महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी, 14 मार्च से भरे जाएंगे आवेदन, जानिए पूरी जानकारी

Ashish Bhardwaj | Mar 10, 2026, 16:17 IST
Share
school english
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के 3737 सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ए​डमिशन के लिए शेड्यूल जारी हो गया। नए सत्र के लिए 14 मार्च से प्रवेश फॉर्म भरे जाएंगे। चयन लॉटरी से होगा।

News In Short

  • सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ए​डमिशन के लिए शेड्यूल जारी।
  • नए सत्र के लिए 14 से 23 मार्च तक ऑनलाइन भरे जाएंगे प्रवेश फॉर्म।
  • सभी स्कूलों में 25 मार्च को ए​डमिशन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।
  • सभी स्कूलों में चयनित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 27 मार्च को होगा।
  • इस बार पूरे प्रदेश में एक अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा नया शिक्षा सत्र।

News In Detail

राजस्थान के सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2026-27 के लिए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) और अन्य राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश की समय-सारणी जारी कर दी है। निदेशक सीताराम जाट का कहना है कि नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी होगी।

​लॉटरी सिस्टम से होगा चयन

चूंकि इन स्कूलों में सीटों की तुलना में आवेदनों की संख्या काफी अधिक रहती है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होगा। इसी महीने 25 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी और 27 मार्च को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चयनित छात्रों की सूची चस्पा कर दी जाएगी।

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

शिक्षा विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक भरे जा सकेंगे। अभिभावक 'शाला दर्पण' पोर्टल पर जाकर या विभाग द्वारा जारी QR कोड को स्कैन करके अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया सरल रखी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावक भी आसानी से इसमें भाग ले सकें।

शिक्षा विभाग ने जारी किया कैलेंडर

​अभिभावकों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन से लेकर कक्षाएं शुरू होने तक का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रवेश के लिए 11 मार्च 2026 को विज्ञप्ति जारी की जाएगी। आवेदन पत्र 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक भरे जा सकेंगे।

आदेश के अनुसार स्कूलों में प्राप्त आवेदनों की सूची व रिक्तियों का प्रकाशन 24 मार्च 2026 को किया जाएगा। इसके दूसरे दिन यानी 25 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 27 मार्च को होगा। प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन का काम 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस बार स्कूलों का नया सत्र 01 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है।

​अभिभावकों के लिए निर्देश

शिक्षा ​विभाग ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय सीमा (23 मार्च) के भीतर अपना आवेदन सुनिश्चित करें, क्योंकि इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। नए सत्र की पढ़ाई 1 अप्रैल 2026 से सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़े:-

इंडस्ट्री की जगह जमीन का खेल, छूट लेकर बेच दिया इंडस्ट्रियल प्लॉट, कैग ने पकड़ी एक करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी

​अमूल ब्रांड के नाम पर 'जहर' परोसने की साजिश, 12 हजार कार्टन एक्सपायरी माल जब्त, सोशल मीडिया से सीखा तारीख बदलने का खेल

9 बार असफल रही, फिर भी नहीं मानी हार, रिशिना शर्मा बनी वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

MSP पर सरसों-चना की खरीद 25 मार्च से, इस तारीख से होंगे किसानों के रजिस्ट्रेशन

Tags:
  • राजस्थान
  • शिक्षा विभाग
  • ऑनलाइन
  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय
  • राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा