फलोदी सट्टा बाजार : अंता में भाजपा आगे, बिहार में एनडीए-महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

Rakesh Sharma | Nov 12, 2025, 16:46 IST
Share
phalodi
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने बिहार चुनाव और अंता उपचुनाव पर अपने रुझान जारी कर दिए हैं। बाजार का दावा है कि बिहार में कांटे की टक्कर रहेगी। हालांकि भाजपा और जेडीयू सरकार बना सकते हैं। वहीं अंता उपचुनाव में भाजपा की जीत की संभावना है।

Jaipur. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को खत्म हो गया है। चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बिहार में नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी या तेजस्वी की लालटेन इतिहास रचेगी, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

मीडिया और सर्वे कंपनी के एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहीं राजस्थान का फलोदी का सट्टा बाजार अपना अलग गणित बता रहा है।

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल: 12 पोल्स बता रहे हैं NDA को मिल रही बहुमत, महागठबंधन को 84 सीटें

फलोदी सट्टा बाजार का अलग गणित

सभी ने फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने के नतीजे दिखाए हैं। भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर बताया है। इसके बाद राजद, जेडीयू का नंबर आ रहा है। प्रशांत कुमार और ओवैसी की पार्टी को ज्यादा सीट नहीं मिलना बताया है। इन पोल के विपरीत राजस्थान का फलोदी का सट्टा बाजार अलग ही नतीजे की भविष्यवाणी कर रहा है। उसके आंकड़ों ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 LIVE: 4 एग्जिट पोल में NDA को 155 सीटों से स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन 83 पर सिमटा

एनडीए-महागठबंधन के बीच टक्कर

फलोदी सट्टा बाजार का कहना है कि बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर रहेगी। सट्टा बाजार यह भी बता रहा है कि तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल को सबसे ज्यादा सीटें मिलेगी। बीजेपी और नीतीश कुमार की जेडीयू को पीछे छोड़कर राजद सबसे बड़ी पार्टी भी बन सकती है। सट्टा बाजार की मानें तो बिहार में एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए ही संभावनाओं के दरवाजे खुले हुए हैं।

बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले नेपाल बॉर्डर सील, 122 सीटों पर वोटिंग की तैयारी

किसे कितनी सीट मिलेगी

बाजार के मुताबिक, बिहार में एनडीए को 105 से 135 सीटें मिलना बताया जा रहा है। वहीं महागठबंधन को 97 से 127 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को तीन से आठ सीटें मिल सकती हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को लेकर फलोदी का सट्टा बाजार उत्साहित नहीं है। प्रशांत की पार्टी के लिए खाता खुलना ही किसी उपलब्धि से कम नहीं होगा। ओवैसी की पार्टी को भी पिछली बार से कम सीटें मिलेगी।

54 फीसदी का दांव एनडीए पर सट्टा बाजार के मुताबिक, बिहार में अभी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। दोनों के लिए ही सरकार बनने की संभावनाओं के दरवाजे खुले हुए हैं। यहां एनडीए और महागठबंधन में से कोई भी सरकार बना सकता है। एनडीए की सरकार बनने को लेकर 54 फीसदी लोग दांव लगा रहे हैं, वहीं तेजस्वी यादव के महागठबंधन पर 46 फीसदी लोग दांव लगा रहे हैं।
बिहार चुनाव में सीएम मोहन यादव गरजे- बोले कांग्रेस ने कभी धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के लिए काम नहीं किया

तेजस्वी की आरजेडी को सबसे ज्यादा सीट

सट्टा बाजार में लग रहे दांव की मानें तो तेजस्वी की राष्ट्रीय जनता दल बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर सकती है। आरजेडी 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। बीजेपी इससे कुछ कम 70 सीटें जीतकर दूसरे नंबर और नीतीश कुमार की जेडीयू 55 से 60 सीटों के आसपास रह सकती है। कांग्रेस दो दर्जन सीटें में सिमट सकती है। अब देखना होगा कि एग्जिट पोल्स के अनुमान सही साबित होते हैं या फिर सट्टा बाजार।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सड़क पर गड्ढों के लिए मांगी माफी, बिहार पर बोले वोट चोरी का बना रहे बहाना

देश-दुनिया में चर्चित फलोदी का बाजार

फलोदी राजस्थान का एक ऐसा कस्बा है, जो कि सट्टा बाजार के लिए देश-दुनिया में खासा चर्चित है। यहां का बाजार चुनाव और खेलों के नतीजों को लेकर सटीक अनुमान लगाने के लिए जाना जाता है। चुनाव में किसी तरह की सट्टेबाजी पूरी तरह अवैध होती है, लेकिन फलोदी में सट्टेबाजी अब भी होती है। यहां सट्टा बाजार में जो भाव लगता है, उसके आधार पर ही चुनाव नतीजों को लेकर अनुमान लगाया जाता है।

अंता उपचुनाव : मतदाताओं की बंपर वोटिंग, 80.32 फीसदी पड़े वोट, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

अंता सीट पर भाजपा का पलड़ा भारी

बिहार की तरह अंता उपचुनाव में भी जीत-हार का अनुमान लगाना शुरू हो गया है। अंता सीट पर सट्टा बाजार के मुताबिक मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा की स्थिति मजबूत है। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के भाव 55 से 60 पैसे के बीच हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के भाव 1.10 से 1.20 रुपए के बीच हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन के भाव 1.75 से 2 रुपए तक बताए जा रहे हैं। बाजार भाजपा को पहले, नरेश को दूसरे और भाया को तीसरे स्थान पर बता रहा है।

Tags:
  • राजस्थान
  • नीतीश कुमार
  • फलोदी सट्टा बाजार
  • एनडीए
  • महागठबंधन
  • बिहार विधानसभा चुनाव
  • भाजपा
  • अंता उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई