संदेह न हो।

लॉकर में 553 ग्राम सोना, घर में नोट गिनने की मशीन

बैंक लॉकर की जांच में 24 कैरेट का 553 ग्राम सोना मिला जिसकी बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपए आंकी गई है। घर की तलाशी में सवा लाख रुपए नकद और नोट गिनने की मशीन भी बरामद हुई।

SBI में 34 लाख, 10.50 लाख और 5.72 लाख रुपए अलग-अलग खातों में जमा मिले। कोटक महिंद्रा में 2 लाख और AU स्मॉल फाइनेंस में 1.70 लाख रुपए भी थे।

34 बैंक खाते, 42 FD, 1.70 करोड़ जमा, आधा किलो सोना, नोट गिनने की मशीन
34 बैंक खाते, 42 FD, 1.70 करोड़ जमा, आधा किलो सोना, नोट गिनने की मशीन


1996 में नौकरी, 2024 तक 2.71 करोड़ की संपत्ति

राजीव गर्ग की सरकारी नौकरी 1996 में लगी थी। उस समय उनके पास कोई संपत्ति नहीं थी। ACB जांच के अनुसार वेतन और ITR दस्तावेजों के आधार पर 2024 तक उनकी वैध आय 1.76 करोड़ रुपए निकली।

इसमें से रसोई खर्च, वाहन मेंटेनेंस, फ्लैट खरीद और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर खर्च 78.28 लाख रुपए आंका गया। वैध आय में से खर्च घटाने पर मात्र 0.98 लाख रुपए बचे। लेकिन उनके पास कुल 2.71 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली, जिसका मतलब है कि 1.73 करोड़ रुपए की संपत्ति आय से अधिक है।

ACB ने जमीन-फ्लैट की कीमत कम आंकी

ACB सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की संपत्ति का ACB मूल्यांकन बाजार दर से काफी कम होता है। यदि राजीव गर्ग की जमीन, मकान और फ्लैट की बाजार दर पर कीमत लगाई जाए तो असली संपत्ति कई गुना अधिक निकलेगी।

इनमें जयपुर की डिग्गी रोड पर 763 वर्ग मीटर का प्लॉट जो मां के नाम से है, और सिमफोनी प्राइड निर्माण नगर जयपुर में फ्लैट शामिल है जिसकी कीमत राजीव गर्ग ने चुकाई।

अब आगे क्या?

ACB ने आय से अधिक संपत्ति को लेकर नई FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच अभी भी जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ACB द्वारा संपत्ति का बाजार मूल्य पर आकलन हो तो रकम कई गुना बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें:-

ACB की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की घूस लेते लेखा सहायक गिरफ्तार, BCMO फरार

ACB DG की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, किरोड़ी के ACB दौरे से जोड़ी जा रही

ACB दफ्तर जाना मेरी भूल, जांच पर पूरा भरोसा, मंत्री किरोड़ी के बदले सुर

जोधपुर में गहलोत का बड़ा हमला, RSS से लेकर ACB तक निशाने पर



Tags:
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • acb
  • आय से अधिक संपत्ति
  • रंगे हाथों गिरफ्तार
  • ब्लैक मनी
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर