गर्लफ्रेंड के लिए सेना का जवान बना गद्दार, गंदे काम के लिए हर बार लेता था 3 लाख

Nitin Kumar Bhal | Jul 09, 2025, 12:12 IST
Share
opium smuggling
एआई निर्मित चित्र। Photograph: (The Sootr)

राजस्थान के सेना के जवान को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, साथ में उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल थी। वह छुट्टी पर रहते हुए अवैध तस्करी में शामिल था।

भारतीय सेना के एक जवान पर प्यार का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए सेना के अनुशासन और देशहित को छोड़ चंद रुपयों के लिए अफीम तस्कर बन बैठा। सेना से छुट्टी लेकर वह अफीम की खेप मणिपुर पहुंचाने लगा। हर खेप के उसे तीन लाख रुपए तक मिलने लगे। तस्करी की कालिख से रंगे इन रुपयों को वो अपने और गर्लफ्रेंड के ऐशो-आराम पर खर्च करने लगा। पुलिस से बचने के लिए वह गर्लफ्रेंड को भी तस्करी के दौरान अपने साथ रखता था। गर्लफ्रेंड को भी तस्करी में भागीदारी के एवज में 50 हजार रुपए मिलते थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन दोनों को उनके एक और साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। सेना के जवान से उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। दिल्ली पुलिस ने सेना के कॉन्स्टेबल गोधुराम, उसकी गर्लफ्रेंड देवी और उनके साथी पीराराम को गिरफ्तार किया। गोधुराम ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर स्मगलिंग का रैकेट बना रखा था। पुलिस ने 7 जुलाई 2025 को दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके से एक क्रेटा कार को रोका, जिसमें 18 अफीम के पैकेट छुपाए गए थे। इनमें से कुछ पैकेट दिल्ली में सप्लाई होने थे। कार की तलाशी में एक पिस्टल भी बरामद हुई, जो गोधुराम की थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और उन्हें रिमांड पर भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें... कन्हैयालाल हत्याकांड : फिल्म उदयपुर फाइल्स रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा आरोपी

सेना से छुट्टी ली पर लौटा नहीं

गोधुराम, जो कि कच्छ (गुजरात) में पोस्टेड था, जनवरी 2024 में तीन महीने की छुट्टी पर आया था, लेकिन बाद में वह वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे बिना तस्करी के रैकेट में शामिल हो गया। गोधुराम के खिलाफ सेना की तरफ से कोई कार्रवाई की गई है या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

ले डूबी जल्दी अमीर बनने की चाह

गोधुराम ने यह स्वीकार किया कि वह जल्द अमीर बनने और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए तस्करी कर रहा था। उसने बताया कि वह मणिपुर से जोधपुर तक अफीम (राजस्थान में अफीम तस्करी) की खेप पहुंचाने के लिए प्रति ट्रिप 3 लाख रुपए कमाता था। इस काले धंधे में गोधुराम की मुलाकात तस्कर भागीरथ से हुई, जो ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था। भागीरथ की जीवनशैली से प्रेरित होकर, गोधुराम ने भी स्मगलिंग करना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी पेड़ों की अवैध कटाई, काट डाले 428 पेड़

गर्लफ्रेंड को मिलते थे 50 हजार

गोधुराम के साथ तस्करी करने में उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल थी। उसे तस्करी के दौरान 50 हजार रुपए दिए जाते थे। पुलिस से बचने के लिए गोधुराम अपनी गर्लफ्रेंड को साथ लेकर जाता था। गोधुराम ने मणिपुर में अफीम की खेप रमेश मैती से खरीदी थी, जो बाद में दिल्ली और जोधपुर में सप्लाई होनी थी।

FAQ

  1. 1. गोधुराम ने तस्करी क्यों शुरू की?
    गोधुराम ने जल्द अमीर बनने और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए तस्करी शुरू की। उसने भागीरथ की जीवनशैली देखकर खुद को इसमें शामिल किया।
  2. 2. दिल्ली पुलिस ने गोधुराम और उसके साथियों को किस समय पकड़ा?
    दिल्ली पुलिस ने 7 जुलाई को गोधुराम, उसकी गर्लफ्रेंड और उनके साथी को दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके से गिरफ्तार किया।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • तस्करी
  • अफीम तस्करी
  • राजस्थान में अफीम तस्करी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच