वन मंत्री के घर में बड़ा पौधरोपण घोटाला, अफसरों ने हरियाली बढ़ाने के नाम पर 18 करोड़ का कर दिया खेल

Mukesh Sharma | Mar 12, 2026, 12:26 IST
Share
Ashish Bhardwaj (15)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा के गृह जिले अलवर में ही वन अधिकारियों ने पौधरोपण के नाम पर बड़ा खेल कर दिया। एक उच्च स्तरीय जांच में हराभरा करने की योजना में 18 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है।

News In Short

  • वन मंत्री संजय शर्मा के गृह जिले अलवर में सामने आया पौधरोपण घोटाला।
  • हाईलेवल जांच में हरियाली बढ़ाने के नाम पर 18 करोड़ के घोटाले का खुलासा।
  • वन अधिकारियों ने घोटाले के लिए बना दी फर्जी वन समितियां।
  • जहां पौधरोपण संभव नहीं था, वहां भी कागजों में दिखा दिया पौधरोपण का काम।
  • दो डीएफओ समेत कई अफसरों की भूमिका संदिग्ध, सीबीआई जांच की सिफारिश।

​News In Detail

Alwar: राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा के गृह जिले अलवर में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने उनके वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरियाली बढ़ाने के नाम पर सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाने का खेल कई साल से चल रहा था।

वन मुख्यालय की एक हाईलेवल जांच में 18 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। यह पूरा मामला सूचना के अधिकार (RTI) के तहत 300 पन्नों की मिली जांच रिपोर्ट के जरिए सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने फर्जी समितियां बनाकर और सरकारी नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपये के सेल्फ चेक काटे।

​फर्जी समितियों और सेल्फ चेक का मायाजाल

​जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वर्ष 2015-16 से लेकर 2024-25 के बीच वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने मिलीभगत कर फर्जी ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियों का गठन किया। इन समितियों के नाम पर सरकारी राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया।

जांच के अनुसार केवल समितियों के माध्यम से ही 15 करोड़ 54 लाख 78 हजार 82 रुपये की भारी-भरकम राशि का गबन किया गया। राजगढ़ क्षेत्र में पौधरोपण और मिट्टी के कार्यों के लिए बनाई गई 7 समितियां पूरी तरह अवैध पाई गईं।

​पहाड़ों पर कागजी पौधरोपण

​घोटाले का एक और पहलू बेहद हैरान करने वाला है। वन मंडल अलवर की राजगढ़ रेंज में वर्ष 2023-24 के दौरान मिट्टी और पौधरोपण के कार्यों के मूल्यांकन में पाया गया कि जिन 11 स्थानों पर कार्य दिखाया गया, वे पौधरोपण के लिए उपयुक्त ही नहीं थे। यानी यह क्षेत्र पहाड़ी था।

कई इलाकों में ढलान 20 प्रतिशत से अधिक थी, जहां नियमानुसार पौधरोपण संभव ही नहीं था, फिर भी वहां कागजों पर काम दिखाकर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए।

​कुल 642 हेक्टेयर क्षेत्र में से केवल 249 हेक्टेयर में ही काम हुआ, जबकि बाकी का बजट डकार लिया गया। इससे सरकारी कोष को सीधे तौर पर 2 करोड़ 3 लाख 46 हजार रुपये की वित्तीय हानि हुई है।

​इन अधिकारियों पर गिरी गाज

मुख्य वन संरक्षक राजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में गठित जांच समिति ने इस घोटाले में कई बड़े नामों को दोषी पाया है। रिपोर्ट में तत्कालीन अलवर डीएफओ अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव, डीएफओ राजेंद्र हुड्डा, राजगढ़ के तत्कालीन क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक मीणा और प्रभारी वनपालों की भूमिका को संदिग्ध माना गया है।

​CBI जांच की सिफारिश

​जांच समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिफारिश की है कि ​दोषी लोकसेवकों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए। ​गबन की गई करोड़ों की राशि की वसूली की जाए। इस ​मामले की गहराई और नेटवर्क को देखते हुए इसकी सीबीआई जांच कराई जाए।

ये भी पढ़े:-

चुनाव पर संग्राम, संयम लोढ़ा ने सरकार और चुनाव आयोग को भेजा नोटिस, अवमानना की चेतावनी

राजस्थान रॉयल्स ने किया रविंद्र जडेजा का 'रॉयल' स्वागत, अभ्यास सत्र में लेंगे हिस्सा

राजस्थान की तीन हाई-प्रोफाइल शादियां, कहीं लवस्टोरी की जीत तो कहीं परिवार में आया भूचाल

​लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता पर नहीं चलेगा केस, 24 साल बाद हाई कोर्ट से मिली राहत

Tags:
  • भ्रष्टाचार
  • वन विभाग
  • अलवर
  • राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा
  • वित्तीय घोटाले
  • पौधरोपण घोटाले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा