खेड़ा के घर पर असम पुलिस के छापे से उबली कांग्रेस, नेताओं ने कहा-हार के डर से बौखलाई भाजपा

Mukesh Sharma | Apr 07, 2026, 20:18 IST
Share
pavan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के कांग्रेस नेताओं अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस की छापेमारी को तानाशाही करार दिया है। नेताओं का आरोप है कि भाजपा बदले की राजनीति के तहत सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

News In Short

  • पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस के एक्शन की कांग्रेस ने की आलोचना।
  • कांग्रेस नेताओं ने पवन खेड़ा के घर पुलिस के छापे को बताया कायराना हरकत।
  • गहलोत बोले, असम के चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा।
  • डोटासरा ने कहा, यह कार्रवाई भाजपा की तानाशाही का प्रमाण।
  • जूली का तंज, जवाब देने के बजाय दमन और फर्जी एफआईआर पर उतरी भाजपा।

News In Detail

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस की छापेमारी की निंदा की है। तीनों नेताओं ने इसे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कायरना हरकत बताया है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दो दिन पहले असम सीएम की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने, विदेश में संपत्ति खरीदने और कंपनी खोलकर उसमें भारी रकम निवेश करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे थे। इस सिलसिले में ही गुवाहाटी से आई पुलिस ने खेड़ा के निवास पर छापेमारी की है।

गहलोत बोले, हार के डर से बौखलाई भाजपा

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा है कि असम चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखला गई है। भाजपा की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि वह लोकतंत्र के बजाय पुलिस और सरकारी एजेंसियों के पीछे छिपकर वार करती है। असम पुलिस ने जिस तरह कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा के आवास पर छापेमारी की वह कायराना हरकत है।

गहलोत ने लिखा ​कि कांग्रेस को इन सब पैतरों से डराया नहीं जा सकता। असम पुलिस, सीबीआई और ईडी का डर दिखाने से कांग्रेस के दिलेर लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। असम की जनता सब देख रही है। वे जान चुके हैं कि भाजपा सिर्फ नफरत फैलाना और डराना जानती है। जल्द ही असम की जनता इस तानाशाही सरकार को माकूल जवाब देगी।

डोटासरा ने कहा-भाजपा तानाशाही पर उतरी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा है कि भाजपा की राजनीति सिर्फ और सिर्फ डराओ, धमकाओ और संस्थाओं के दुरुपयोग से विपक्षी दलों के नेताओं का दमन कर सच को छिपाने की रह गई है। असम पुलिस का एआईसीसी मीडिया व प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली आना और खोजबीन करना साफ संदेश है कि भाजपा तानाशाही पर उतर चुकी है।

डोटासरा ने कहा कि पवन खेड़ा ने हाल ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार और उनकी पत्नी के 3-3 पासपोर्ट का पर्दाफाश किया था। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है।

जूली बोले, असम पुलिस की छापेमारी कायराना हरकत

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने 'एक्स' पर लिखा है कि असम चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा अब पुलिस और सरकारी एजेंसियों के सहारे विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी न सिर्फ कायराना हरकत है बल्कि भाजपा की तानाशाही का प्रमाण है।

जवाब देने के बजाय भाजपा फर्जी एफआईआर, दमन और डराने-धमकाने की राजनीति में उतर आई है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है। असम की जनता सब देख रही है और समय आने पर भाजपा को इसका उत्तर देगी।

ये भी पढे़:-

सचिवालय में सरप्राइज रेड, अधिकतर कर्मचारी सीट पर नहीं पाए, अब एक्शन की तैयारी

नहीं बदल रहा पुलिस का चेहरा, कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार के मैले दाग

जानिए आईपीएस माधव उपाध्याय की संपत्ति का पूरा हिसाब, जो प्रोबेशन पीरियड में ही भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे

सरकारी शिक्षक ने गैंगस्टर बन मांगी 1 करोड़ 40 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार



Tags:
  • पूर्व सीएम अशोक गहलोत
  • कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
  • कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा
  • असम पुलिस की छापेमारी
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा