अशोक गहलोत का मोदी सरकार पर आरोप, नेहरू की नीति छोड़ अलग-थलग पड़ा भारत
Mukesh Sharma | May 27, 2026, 20:17 IST
Ashok Ghalot Photograph: (The sootr)
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने नेहरू की विदेश नीति बदलकर भारत को वैश्विक स्तर पर अकेला कर दिया है, जहां ट्रंप देश का मज़ाक उड़ा रहे हैं।
News In Short
- पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, नेहरू की नीति छोड़ अलग-थलग पड़ा भारत।
- गहलोत बोले, मोदी की नीतियों के कारण हमारी साख को पहुंचा है गहरा धक्का।
- पूर्व मुख्यमंत्री का आरोप, न्यायपालिका पर दबाव बना रहे भाजपा नेता।
- कहा-देश में निष्पक्षता ख़त्म, रूस-चीन की तरह चल रहा दिखावे का ड्रामा
- अंतरराष्ट्रीय युद्धों का बहाना बना पेट्रोल-डीजल पर मलाई खा रही सरकार
News In Detail
पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए गहलोत ने कहा कि आज देश का जो भी मजबूत आधारभूत ढांचा है वह नेहरू की ही देन है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी की विदेश नीति इतनी सटीक थी कि जनता पार्टी की सरकार में विदेश मंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी तक ने इस नीति को नहीं बदला था।
आज पंडित नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर पीसीसी में मीडिया से बातचीत की :
"देश को बचाना है तो पंडित नेहरू की विदेश नीति अपनानी होगी"
पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सब उनको याद करते हैं। आज़ादी की जंग के अंदर जो उनकी भूमिका रही, करीब नौ-दस साल तक वो जेलों में… pic.twitter.com/ycxX87zzzT
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 27, 2026
ट्रंप तो मजाक उड़ा रहे
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण रूस जैसे पुराने और भरोसेमंद दोस्त के साथ भी हमारे रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे। सरकार की कमजोरी के कारण दुनिया का कोई भी मुल्क आज हमारे साथ मजबूती से खड़ा होने को तैयार नहीं है।
दिखावे के चुनाव,जजों को धमका रहे
नहीं सुधरे तो युवा पीढ़ी भुगतेगी परिणाम
वैट कम करके जनता को राहत दे सरकार
नेता प्रतिपक्ष की गरिमा का ध्यान रखे सरकार
गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक गरिमामयी पद होता है। उनके पास देश और दुनिया से फीडबैक आता है लेकिन, सरकार घमंड में चूर सरकार नेता प्रतिपक्ष की चेतावनियों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जबकि सरकार को समझना चाहिए कि लोकतंत्र मजबूत विपक्ष के कारण ही जीवित रहता है। लेकिन मोदी सरकार की गलत नीति और केवल धर्म के आधार पर जनता को गुमराह कर वोट बैंक की राजनीति कर रही है।
ये भी पढे़:-
आ गई RAS 2026 की वैकेंसी, 607 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन, जानें कब भर सकते है फॉर्म
सात समंदर पार से बरसेगा पिता का प्यार, कोर्ट ने कहा-बच्ची को पिता के प्यार से नहीं रखा जा सकता दूर
आसाराम को हाई कोर्ट से झटका, उम्रकैद की सजा बरकरार, तुरंत सरेंडर के आदेश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari