टेक्सटाइल यूनिटों में बंधक बनाए गए थे मासूम; 12 घंटे कराया जाता था जानलेवा काम
Jageshwar prasad | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान और गुजरात पुलिस ने NCPCR के साथ मिलकर सूरत की कपड़ा फैक्ट्रियों में चल रहे एक बड़े बाल श्रम नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में 91 बच्चों को मुक्त कराया गया है। आरोपी 27 फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
News In Short
- राजस्थान पुलिस और गुजरात पुलिस ने NCPCR के साथ मिलकर सूरत में बाल श्रम नेटवर्क किया ध्वस्त।
- बच्चों को बिना किसी छुट्टी के रोजाना 12-12 घंटे बंधक बनाकर काम कराया जाता था।
- मुक्त कराए गए बच्चों में सबसे ज्यादा उदयपुर के आदिवासी इलाकों के, इनमें 7 साल का मासूम भी।
- गायत्री सेवा संस्थान की गुप्त सूचना पर राजस्थान पुलिस, गुजरात पुलिस और NCPCR ने की रेड।
- खतरनाक मशीनें चलवाने और गुलामों के जैसे काम कराने के आरोप में 27 फैक्ट्री संचालकों पर FIR दर्ज।
News In Detail
संकरे कमरों में कैद था बचपन, कटर मशीनों से कट रहे थे धागे
रेड के दौरान वहां मौजूद महज 7 साल का एक मासूम बिना शर्ट के डर से कांपता हुआ मिला, जो पुलिस को देखते ही रो पड़ा और खुद को छुपाने की कोशिश करने लगा। मुक्त कराए गए बच्चों में दो सगे भाई (उम्र 8 और 10 वर्ष) भी शामिल हैं।
सूरत घुमाने का लालच और 4 साल से परिवार से दूरी
फैक्ट्री मालिकों की दलीलें खारिज, 27 पर मुकदमा दर्ज
कार्रवाई के दौरान यूनिट संचालकों ने दलील दी कि वे बच्चों के माता-पिता की मर्जी और उन्हें एडवांस पैसे देकर लाए हैं। हालांकि, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) और पुलिस ने साफ कर दिया कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों से ऐसा जानलेवा काम करवाना कानूनन संगीन अपराध है और इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी।
माफिया का सॉफ्ट टारगेट और आगामी कार्रवाई
फिलहाल सभी 91 बच्चों को सुरक्षित शेल्टर होम्स (बाल सुधार गृह) भेजकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। पुणागाम थाना प्रभारी वी.एम. देसाई ने बताया कि फैक्ट्रियों पर केस दर्ज करने के बाद अब उन मुख्य दलालों और एजेंटों की लिस्ट बनाई जा रही है जो गांवों से बच्चों की सप्लाई करते थे, जल्द ही पूरे नेटवर्क की गिरफ्तारियां होंगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
सूरत में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुल कितने बच्चे मुक्त कराए गए?
बच्चों को किस तरह के काम में झोंका गया था?
बाल श्रम करवाने वाले संचालकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?
ये भी पढ़ें:-
35 लाख का पैकेज छोड़ा, फिर चुनी सिविल सेवा की राह, आईएएस अक्षय गोदारा की प्रेरणादायक कहानी
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट स्थगित, पीएम मोदी की अपील के बाद फैसला
स्कूलों में 17 मई से गर्मियों की छुट्टियां, 35 दिन तक रहेगा अवकाश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari