विधायक पुत्र की दंबगई, जमीन हड़पने के लिए तीन मकानों पर चलवा दिया बुलडोजर

Ashish Bhardwaj | Mar 26, 2026, 13:06 IST
Share
son
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में भाजपा विधायक हरिसिंह रावत के पुत्र पर तीन परिवारों के मकान ध्वस्त कराने के आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि विधायक पुत्र ने जमीन हड़पने के लिए इन मकानों को रातोंरात गिरवा दिया।

News In Short

  • राजस्थान में भीम के भाजपा विधायक हरिसिंह रावत के बेटे पर तीन मकानों को ध्वस्त कराने का आरोप
  • आरोप है कि ये मकान रातोंरात जेसीबी से गिराए, फिर मलबा भी किया गायब।
  • विधायक पुत्र जमीन बेचने के लिए 2016 से तीन परिवारों पर बना रहा था दबाव।
  • पीड़ितों के मकान का आवासीय पट्टा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत पाया गया।
  • पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, एएसआई भगवान लाल के नेतृत्व में जांच शुरू।

News In Detail

राजस्थान में राजसमंद जिले के भीम से भाजपा विधायक हरिसिंह रावत के पुत्र रणजीत सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। विधायक पुत्र ने दबंगई दिखाकर तीन परिवारों के पक्के मकान ध्वस्त करवा दिए। फिर सबूत मिटाने के लिए रातोंरात मलबा गायब करवा दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भीम उपखंड मुख्यालय के बरतु क्षेत्र में 8 मार्च की रात अचानक जेसीबी मशीनों ने तीन परिवारों के पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया। ये मकान नर्बदा देवी, गीता देवी और रघुवीर सिंह के नाम थे। पीड़ितों का आरोप है कि मकान गिराने के पीछे विधायक हरि सिंह रावत के पुत्र रणजीत सिंह का हाथ है।

पहले भी दबाव, अब बुलडोजर का खेल

पीड़ितों का कहना है कि विधायक पुत्र लंबे समय से उन्हें उनकी जमीनें सस्ते दामों पर बेचने का दबाव बना रहा था। जब गरीब परिवारों ने अपनी पट्टे वाली जमीन और उस पर बने मकान को बेचने से इनकार किया तो उसने बुलडोजर का सहारा लिया। पीड़ितों का आरोप है कि रात में मकान ध्वस्त कराने के बाद मलबा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर गायब दिया गया, ताकि कोई सबूत न बचे।

वैध पट्टे पर थे मकान

चौंकाने वाली बात यह है कि ये तीनों मकानों के पट्टे थे। नर्बदा देवी का मकान 2016 में बनाया गया था और उसका आवासीय पट्टा सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत है। गीता देवी के पास भी वैध पट्टा था। इसके बावजूद सियासी रसूख इतना हावी रहा कि पक्के मकानों को धराशायी करने में देर नहीं लगी।

2016 में भी दर्ज कराई थी शिकायत

यह पहली बार नहीं है जब आरोपी के खिलाफ शिकायत हुई हो। पीड़ितों का आरोप है कि 2016 में भी उन्होंने भीम थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय भी राजनीतिक दबाव की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच

बेघर हुए परिवारों ने अब जिला पुलिस अधीक्षक के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। भीम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक उप निरीक्षक भगवान लाल इस 'हाई-प्रोफाइल' मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

ये भी पढे़:-

सलमान के खिलाफ तीसरी बार जमानती वारंट, 6 अप्रैल तक पेश नहीं हुए जारी होंगे गिरफ्तारी वारंट

जूली ने सरकार पर लगाए आरोप, बोले-जनता परेशान, सीएम दिल्ली दौरे में बिजी

आईएसआईएस का हैंडलर गिरफ्तार, युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का हैं आरोप

आरएमसी के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा गिरफ्तार, एसओजी का बड़ा एक्शन

Tags:
  • एफआईआर
  • बुलडोजर
  • जेसीबी
  • भाजपा विधायक हरिसिंह रावत
  • आवासीय पट्टा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई