अंता उपचुनाव : मतदान के प्रति वोटर्स में उत्साह, रिकॉर्ड तोड़ हो सकती वोटिंग, त्रिकोणीय मुकाबला

Rakesh Sharma | Nov 11, 2025, 14:59 IST
Share
anta voting
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अंता उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले से बूथों पर कतारें। दोपहर 3 बजे तक 64.88 फीसदी मतदान। एकाध जगह पर मतदान का बहिष्कार। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा।

Baran. राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव की वोटिंग चल रही है। एकाध बूथों को छोड़कर सभी मतदान केन्द्रों पर वोटर्स में खासा उत्साह है। अधिकांश जगह पर वोटर्स की लम्बी कतारें हैं।

सुबह सात बजे से ही मतदान केन्द्रों पर वोटर वोट डालने पहुंचने लगे थे। सुबह 11 बजे तक 29.86 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 68,170 वोटर्स अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। दोपहर एक बजे तक 47 फीसदी मतदान की सूचना है। दोपहर 3 बजे तक 64.88 फीसदी मतदान। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा।

अंता उपचुनाव : उम्मीदवारों के लिए कत्ल की रात, आज के समीकरण कल मतदान में हो सकते हैं मददगार

रिकॉर्ड मतदान होने की उम्मीद

मतदान केन्द्रों पर वोटर्स की अच्छी तादाद और लम्बी कतारें देखकर लग रहा है कि इस बार रिकॉर्ड मतदान होगा। पिछली बार 2023 में सर्वाधिक 81.17 फीसदी वोटिंग हुई। 2018 में 81.10 फीसदी वोट पड़े। इस बार दोपहर 1 बजे तक 47 फीसदी मतदान। दोपहर 3 बजे तक 64.88 फीसदी मतदान।

प्रशासन की सख्ती के चलते इस बार वोटर्स को पोलिंग बूथ में मोबाइल नहीं ले जाने दिया जा रहा है। कुछ केन्द्र पर मशीन में खराबी आने से कुछ देर तक वोटिंग प्रभावित हुई, लेकिन फिर से मशीन ठीक होने पर वोटिंग शुरू हो गई।

अंता उपचुनाव वसुंधरा राजे v/s प्रमोद जैन भाया में बदला, सीट जीतने के लिए दोनों नेता जी-जान से जुटे

त्रिकोणीय मुकाबले से बढ़ा मतदान

अंता सीट पर 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के मोरपाल सुमन, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच है। तीनों प्रत्याशियों के समर्थन में दिग्गज नेताओं, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत सांसद, मंत्री और विधायक चुनावी सभाएं कर चुके हैं।

इस बार तगड़ा चुनाव प्रचार रहा। त्रिकोणीय मुकाबले के कारण प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जातिगत समीकरणों को साधने की भी पूरी कोशिश की। इस वजह से ही उपचुनाव में सुबह से अच्छी रफ्तार से वोटिंग हो रही है।

अंता उपचुनाव : पूर्व CM वसुंधरा ने प्रचार में भरा रंग, कांग्रेस ने भी लगाया जोर, नरेश मीणा भी टक्कर में

268 केंद्रों पर वोटिंग, एक पर बहिष्कार

चुनाव आयोग की ओर से 2,27,563 वोटर्स के लिए 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर मतदान दल के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर वोटिंग चल रही है। कहीं कोई शिकायत नहीं है। एक मतदान केन्द्र साकली में पूरे गांव ने बहिष्कार कर रखा है। वे मांगों पर उचित आश्वासन चाहते हैं, उसके बाद ही मतदान करने की कह रहे हैं।

कई मतदान केन्द्रों पर शिकायतें सभी मतदान केन्द्रों पर प्रशासन ने मतदान और मतदाताओं के लिए उचित इंतजाम किए हैं, लेकिन कुछ केन्द्रों पर मतदाताओं की शिकायतें सामने आई हैं। गढ़ परिसर में एक बूथ पर दिव्यांग विकास मतदान के लिए पहुंचा था, जहां पर ट्राई साइकिल की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में उसे परिजन पकड़ कर ही मतदान केंद्र पर लेकर आए। प्रशासन ने हर केन्द्र पर ट्राई साइकिल रखने और बुजुर्गों या असक्षम लोगों को लाने-ले जाने की व्यवस्था के निर्देश दिए थे।
अंता उपचुनाव : भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने झोंकी ताकत, प्रचार से निर्दलीय प्रत्याशी ने भी बांधा समां

रोशनी की भी रही शिकायत

एकाध केन्द्रों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने की शिकायतें रही। साथ ही मशीन बंद होने से कुछ देर वोटिंग भी प्रभावित रही। सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल अंता में करीब आधा घंटे तक मतदान रुका रहा। वहां पर वीवीपेट मशीन काम नहीं कर रही थीं। इसी तरह से मांगरोल के बालुन्दा स्कूल में मशीन में तकनीकी कारण से कुछ देर मतदान रुक गया है। बाद में मशीन को दुरुस्त किया गया।

मांगों को लेकर बहिष्कार

अंता के साकली गांव में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मतदान का बहिष्कार कर रखा है। हालांकि अधिकारी ग्रामीणों की समझाइश में लगे हुए हैं, लेकिन वे तब तक वोट देने से इनकार कर रहे हैं, जब तक कलेक्टर बारां आकर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दे। यहां पर 736 वोटर्स हैं।

अंता उपचुनाव : अंतत: वसुंधरा राजे करेंगी प्रचार, अब तक सुस्त चल रही भाजपा में आएगी जान

मूलभूत सुविधाओं से जूझता गांव

इस गांव में श्मशान तक सड़क, खेत-खरंजा के रास्ते, तालाब का सौंदर्यकरण और खेल-मैदान जैसी कई बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण ग्रामीण लम्बे समय से आक्रोशित हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी उनकी मांगों का समाधान नहीं हो रहा था। दोपहर तक जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों से लगातार बातचीत कर रहे हैं।

2008 के बाद फिर त्रिकोणीय मुकाबला

अंता उपचुनाव में इस बार भी त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। इससे पहले 2008 में भी ऐसा ही मुकाबला देखने को मिला था। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया, भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा मजबूती से चुनाव लड़े हैं।

ऐसी ही भिड़ंत 2008 के विधानसभा चुनाव में नए परिसीमन में बनी अंता सीट पर देखने को मिली थी। तब भाजपा ने रघुवीर सिंह कौशल को चुनावी मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को ही टिकट दिया था। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा के बागी मोहन बोरदा चुनावी मैदान में उतरे थे। तब भाया ने कौशल को हराया था।

Tags:
  • मतदान
  • नरेश मीणा
  • प्रमोद जैन भाया
  • अंता विधानसभा सीट
  • अंता उपचुनाव
  • मोरपाल सुमन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती