हाई कोर्ट की राज्य सरकार को लताड़ : दो महीने में हाईवे से हर हाल में दूर करो शराब के 1102 ठेके

Amit Baijnath Garg | Nov 27, 2025, 16:45 IST
Share
wine
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट ने राजस्थान सरकार को हाईवे पर शराब के ठेके हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने सरकार को 2 महीने में 1102 ठेके हटाने के आदेश जारी किए। जानें कोर्ट के इस फैसले के बारे में।

Jaipur. राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए स्टेट और नेशनल हाईवे के किनारे से शराब के ठेकों को हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने यह आदेश देते हुए कहा कि इन शराब की दुकानों के कारण राज्य में सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है और यह ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में इजाफा कर रहे हैं। कोर्ट ने सरकार को 1102 शराब की दुकानों को अगले दो महीने के भीतर हटाने का आदेश दिया है।

मेहरानगढ़ दुखांतिका : राजस्थान हाई कोर्ट करेगा 216 मौतों की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात ट्रांसफर नहीं की याचिका

शराब की दुकानों पर कड़े कदम

हाई कोर्ट ने राजस्थान सरकार को आड़े हाथ लिया। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने स्टेट और नेशनल हाईवे को लिकर फ्रेंडली कॉरिडोर बना दिया है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस फैसले के तहत 500 मीटर के दायरे में स्थित सभी शराब के ठेके हटाए जाएंगे। कोर्ट ने इसे बढ़ते सड़क हादसों और ड्रंक एंड ड्राइव की घटनाओं को देखते हुए जरूरी कदम बताया।

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकार को 15 अप्रैल तक निकाय-पंचायत चुनाव करवाने के दिए आदेश

आबादी क्षेत्र में आने वाली दुकानें

सुनवाई के दौरान सरकार ने अपनी दलील दी कि ये 1102 दुकानें आबादी क्षेत्र में स्थित हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत इन दुकानों को अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही सरकार ने यह भी बताया कि इन दुकानों से राज्य को हर साल करीब 2221.78 करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन हाई कोर्ट ने सरकार की दलील को सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने नगरपालिका क्षेत्र की आड़ में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का मजाक बना दिया है। न्यायालय ने साफ कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत लोगों की जान की सुरक्षा सर्वोपरि है। अदालत ने यह भी कहा कि हम 2200 करोड़ रुपए के राजस्व के लिए लोगों को अपनी जान गंवाने की अनुमति नहीं दे सकते।
एसआई भर्ती 2025 : राजस्थान हाई कोर्ट की लताड़, भर्ती परीक्षा मामलों में विश्वसनीयता खो चुकी सरकार

बढ़ते ड्रंक एंड ड्राइव मामले

कोर्ट ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस साल 2025 तक ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 43,788 मामले सामने आए हैं, जिसमें सड़क हादसों में वृद्धि की चिंता जताई गई है। कोर्ट ने जयपुर के हरमाड़ा और फलोदी हादसों का हवाला देते हुए कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो रहा है।

राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप, बम होने की धमकी दी, कोर्ट में सुनवाई रुकी

दो महीने में हटाने होंगे ठेके

कोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि स्टेट और नेशनल हाईवे से 500 मीटर की दूरी के भीतर कोई भी शराब की दुकान नहीं चलेगी। सरकार को ये 1102 शराब के ठेके अगले 2 महीने में हटाने होंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि हाईवे पर शराब से संबंधित किसी भी होर्डिंग या विज्ञापन को हटाया जाए।

राजस्थान हाई कोर्ट : ससुर को हर महीने बहू देगी 20 हजार रुपए, सैलरी से कटकर बैंक खाते में जाएगी रकम

हाई कोर्ट के प्रमुख निर्देश

अलर्ट : राज्य सरकार को शराब के ठेके 500 मीटर के दायरे में हटाने का आदेश
समय सीमा : 2 महीने के भीतर शराब की दुकानों को हटाना होगा
विज्ञापन : हाईवे पर शराब के विज्ञापन हटाने के आदेश
आगामी सुनवाई : 26 जनवरी, 2026 को आबकारी आयुक्त को पालना रिपोर्ट पेश करनी होगी

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • शराब के ठेके
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती