एक पुलिस अफसर ने 40 जगह से लगवाई सिफारिश, भरी मीटिंग में सीएम को यह किस्सा क्यों सुनाना पड़ा?
Ashish Bhardwaj | Apr 11, 2026, 12:26 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने पुलिस में ट्रांसफरपोस्टिंग में जुगाड़ की संस्कृति पर जोरदार किस्सा सुनाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर जुगाड़ लगाएंगे तो कानून व्यवस्था भगवान भरोसे रहेगी।
News In Short
- सीएम भजनलाल ने पुलिस के काम करने के ढर्रे पर सवाल उठाए।
- भजनलाल बोले, सिफारिश नहीं, काम के आधार पर होगी पोस्टिंग।
- उन्होंने ट्रांसफर-पोस्टिंग में जुगाड़ लगाएंगे तो व्यवस्था भगवान भरोसे।
- सीएम ने की अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की समीक्षा।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि, अब पुलिस की रेंज स्तर पर होगी जवाबदेही।
News In Detail
सीएम ने सख्त लहजे में सवाल किया, जिस अधिकारी ने एक कुर्सी पाने के लिए 40 लोगों से फोन करवाया हो, वह कुर्सी पर बैठने के बाद किसका काम करेगा? जनता का या उन 40 सिफारिश करने वालों का?
आज पुलिस मुख्यालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा की। साथ ही, ‘महिला सुरक्षा हेल्पलाइन-1090’ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हमारी सरकार 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के साथ अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध सख्त कदम उठा रही है। संगठित अपराध, गैंगस्टर, साइबर… pic.twitter.com/eihlx5QCGe
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) April 10, 2026
जुगाड़ लगाएंगे तो व्यवस्था भगवान भरोसे
रेंज स्तर पर होगी जवाबदेही
सीएम ने कहा, जब मुझे (मुख्यमंत्री को) यह पता चल सकता है कि किस इलाके में क्या हो रहा है तो क्षेत्र के आईजी को इसकी खबर क्यों नहीं होती? क्या वे अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं?
तस्करी और बजरी माफिया पर एक्शन की तैयारी
उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल पर कहा कि अक्सर तस्कर पुलिस की पहुंच से बाहर रहते हैं क्योंकि वे पुराने रास्तों के बजाय नए रास्तों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पुलिस का मुखबिर तंत्र सो रहा है।
उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि बजरी माफिया के मामलों में राजस्थान पुलिस का नाम किसी भी सूरत में सामने नहीं आना चाहिए। तस्करी रोकने के लिए जिलों के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा। बॉर्डर इलाकों में एसओजी की चौकियां खोली जाएंगी और सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा।
निर्दोष न फंसे, दोषी न बचे
ये भी पढे़:-
पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल रिमांड पर, एसीबी उगलवाएगी 960 करोड़ के घोटाले का सच
पशु चिकित्सा अधिकारी व सहायक कृषि अभियंता परीक्षा 19 अप्रैल को, 16 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड
कोर्ट में पेश हुए विधायक रविंद्र सिंह भाटी, कोरोना काल में धारा-144 उल्लंघन का मामला
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava