भैरू जी की पूजा अर्चना से रोका, 13 साल पुराने मामले में अप्पू घर के निदेशक नरेंद्र सुराणा को दो महीने की कैद की सजा

Gyan Chand Patni | Sept 24, 2025, 21:25 IST
Share
pooja
pooja

राजस्थान में अप्पू घर के निदेशक नरेंद्र सुराणा को अदालत के आदेश का उल्लंघन करने पर दो महीने की सिविल कारावास की सजा मिली है। कोर्ट ने उन्हें मंदिर में पूजा अर्चना से रोकने पर अवमानना का दोषी माना।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास दौलतपुरा में बनने वाले अप्पू घर की जमीन में स्थित बाढ़ के भैरवनाथ मंदिर में पूजा अर्चना से रोकने के मामले में इंटरनेशनल एम्यूजमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (अप्पू घर) के निदेशक नरेंद्र सुराणा को दो महीने के सिविल कारावास की सजा सुनाई है।

अवमानना का दोषी माना

कोर्ट ने सुरणा को यह सजा अदालती आदेश की पालना नहीं करने पर अवमानना का दोषी मानकर दी है। एडीजे—एक बी. एल. चंदेल ने परिवादी महंत अशोक योगी,नवरत्न,रूडा राम की अवमानना याचिका को स्वीकार करके सजा दी है।

ये खबरें भी पढ़िए

माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना: राजस्थान के लिए क्या है इसका महत्व, जानिए

राजस्थान सरकार के लिए चुनौती बना नरेश मीणा का आमरण अनशन, जानें क्या होगा अंजाम

एडवोकेट ने दिया तर्क

परिवादी के एडवोकेट रामजीलाल गुप्ता ने बताया कि अप्पू घर के लिए सरकार ने कंपनी को करीब 300 एकड़ जमीन कंपनी को दी थी। इस जमीन में सैकड़ों साल प्राचीन भैरवनाथ जी का मंदिर है। जमीन मिलने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने मंदिर महंत व भक्तों का पूजा अर्चना संपन्न करने से रोका और उनके आने जाने के रास्ते को बंद कर दिया था। इस पर कोर्ट में याचिका लगाकर पूजा अर्चना व आने जाने की अनुमति मांगी। कोर्ट ने कंपनी निदेशक नरेंद्र सुराणा व अन्य को, मंदिर महंत व भक्तों को पूजा से नहीं रोकने और आने जाने के लिये रास्ता देने के आदेश दिए थे।



200 करोड़ की ठगी की,अप्पू घर का आवंटन रद्द

अप्पू घर बनाने के लिए कंपनी को 300 एकड़ से भी अधिक जमीन दौलतपुरा में दी गई थी। कंपनी को यहां मेगा टूरिज्म के तहत मनोरंजन सुविधायुक्त केंद्र खोलने थे लेकिन कंपनी ने दो दशक तक कुछ नहीं किया। जमीन को विला,होटल और दुकान के नाम पर बेच दिया था।

अनुबंध के तहत कंपनी जमीन का बेचान नहीं कर सकती थी। निवेशकों ने जमीन नहीं मिलने व पट्टे नहीं मिलने पर कंपनी के कर्ताधर्ता के खिलाफ मामले दर्ज करवाए। सरकार को शिकायत मिली तो जांच हुई। जांच में शिकायतें सही मिलने पर जेडीए ने अप्पू घर का जमीन आवंटन रद्द कर दिया है।

अप्पू घर के निदेशक नरेंद्र सुराणा को सजा

करीब 13 साल पहले दिए आदेश के बाद भी कंपनी ने मंदिर महंत व आमजन को मंदिर में पूजा—अर्चना नहीं करने दी। इस पर अदालती आदेश की अवमानना करने की याचिका दायर की गई थी। लेकिन कोर्ट के नोटिस देने के बावजूद न तो कंपनी निदेशक आरोपी नरेंद्र सुराणा अदालत में उपस्थित हुए और न ही उनकी ओर से कोई एडवोकेट पैरवी करने आया।। कोर्ट ने उचित अवसर देने के बाद भी सुराणा और उनकी ओर से पैरवी के लिए किसी के उपस्थित नहीं होने पर नरेंद्र सुराणा को दो महीने सिविल जेल की सजा से दंडित किया है।

ये खबरें भी पढ़िए

राजस्थान एसआई भर्ती 2021 : चयनितों को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया यह बड़ा फैसला

राजस्थान सहित कई राज्यों में आयकर विभाग की छापेमारी, मित्तल पिगमेंट फैक्ट्री की जांच

FAQ

  1. 1.नरेंद्र सुराणा को किस कारण सजा मिली?
    नरेंद्र सुराणा को अदालत के आदेश का पालन न करने और मंदिर के महंत और भक्तों को पूजा अर्चना से रोकने के कारण सिविल कारावास की सजा दी गई।
  2. 2.क्या अप्पू घर ने जमीन बेचने के लिए अनुमति ली थी?
    नहीं, अप्पू घर के निदेशक ने अनुबंध के खिलाफ जाकर जमीन को विला, होटल और दुकान के नाम पर बेचा था, जबकि उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं थी।
  3. 3.जयपुर विकास प्राधिकरण ने अप्पू घर के खिलाफ क्या कार्रवाई की?
    जांच में दोषी पाए जाने के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण ने अप्पू घर की जमीन का आवंटन रद्द कर दिया।


Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • जेडीए
  • अप्पू घर के निदेशक नरेंद्र सुराणा को सजा
  • अप्पू घर का आवंटन रद्द
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई