ईरान-इजरायल युद्ध से किसानों की बढ़ी चिंता, निर्यात पर पड़ रहा है असर

Ashish Bhardwaj | Mar 03, 2026, 14:31 IST
Share
chaval
Photograph: (the sootr)

पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र के बासमती चावल के निर्यात पर प्रभाव पड़ रहा है। चावल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे किसानों और व्यापारियों में चिंता है।

News In Short

पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण राजस्थान के हाड़ौती में बासमती चावल का निर्यात ठप हो गया।

कोटा की भामाशाह मंडी में शिपमेंट रुकने से व्यापार प्रभावित हुआ।

बासमती चावल की कीमतों में 5,000 रुपए प्रति टन की गिरावट आई।

किसानों को अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा, चिंता बढ़ी।

विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव कम न होने पर कीमतें और गिर सकती हैं।

News In Detail

पश्चिमी एशिया में जारी सैन्य तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र तक पहुंच चुका है। हाड़ौती बासमती चावल के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। वहां के किसानों और व्यापारियों की रातों की नींद उड़ी हुई है। खाड़ी देशों, विशेष रूप से ईरान को होने वाले बासमती चावल के निर्यात में आई रुकावट ने स्थानीय बाजारों में हाहाकार मचाया है।

कोटा की भामाशाह मंडी पर असर

कोटा की भामाशाह अनाज मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडियों में शुमार है। इन दिनों वैश्विक युद्ध के प्रभावों से जूझ रही है। खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति बनने से शिपमेंट रुक गए हैं। निर्यातकों के अनुसार, बंदरगाहों तक पहुंचा माल वहां अटक गया है, जिससे व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

बासमती चावल की कीमतों में गिरावट

इस स्थिति का सीधा असर बासमती चावल की कीमतों पर पड़ा है। महज दो दिनों के भीतर बासमती चावल के दाम में 5,000 रुपए प्रति टन तक की गिरावट आई है। इस भारी गिरावट ने व्यापारियों और किसानों दोनों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

बासमती चावल के निर्यात पर प्रभाव

हाड़ौती क्षेत्र का बासमती चावल अपनी खुशबू और स्वाद के लिए खाड़ी देशों में बेहद मशहूर है, और यहां के चावल का एक बड़ा हिस्सा निर्यात पर निर्भर है। वर्तमान में, युद्ध के चलते बैंकिंग चैनल्स और शिपिंग रूट्स प्रभावित हो गए हैं, जिससे पुराने पेमेंट अटक गए हैं। इस अनिश्चितता के कारण अंतरराष्ट्रीय खरीदार नए ऑर्डर देने से बच रहे हैं। निर्यातकों का मानना है कि अगर स्थिति लंबी खिंची, तो स्टॉक अटकने से कैश फ्लो रुक जाएगा, जिसका सीधा दबाव किसानों पर पड़ेगा।

किसानों की चिंत

मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसानों को अब अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। हालांकि, अनुभवी व्यापारियों का कहना है कि ऐसे हालात पहले भी देखे गए हैं। यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान भी सप्लाई चेन टूटी थी, लेकिन धीरे-धीरे बाजार संभल गया था। व्यापारियों को उम्मीद है कि जैसे ही पश्चिम एशिया में शांति बहाल होगी, हाड़ौती का बासमती फिर से खाड़ी देशों की थाली की शोभा बढ़ाएगा।

क्या और गिरेंगे बासमती चावल के दाम?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान और इजरायल के बीच तनाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में लॉजिस्टिक्स और इंश्योरेंस की लागत बढ़ने से बासमती चावल की कीमतें और भी सस्ती हो सकती हैं। फिलहाल, हाड़ौती का चावल कारोबार पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीति के रहमों-करम पर है।

ये भी पढ़े:-

छत्तीसगढ़-राजस्थान के बाद अब एमपी में भी RSS पर बनी फिल्म शतक टैक्स फ्री

एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज

मौसम ने बदला मिजाज: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तेज धूप और गर्मी का असर!

राजस्थान भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की घोषणा, वसुंधरा और राजेंद्र राठौड़ को किया शामिल

Tags:
  • राजस्थान
  • कोटा
  • इजरायल
  • ईरान
  • किसानों
  • युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि