पुलिस भर्ती 2025: 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त, एसपी ने जारी किए आदेश

Ashish Bhardwaj | Mar 07, 2026, 12:40 IST
Share
11 polish
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के भिवाड़ी में कांस्टेबल भर्ती में चयनित हुए 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त हो गया है। इनमें से 9 अभ्यर्थियों ने स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प चुना।

News In Short

  • कांस्टेबल भर्ती 2025 के चयनित 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त।
  • चयनितों में 9 अभ्यर्थियों ने स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प चुना।
  • 2 अभ्यर्थी अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण में अयोग्य पाए गए।
  • भिवाड़ी एसपी ने इन अभ्यर्थियों का चयन निरस्त होने के जारी किए आदेश।
  • अब प्रतीक्षा सूची से रिक्त पदों को भरने की संभावना।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की प्रक्रिया के बीच बड़ी खबर सामने आई है। भिवाड़ी में कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के लिए चयनित 11 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक प्रशान्त किरण ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

​चयन निरस्त होने के प्रमुख कारण

​पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए स्पष्टीकरण के अनुसार चयन प्रक्रिया से बाहर होने वाले इन 11 अभ्यर्थियों को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है। चयनित 9 अभ्यर्थियों ने अन्य विभागों में बेहतर रोजगार मिलने के कारण पुलिस सेवा में आने से मना कर दिया। इसी तरह 2 अभ्यर्थी अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान स्थायी रूप से अयोग्य पाए गए।

​स्वेच्छा से नियुक्ति ठुकराने वाले अभ्यर्थी

अक्सर देखा जाता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा एक साथ कई परीक्षाओं में सफल होते हैं। भिवाड़ी में भी ऐसा ही हुआ, जहां 9 चयनित उम्मीदवारों ने लिखित शपथ पत्र देकर अपनी नियुक्ति लेने से इनकार कर दिया। एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि इन अभ्यर्थियों को अन्यत्र बेहतर अवसर या सरकारी नौकरी मिल गई है।

​निरस्त किए गए अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर

​मनीष सिंह चौहान (पुत्र कैलाश सिंह) – रोल नं. 210083340

​विनोद बिडियासर (पुत्र मुल्ला राम) – रोल नं. 210085252

​पुष्पेन्द्र सिंह (पुत्र जगदीश सिंह) – रोल नं. 210085797

​मनीष कुमार गुर्जर (पुत्र कैलाश चंद गुर्जर) – रोल नं. 210000385

​गोविंद सिंह गुर्जर (पुत्र झाबर मल) – रोल नं. 210086313

​योगेश सिंह गुर्जर (पुत्र गुलाब सिंह गुर्जर) – रोल नं. 210152773

​देवकरण सिंह (पुत्र जोगराज सिंह) – रोल नं. 210095681

​डिंपी कंवर (पुत्री रमेश सिंह चौहान) – रोल नं. 210029810

​नितेश कुमार शर्मा (पुत्र नरेश चंद शर्मा) – रोल नं. 210093426

मेडिकल जांच में अयोग्य पाए गए अभ्यर्थी

​पुलिस सेवा के लिए शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य के कड़े मानक तय किए गए हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बोर्ड ने पाया कि दो अभ्यर्थी पुलिस सेवा की अनिवार्य चिकित्सा शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। स्थायी रूप से अयोग्य पाए जाने के कारण इनका चयन रद्द कर दिया गया। इनमें रामकुमार पुत्र श्रीफल (रोल नं. 210073505) और ​किशन लाल पुत्र गोपी राम (रोल नं. 210003791) शामिल है।

​भर्ती प्रक्रिया के नियमों का पालन

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के भर्ती नियमों और प्रावधानों के तहत की गई है। जब कोई चयनित उम्मीदवार जॉइन नहीं करता या मेडिकल में बाहर हो जाता है, तो विभाग नियमानुसार आगे की कार्यवाही करता है। एसपी प्रशांत किरण का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और नियमों की कठोरता को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं दिए गए प्रार्थना पत्रों और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही यह निर्णय लिया गया है।

​क्या होगा आगे

नियमों के मुताबिक यदि मुख्य चयन सूची में से अभ्यर्थी कम हो जाते हैं, तो पुलिस विभाग द्वारा प्रतीक्षा सूची के माध्यम से रिक्त पदों को भरने की संभावना रहती है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के बाद ही लिया जाएगा।

ये भी पढ़े:-

रोडवेज बसों में आठ मार्च को नि:शुल्क सफर कर सकेंगी महिलाएं, सरकार ने महिला दिवस पर दिया विशेष तोहफा

मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी का कहर: एमपी, सीजी और राजस्थान में तापमान बढ़ा!

राजस्थान में दो ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव, बेहतर कनेक्टिंग से ट्रेन पकड़ने में होगी आसानी

राजस्थान सरकार ने किया ‘शतक’ को टैक्स फ्री, RSS पर बनी है यह फिल्म

Tags:
  • पुलिस विभाग
  • सरकारी नौकरी
  • उम्मीदवार
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा