अपने बेटों को संभालो अन्यथा बदनामी करवा देंगे, गहलोत ने सीएम और मंत्रियों को दी नसीहत

Mukesh Sharma | Mar 26, 2026, 17:24 IST
Share
ashok g
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का गुरुवार को बड़ा बयान आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और भाजपा नेताओं को अपने बेटों को सत्ता से दूर रखने की सलाह दी है।

News In Short

  • पूर्व सीएम गहलोत ने सियासी पुत्रों को लेकर दिया बड़ा बयान।
  • बोले, सीएम और मंत्री अपने बेटों को सरकार से दूर रखें।
  • नसीहत, पता ही नहीं लगेगा बेटों ने कहां बदनाम करवा दिया।
  • गहलोत ने यह भी कहा, नजदीक लाओगे तो बेटा बिगड़ जाएगा
  • विधायक-मंत्री पुत्रों पर लग रहे आरोपों पर आया यह बयान।

News In Detail

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों को अपने बेटो को सरकार से दूर रखना चाहिए। अन्यथा यह पता भी नहीं चलेगा कि वह उन्हें कहां बदनाम करवा रहा है।

गहलोत ने यह बयान भीम से भाजपा विधायक हरिसिंह रावतके बेटे के विवाद के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कही। रावत के बेटे रणजीत सिंह रावत पर दबंगई कर रात में तीन मकानों पर बुलडोजर चलवा कर उनकी जमीन हड़पने के गंभीर आरोप लगे हैं।

सरकार बनी, तब बेटों को मिल रहा प्रोत्साहन

गहलोत ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से मंत्रियों और भाजपा विधायकों के परिवार पर आरोप लग रहे हैं। पता नहीं, सरकार बनने के बाद से मंत्रियों के बेटों को कैसे प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और मंत्रियों को चाहिए कि वे अपने बेटों को दूर रखें। इसमें सरकार का ही भला होगा। बेटों को नजदीक लाओगे तो बेटा बिगड़ जाएगा। उसे दूर रखो और अच्छे संस्कार दो। अन्यथा

पता भी नहीं चलेगा, कहां बदनाम करवा दिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा कि बेटे को यदि सरकार के पास रखोगे तो पता भी नहीं चलेगा कि वह कहां बदनाम करवा रहा है। बदनामी सरकार, मुख्यमंत्री व मंत्री की होगी। उन्होंने कहा कि चर्चा क्या चलती है, वह अलग बात है, लेकिन मैं उनको सलाह देना चाहूंगा कि बेटों को दूर रखो।

विदेश मंत्री माफी मांगें

गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार के हालत में देश चल रहा है, समझना चाहिए कि इतना बड़ा हमारा हिंदुस्तान, फिर पाकिस्तान को समझौता वार्ता में शामिल करने की बात हो रही है। दुर्भाग्य से हमारे विदेश मंत्री कह रहे हैं कि वो दलाली का काम कर रहा है। जैसी भाषा उन्होंने काम में ली है, कोई विदेश मंत्री ऐसी भाषा काम में नहीं ले सकता है।

विदेश मंत्री की भाषा सही नहीं

गहलोत ने सवालिया लहजे में कहा कि यह दलाली क्या होती है? हो सकता है जुबान फिसल गई होगी, लेकिन उनको अपने शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस बात पर उनकी आलोचना हो रही है। आप कैसे कह सकते हो कि पाकिस्तान दलाली कर रहा है। विश्व में जिस प्रकार की खतरनाक स्थिति में आग लगी हुई है, ऐसे हालात में वहां पर शांति स्थापना के लिए हर मुल्क को प्रयास करना चाहिए। लेकिन हमारे विदेश मंत्री का कहना कि दलाली कर रहा है यह ठीक नहीं है।

हम कहां से कहां पहुंच गए?

गहलोत ने कहा कि इस हालत में देश चल रहा है, लोग चिंतित है कि हमारी स्थिति क्या से क्या हो गई? कहां हम थे, कहां पहुंच गए? इंदिरा गांधी का जमाना था, 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्म समर्पण करवा दिया था। आज हमारी स्थिति क्या है देश के सामने है अंतरराष्ट्रीय स्थिति क्या बनी हुई है?

गैस को लेकर स्थिति विकट

गहलोत ने कहा कि गैस को लेकर स्थिति विकट बनती जा रही है। राहुल गांधी ने पहले ही चेताया था, लेकिन सरकार हमेशा लेट कर देती है। तैयारी समय पर करनी चाहिए थी। युद्ध के कारण यह स्थिति बनी है। प्रधानमंत्री कल सदन में बोले कि हमने तैयारी पहले नहीं की। आलोचना के शिकार भी हुए। देश किस दिशा में जाएगा कोई नहीं जानता।

ऐसी भाषा कभी नहीं सुनी

गहलोत ने कहा कि ट्रंप का व्यवहार अलग है। कभी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मेरे दोस्त हैं, कभी कहते हैं कि हमें खुश करने में लगे हुए हैं। कभी कहते हैं कि पॉलिटिकल करियर खत्म कर सकता हूं। दोस्त देश के राष्ट्रपति की प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी भाषा कभी नहीं सुनी।

पाकिस्तान की क्या हैसियत ?

गहलोत ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अगवा करवा लिया। दुख इस बात का रहा कि दुनिया के किसी भी देश ने इसकी निंदा नहीं की। दुनिया के लिए यह बहुत बड़ा संकेत है। हमारे देश के सामने पाकिस्तान की क्या हैसियत है? हर युद्ध में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। ऑपरेशन सिंदूर में भी देखा होगा, तुर्किए उसका साथ दे रहा था। हमारे साथ में कोई नहीं था।

ये भी पढे़:-

विधायक पुत्र की दंबगई, जमीन हड़पने के लिए तीन मकानों पर चलवा दिया बुलडोजर

पूर्व चिकित्सा मंत्री अव्यवस्थाओं से हुए नाराज, एसएमएस अस्पताल से बाहर पैसे देकर कराई एमआरआई जांच

आरपीएससी में जुलाई तक कोर टीम के 7 अहम पद होंगे खाली, कैसे समय पर होंगे भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू

सलमान के खिलाफ तीसरी बार जमानती वारंट, 6 अप्रैल तक पेश नहीं हुए जारी होंगे गिरफ्तारी वारंट





Tags:
  • राहुल गांधी
  • पूर्व सीएम अशोक गहलोत
  • पाकिस्तान
  • प्रधानमंत्री
  • भाजपा विधायक हरिसिंह रावत
  • सरकार से दूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज