कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का असर बाजार में दिखा, बढ़ सकते हैं कचोरी-समोसे और चाय के दाम

Mukesh Sharma | Mar 10, 2026, 22:48 IST
Share
Ashish Bhardwaj (12)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई कम होने का प्रभाव बाजार में दिखने लगा है। स्थिति नहीं सुधरी तो कचोरी-समोसा और चाय के साथ ही मिठाई व दूसरे खाद्य पदार्थों के दाम जल्द बढ़ते नजर आएंगे।

News In Short

  • बाजार में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई कम होने का प्रभाव दिखा
  • कचोरी-समोसा बेचने वाले छोटे दुकानदार हो सकते हैं ज्यादा परेशान।
  • कुछ जगह विकल्प में परंपरागत भट्टी सहित डीजल की भट्टी का प्रयोग।
  • बढ़ सकती है बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी।
  • खाद्य विभाग का दावा, कालाबाजारी रोकने के लिए कर रहे उपाय।

News In Detail

राजस्थान में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद होने का प्रभाव बाजार में नजर आने लगा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे दुकान वालों पर दिख रहा है। कचोरी, समोसा और चाय आदि बेचने वाली दुकानें और छोटे रेस्टोरेंट गैस नहीं मिलने से सीधे प्रभावित होंगे।

हालांकि, छोटी से मध्यम दर्जे की दुकानों पर बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडरों का भी इस्तेमाल होता है। लेकिन, अब घरेलू गैस सि​लेंडर की सप्लाई पर भी कंट्रोल हो सकता है।

स्थिति नहीं सुधरी तो बढ़ेंगे दाम

अधिकांश छोटे और मध्यम दर्जे के चाय व नाश्ता बनाकर बेचने वाले दुकानदार किसी प्रकार काम चला रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कुछ दुकान वाले तो घरेलू गैस सिलेंडर काम में ले रहे हैं। इनको हर दिन दो से छह सिलेंडर चाहिए।
दुकानदारों के अनुसार अब कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई तो बंद हो चुकी है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई कंट्रोल्ड है। ऐसे में पारंपरिक लकड़ी की भट्टी या डीजल की भट्टी का इस्तेमाल करने पर लागत बढ़ेगी। लागत बढ़ेगी तो चाय से लेकर कचोरी व समोसे सहित मिठाईयों के दाम भी बढ़ जाएंगे।

जेब पर भारी होगी गणगौर और नवरात्र

राजस्थान में गणगौर का त्यौहार घर-घर में मनाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में मिठाई के तौर पर घेवर और अन्य मिठाईयों का इस्तेमाल होता है। इसलिए राजस्थान में गणगौर पर हर छोटा-बड़ा मिठाई विक्रेता घेवर जैसी पारंपरिक मिठाई जरुर बनाता है। इसी दौरान नवरात्र भी शुरु हो जाएंगे। ऐसे में यदि कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो मिठाईयों के दाम भी बढ़ना तय है।

बढ़ सकती है कालाबाजारी

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नहीं होने पर अधिकांश दुुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होने की संभावना है। अनेक दुकानों पर तो अभी भी घरेलू गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल हो रहा है। अब सप्लाई कंट्रोल्ड होने के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी होना भी तय है। उधर, खाद्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। हम ऐसी ​व्यवस्था करने जा रहे हैं कि सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं हो सके।

ये भी पढ़े:-

जसवंत सिंह के परिवार में घमासान, बेटे मानवेन्द्र ने की दूसरी शादी, मां ने अंदर आने से रोका

जयपुर में अमरुदों का बाग और जनपथ पर रैलियों पर रहेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई मुहर

साइबर ठगों से 'सेटिंग' का ऑडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश, जानिए पूरा मामला

कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व बनाने का मामला, सरकार का दावा-एनटीसीए की सिफारिश के अनुरूप बढ़ेगा एरिया

Tags:
  • राजस्थान
  • खाद्य विभाग
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
  • त्यौहार
  • घरेलू गैस सिलेंडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा