हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर फॉर्म का एक दिन शेष, 10 अगस्त तक ही ऑनलाइन आवेदन

Jageshwar prasad | Jul 17, 2026, 16:16 IST
Share
हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और III की भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और III की भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और ग्रेड-III (हिंदी/अंग्रेजी) पदों के लिए फॉर्म की अंतिम तारीख 10 अगस्त है। 12वीं पास एवं कंप्यूटर योग्यता (RSCIT/समकक्ष) रखने वाले 18-40 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का आया था नोटिफिकेशन।
  • स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए 22 जुलाई से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया।
  • 10 अगस्त तक जमा कर सकते हैं आवेदन, 18 से 40 साल की आयुसीमा।
  • ग्रेड-II और III के 163 पदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन।
  • RSCIT या समकक्ष कंप्यूटर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी होंगे पात्र।
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और ग्रेड-III (हिंदी/अंग्रेजी) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

आवेदन 22 जुलाई से शुरू हो गए हैं, जो 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन होंगे। चयन स्टेनोग्राफी और कंप्यूटर परीक्षण के आधार पर होगा। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है, नियमानुसार छूट मिलेगी।

यह भर्ती राजस्थान उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में विभिन्न पदों के लिए की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे है। आवेदन शुल्क का भुगतान 10 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹750 है। ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस (राजस्थान) के लिए ₹600 और एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए ₹450 निर्धारित किया गया है।

पात्रता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता (RSCIT/DOEACC O Level/COPA/Computer Diploma या समकक्ष) होना चाहिए।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

स्टेनोग्राफी टेस्ट (हिंदी/अंग्रेजी)

कंप्यूटर टेस्ट

दस्तावेज सत्यापन

चिकित्सा परीक्षण (जहां लागू हो)

अंतिम मेरिट स्टेनोग्राफी एवं कंप्यूटर टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

वेतन और परीक्षा पैटर्न

नियुक्ति के बाद परिवीक्षा अवधि में नियमानुसार निश्चित पारिश्रमिक मिलेगा। परिवीक्षा अवधि के बाद पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन एवं भत्ते दिए जाएंगे। परीक्षा में अंग्रेजी/हिंदी शॉर्टहैंड, डिक्टेशन एवं ट्रांसक्रिप्शन और कंप्यूटर दक्षता परीक्षण शामिल होंगे।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं। ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके नया पंजीकरण कर सकते हैं।

आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें। फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें। इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें। यह सब प्रक्रिया आवेदन लिंक खुलने के बाद की जाएगी।

ये भी पढ़ें:-

RSSB जारी करेगा PTI भर्ती नोटिफिकेशन, जून अंत तक शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू

RSSB ने की इन भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें कब होंगी ये परीक्षाएं

RPSC ने जारी किया इन भर्तियों का इंटरव्यू शेड्यूल, जानिए पूरा कार्यक्रम

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • सरकारी नौकरी
  • स्टेनोग्राफर भर्ती
  • राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि