अजेय कुमार बने राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री, ढाई साल से खाली था यह पद
Ashish Bhardwaj | Jun 01, 2026, 17:43 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री पद पर अजेय कुमार को नियुक्ति किया गया है। पंचायत-निकाय चुनाव से ठीक पहले अजेय कुमार की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
News In Short
- भाजपा ने राजस्थान में अजेय कुमार को संगठन महामंत्री नियुक्त किया।
- प्रदेश भाजपा में यह पद जनवरी 2024 के बाद करीब ढाई साल से खाली था।
- नए संगठन महामंत्री अजेय कुमार के सामने पार्टी के विभिन्न गुटों में समन्वय करना चुनौती होगी।
- अजेय कुमार पहले उत्तराखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री रह चुके हैं।
News In Detail
अजेय कुमार मूलतः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले वे उत्तराखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।
ढाई साल से रिक्त था संगठन महामंत्री का पद
अजेय कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के विभिन्न गुटों को एक मंच पर लाना होगी। यह नियुक्ति राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव से ठीक पहले और विधानसभा चुनाव से ढाई साल पहले हुई है। इसे संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती
भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उम्मीद जताई कि अजेय कुमार के संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी द्वारा श्री अजेय कुमार जी को राजस्थान प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण से प्रदेश संगठन को नई… pic.twitter.com/XwxeUBo64H
— Madan Rathore (@madanrrathore) June 1, 2026
अजेय कुमार को है संगठन में काम का लंबा अनुभव
वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश (मेरठ मंडल) भाजपा के महामंत्री संगठन पद पर कार्य कर चुके हैं। उत्तराखंड में वे जिला प्रचारक और विभाग प्रचारक भी रह चुके हैं।
HJteWA5bgAA5_gC
चंद्रशेखर का कार्यकाल और उनकी उपलब्धियां
उनके कार्यकाल में साल 2018 में भाजपा को राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2019 में पार्टी ने सभी 25 सीटें जीती। 2023 में प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी।
हालांकि उनके कामकाज पर कई सवाल उठे। इसके बाद उन्हें राजस्थान से तेलंगाना ट्रांसफर कर दिया गया।
FAQ
- अजेय कुमार (Ajey Kumar) को राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री (General Secretary) कब बनाया किया गया?
अजेय कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) के निर्देश पर सोमवार 01 जून 2026 को राजस्थान भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया। यह पद ढाई साल से खाली था। - अजेय कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी?
अजेय कुमार के सामने राजस्थान में पार्टी के विभिन्न गुटों को एक मंच पर लाकर समन्वय करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। - पूर्व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) का कार्यकाल और उपलब्धियां क्या थीं?
चंद्रशेखर का कार्यकाल करीब 7 साल (2017–2024) रहा। उनके कार्यकाल में 2018 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटें जीती और 2023 में प्रदेश में सरकार बनी।
ये खबर भी पढे़:-
फर्जी बीमा क्लेम पर सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार, 2 करोड़ का झूठा दावा पेश करने का है आरोप
आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए, PTI शिक्षकों का बीकानेर में महापड़ाव
भ्रष्टाचार पर सरकार का एक्शन, ढ़ाई साल में 26 अफसरों की छुट्टी, 28 की पेंशन आजीवन बंद
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA