AQI रिपोर्ट : राजस्थान के 20 शहरों की हवा खराब, भिवाड़ी का AQI 300 पार, जयपुर में भी चिंता की स्थिति

Amit Baijnath Garg | Nov 29, 2025, 12:53 IST
Share
bhiwadi
Photograph: (the sootr)

AQI रिपोर्ट 2025 में राजस्थान के 20 शहर खराब श्रेणी में। भिवाड़ी 304 AQI के साथ सबसे प्रदूषित। बढ़ते वायु प्रदूषण पर स्वास्थ्य चेतावनी जारी। राजधानी जयपुर का AQI 218 दर्ज। प्रदेश के करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय।

Jaipur. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के लगभग 20 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। इन शहरों में हवा का स्तर खराब से लेकर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। राजधानी जयपुर का AQI 218 दर्ज हुआ, जो लाखों नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है।

राजस्थान पुलिस तबादला : 26 एडिशनल एसपी के फेरबदल, कई ट्रांसफर आदेश रद्द, देखिए पूरी लिस्ट

भिवाड़ी सबसे गंभीर

सबसे गंभीर स्थिति भिवाड़ी की है, जहां AQI 304 मापा गया। यह स्तर उन शहरों में गिना जाता है, जहां लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहना फेफड़ों और दिल के लिए जोखिम भरा हो सकता है। भिवाड़ी के समान ही कोटा (285), जालोर (284), सीकर (274) और झालावाड़ (271) भी चिंताजनक स्थिति में हैं।

राजस्थान में बारिश का दौर, शीतलहर का अलर्ट: उत्तराखंड में बर्फबारी का असर

राज्य के लिए खतरे की घंटी

भिवाड़ी एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और हरियाणा सीमा के नजदीक स्थित है। यहां फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं हवा की गुणवत्ता को लगातार बिगाड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली-NCR जैसे अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों से हवा का बहाव भी भिवाड़ी की वायु को प्रभावित करता है।

राजस्थान के कानून को चुनौती : सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 9 राज्यों के समान कानूनों की एक साथ सुनवाई

राजस्थान के 20 सबसे प्रदूषित शहर भिवाड़ी का AQI 304 रहा, बहुत खराब श्रेणी है। वहीं कोटा का 285, जालोर का 284, सीकर का 274, झालावाड़ का 271, झुंझुनूं का 263, टोंक का 263, डूंगरपुर का 249, पाली का 242, जैसलमेर का 239, चूरू का 235, नागौर का 230, सिरोही का 222, बूंदी का 219, जयपुर का 218, श्रीगंगानगर का 216, जोधपुर का 214, बीकानेर का 213, चित्तौड़गढ़ का 203 और राजसमंद का AQI 201 रहा। भिवाड़ी के अलावा सभी शहरों का AQI खराब श्रेणी में रहा।
राजस्थान मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज कई जिलों में बारिश के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना

हवा इतनी खराब क्यों हो रही है?

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की जहरीली हवा राजस्थान तक पहुंच रही है, जिससे AQI तेजी से बढ़ रहा है। भिवाड़ी, कोटा और पाली जैसे शहर बड़े औद्योगिक हब हैं। फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं ने वायु गुणवत्ता पर सीधा असर डाला है। ठंड में हवा का रुकना और तापमान गिरना प्रदूषक तत्वों को हवा की निचली परत में रोक देता है। कई शहरों में बड़े निर्माण और ग्रामीण इलाकों में पराली जलने से भी AQI पर असर होता है।

राजस्थान में हवाई मार्ग से पहली इंटर स्टेट टाइगर शिफ्टिंग, मध्य प्रदेश से लाई जा रही है बाघिन

AQI के स्तर का मतलब

0-50 यानी अच्छा, कोई खतरा नहीं। 51-100 यानी संतोषजनक, हल्की परेशानी। 101-200 यानी मध्यम, संवेदनशील लोगों को खतरा। 201-300 यानी खराब, फेफड़ों और दिल पर असर। 301-400 यानी बहुत खराब, लंबी बीमारी की संभावना। 401-500 यानी गंभीर, स्वास्थ्य आपातकाल।

भिवाड़ी में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए प्रशासन की सख्त कार्रवाई, निर्माण गतिविधियां बंद, चालान और वाहन जब्त

खराब हवा का स्वास्थ्य पर असर?

डॉक्टरों का कहना है कि खराब AQI में फेफड़े कमजोर होते हैं और पुरानी बीमारियां बढ़ सकती हैं। वहीं अस्थमा, हृदय रोग और सीनियर सिटीजन के लिए यह हवा बेहद हानिकारक है। स्वस्थ लोगों को भी एक्सरसाइज और बाहर देर तक रहने से बचने की सलाह दी जाती है।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • aqi
  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  • भिवाड़ी
  • वायु गुणवत्ता सूचकांक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा