भाजपा में फिर फेरबदल की आहट : मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी की एक बार फिर चर्चा

Amit Baijnath Garg | Nov 23, 2025, 12:59 IST
Share
bjp
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन में एक बार फिर बड़े फेरबदल की संभावना की चर्चा है। यह आगामी निकाय चुनावों में भाजपा के लिए निर्णायक हो सकता है। हालांकि इस तरह की चर्चा लंबे समय से चली आ रही है।

Jaipur. राजस्थान की राजनीति में बड़े फेरबदल की आहट सुनाई देने लगी है। हाल ही में ब्यूरोक्रेसी में किए गए बदलावों के बाद अब मंत्रिमंडल और संगठन में भी बड़े परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। अंता उपचुनाव के परिणाम और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधायकों से लगातार मुलाकातों ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की अगवानी में नहीं पहुंचा कोई भाजपा नेता, दिग्विजय का तंज- भाजपा करती है यूज एंड थ्रो

ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल

पिछले शुक्रवार को ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव हुए। मुख्य सचिव सुधांश पंत को दिल्ली ट्रांसफर किया गया और मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी को भी बदला गया।

यह संभवतः पहला मौका था, जब किसी सरकार के कार्यकाल के बीच में मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) दोनों को एक साथ बदला गया हो। इस बदलाव ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को जन्म दिया है और अब मंत्रिमंडल और संगठन में भी बदलाव की संभावना प्रबल हो गई है।

राजस्थान में फिर तीसरे मोर्चें की सुगबुगाहट, भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देने की तैयारी में जुटे नेता

मंत्रिमंडल पुनर्गठन की तैयारी

जयपुर में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा मंत्रिमंडल पुनर्गठन या विस्तार की हो रही है। विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा नेतृत्व अगले साल होने वाले पंचायत और निकाय चुनावों से पहले सरकार की टीम को और मजबूत और संतुलित बनाना चाहता है।

गहलोत का चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला, एसआईआर विवाद पर उठाए गंभीर सवाल

लागू होगा गुजरात मॉडल! एक सवाल यह भी है कि क्या राजस्थान में गुजरात मॉडल लागू होगा, जहां सभी मौजूदा मंत्रियों से इस्तीफा लेकर नई, सीमित और चुनी हुई टीम बनाई गई है। अगर यह मॉडल अपनाया जाता है तो कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है और कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है।
अंता उपचुनाव : हार के बाद भाजपा में विवाद जारी, दिग्गज MLA सिंघवी ने आलाकमान से बयां की पीड़ा

अंता उपचुनाव बना लिटमस टेस्ट

अंता विधानसभा उपचुनाव भाजपा सरकार के लिए एक लिटमस टेस्ट साबित हुआ। इस चुनावी परिणाम ने सरकार के अब तक के कामकाज का आईना पेश किया है। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को देखते हुए इस नतीजे ने सरकार को कई अहम सबक दिए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब मंत्रिमंडल में केवल सीमित और सक्षम चेहरों को ही जगह देने की योजना बना रहे हैं। यह फेरबदल न सिर्फ राजनीतिक, बल्कि संगठनात्मक संतुलन को भी साधने का प्रयास होगा।

संगठन की नई टीम तैयार

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची अब लगभग तैयार हो चुकी है, जो पहले दो बार लीक हो चुकी थी। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ संगठन की नई टीम का भी ऐलान हो सकता है। इसके साथ ही विभिन्न बोर्ड, आयोग और निगमों में लंबित राजनीतिक नियुक्तियां भी जल्द पूरी की जाएंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को इन पदों पर जगह दी जाएगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।

छत्तीसगढ़ SIR सर्वे में बीएलओ को भाजपा पार्षद का फोन, कांग्रेसी BLA के साथ घूमने पर जताई नाराजगी, शिकायत दर्ज

आने वाला महा-फेरबदल

सरकार का स्पष्ट संदेश है कि सरकार, संगठन और प्रशासन तीनों स्तरों पर बड़े बदलाव किए जाएंगे। इनका मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच यह संदेश देना है कि भाजपा सरकार नई ऊर्जा, नई सोच और नए चेहरों के साथ आगे बढ़ने को पूरी तरह तैयार है।

इस फेरबदल से केवल राजस्थान की राजनीति ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली और संगठनात्मक ढांचे को भी नई दिशा मिलेगी। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के संदर्भ में यह महा-फेरबदल अहम साबित हो सकता है।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • मंत्रिमंडल विस्तार
  • गुजरात मॉडल
  • संगठन
  • फेरबदल
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भाजपा
  • अंता उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज