विधानसभा में हलचल: कांग्रेस विधायक अभद्र इशारा करते कैमरे में हुए कैद

Mukesh Sharma | Feb 12, 2026, 17:12 IST
Share
asembaly Rajasthan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को अजीबोगरीब दृश्य नजर आया। हुआ यह कि कांग्रेस विधायक अभद्र इशारा करते हुए कैमरे में कैद हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

News in Short

  • विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभद्र इशारा करते हुए कैमरे में हुए कैद।
  • भाजपा विधायक बहादुर सिंह ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला।
  • कांगेस विधायक दौसा के तहसीलदार को हटाने को लेकर वैल में आए।
  • विधायक रफीक खान ने कहा, जेडीए व निगम में हो रहा है भारी भ्रष्टाचार
  • नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक के बीच तीखी नोकझोंक

News in Detail

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा अभद्र इशारा करते हुए कैमरे में कैद हो गए। दरअसल, शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा सरकारी कार्यक्रमों के लोकार्पण शिलान्यास का मुद्दा उठा रहे थे। रोहित बोहरा उनके पीछे बैठे थे।
कांग्रेस के बोहरा ने पहले किसी विधायक को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। थोड़ी ही देर बाद उन्होंने हंसते हुए हाथ से अभद्र इशारा किया। यह सब विधानसभा की लाइव फीड के कैमरों में भी कैद हो गया। हालांकि विधानसभा सदन में अब तक किसी विधायक ने इस पर चर्चा नहीं की

खुद की सरकार पर हमलावर हुए कोली

भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली अपनी ही सरकार पर हमलावर हो गए। कोली ने पूरक सवाल करते हुए वन विभाग के अफसरों पर अवैध खनन माफिया से मिलीभगत के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं मगरमच्छों को पकड़ेंगे। लेकिन, वन विभाग के रेंजर और फोरस्टर ने प्राइवेट आदमी लगा रखे हैं। यह लोग मकान बनाने के लिए पत्थर लाने वाले वाले छोटे किसानों को तो पकड़ लेते हैं। लेकिन, बड़े खनन माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं करते। उनकी माफिया से मिलीभगत हैं और उनसे बंधी लेते हैं। इस पर वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि वन विभाग अवैध खान करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा।

वेल में आए कांग्रेस विधायक

दौसा से कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा ने दौसा तहसीलदार की मनमानी और एससी वर्ग के मकान तोड़ने का मामला उठाया। शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए बैरवा ने कहा कि दौसा तहसीलदार वंचित तबके के मकान तोड़ रहा है। उसने मेरे साथ भी ​खराब व्यवहार किया। एक विधायक के साथ इस तरह का व्यवहार सबके लिए चिंताजनक है। उस पर कार्रवाई हो। इसके बाद बैरवा वेल में आकर नारेबाजी करने लगे तो स्पीकर ने नाराजगी जताई। स्पीकर ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।

जूली की मुख्य सचेतक से बहस

इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने व्यवस्था का प्रश्न उठाना चाहा तो मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने आपत्ति की। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई। जोगेश्वर गर्ग ने नेता प्रतिपक्ष के बीच में बोलने पर आपत्ति जताई। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य सचेतक से पूछा कि वह किस नियम से बोल रहे हैं।

जेडीए व नगर निगम भ्रष्टाचार में डूबे

कांग्रेस विधायक रफीक खान ने शून्यकाल में जयपुर में मकानों पट्टों में भ्रष्टाचार का मामला उठाया। उनके आरोपों पर विधानसभा में हंगामे के हालात बन गए। रफीक खान ने कहा कि जयपुर शहर में छोटे—छोटे मकान सील किए जा रहे हैं और बड़े बंगलों को छूट दी जा रही है। कई लोग निर्माणाधीन मकानों पर कैमरे लेकर पहुंच जाते हैं। फिर सील में डील होती है।
रफीक के आरोपों पर भाजपा के श्रीचंद कृपलानी ने आपत्ति् जताई तो नोकझोंक हो गई। रफीक ने कहा कि ​हमारे राज में 14 लाख पट्टे दिए गए थे। आपके राज में बिना भ्रष्टाचार के एक मकान नहीं बन रहा,न नक्शा बन रहा न पट्टा मिल रहा। रफीक खान ने दावा किया कि उनके पास सबूत हैं कि 50—50 गज के मकानों को इसलिए सील कर दिया कि उन्होंने भ्रष्टाचार का पैसा नहीं दिया।

वित्त मंत्री 17 फरवरी को देंगी जवाब

विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति ने 19 फरवरी तक का कामकाज तय कर दिया है। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सदन में समिति का प्रतिवेदन रखा। इसके अनुसार 12, 13, 16 और 17 फरवरी तक बजट पर बहस होगी। 14 और 15 फरवरी को विधानसभा की छुट्टी रहेगी। 17 फरवरी को वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट बहस का जवाब देंगी। 18 और 19 फरवरी को सदन में अनुदान की मांगों को बहस के बाद पारित करवाया जाएगा।

एमपी में बादलों का डेरा, सुबह और शाम पड़ेगी हल्की ठंड, सीजी और राजस्थान में गर्मी की दस्तक

Tags:
  • राजस्थान
  • विधानसभा
  • सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
  • विधायक बहादुर सिंह कोली
  • विधायक हरिमोहन शर्मा
  • विधायक रोहित बोहरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग