विवादों के बाद सरकार ने वापस लिया सार्थक नाम अभियान, पान मसाला ब्रांड वाले नामों पर भड़के थे अभिभावक

thesootr Desk | Published:
Share
Ashish Bhardwaj (30)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार ने 'सार्थक नाम अभियान' को विवादों के बाद वापस ले लिया है। अभिभावकों ने पान मसाला ब्रांड से जुड़े नामों जैसे 'रजनीगंधा' और 'राजश्री' पर आपत्ति जताई थी।

News In Short

  • राजस्थान सरकार ने सार्थक नाम अभियान को लिया वापस, सूत्र।
  • अभिभावकों की आपत्ति के बाद सरकार ने यह फैसला लिया।
  • 'रजनीगंधा' और 'राजश्री' जैसे नामों पर अभिभावक भड़के थे।
  • सूची में एक ही नाम को अलग-अलग स्पेलिंग के साथ कई बार लिखा गया था।
  • कांग्रेस ने इसे असंवेदनशील और बच्चों के आत्मसम्मान का अपमान कहा था।

News In Detail

Jaipur: बच्चों को उपहास से बचाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के इरादे से शुरू किया गया राजस्थान सरकार का 'सार्थक नाम अभियान' विवादों की भेंट चढ़ गया है। सोशल मीडिया पर हुई आलोचना और विपक्षी दल के तीखे हमलों के बाद सरकार ने कक्षा 1 से 9 तक के छात्रों के "निरर्थक" नामों को बदलने वाले अपने निर्देशों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।

क्या था सार्थक नाम अभियान?

13 अप्रैल को शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव मुन्नी मीणा द्वारा आदेश जारी किया गया था। जारी आदेश में कहा गया था कि व्यक्ति का नाम उसके व्यक्तित्व और सामाजिक छवि का आइना होता है। सरकार का तर्क था कि कई छात्रों के नाम जटिल या नकारात्मक अर्थ वाले होते हैं, जिससे स्कूल में उनका मजाक उड़ता है और उनमें संकोच पैदा होता है। इसे दूर करने के लिए 'सार्थक नाम अभियान' के जरिए स्वैच्छिक रूप से नाम बदलने की योजना बनाई गई थी।

सुझाए गए अजीबोगरीब नाम

सरकार ने छात्रों के लिए 1,409 और छात्राओं के लिए 1,541 "बेहतर" नामों की एक सूची साझा की थी। लेकिन जैसे ही यह सूची सार्वजनिक हुई, विवाद खड़ा हो गया। लड़कियों के लिए सुझाए गए नामों में 'रजनीगंधा' और 'राजश्री' जैसे नाम शामिल थे। अभिभावकों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ये नाम प्रसिद्ध पान मसाला ब्रांडों से जुड़े हैं, जो अभियान के मूल उद्देश्य को ही खत्म कर देते हैं।

लड़कों के लिए अहंकार, बेचारादास, उग्र सिंह और थाना सिंह जैसे नाम सुझाए गए, जबकि लड़कियों के लिए भयंकर, लज्जा और भिक्षा जैसे शब्द प्रस्तावित थे। लोगों का सवाल था कि इन नामों से छात्रों का आत्मविश्वास कैसे बढ़ेगा। आलोचकों का कहना था कि सूची में अधिकतर हिंदू नाम थे, जिससे राजस्थान की विविध संस्कृति का सही प्रतिनिधित्व नहीं हो पाया।

स्पेलिंग की गलतियां और डुप्लिकेशन

सूची तैयार करने में भारी लापरवाही भी सामने आई। एक ही नाम को अलग-अलग स्पेलिंग के साथ कई बार लिखा गया था। उदाहरण के तौर पर बालवीर को बालबीर, बलबीर और बलवीर के रूप में दोहराया गया। कृष्णदत्त और मनोरंजन जैसे नामों की भी बार-बार पुनरावृत्ति देखी गई।

राजनीतिक वार-पलटवार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे असंवेदनशील और बच्चों के आत्मसम्मान के साथ क्रूर मजाक करार दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के बजाय सरकार बच्चों के नामों के साथ प्रयोग कर रही है।

बैकफुट पर सरकार

हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया था कि यह अभियान पूरी तरह स्वैच्छिक है और बिना माता-पिता की लिखित सहमति के कोई नाम नहीं बदला जाएगा, लेकिन बढ़ते विरोध को देखते हुए विभाग ने कदम पीछे खींच लिए हैं। सूत्रों के अनुसार, अब पुराने निर्देश प्रभावी नहीं रहेंगे और किसी भी छात्र का नाम बदलने के लिए विशेष अभियान नहीं चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-

आज की तारीख में एक भी ट्रोमा सेंटर सही नहीं, कैग के हवाले से भाजपा विधायक ने अपनी सरकार की खोली पोल

RAS 2024 Result: लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प से हासिल की तीसरी रैंक, जानिए नवनीत शर्मा की सफलता की कहानी

रेगिस्तान से निकली सफलता की कहानी, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बना टॉपर

जयपुर पर 'डेंजर लिस्ट' का खतरा: छिन सकता है वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा; यूनेस्को ने दिसंबर 2026 तक मांगी सुधार की फाइनल रिपोर्ट

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • सोशल मीडिया
  • सार्थक नाम अभियान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर