आरपीएस से आईपीएस बने 6 अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, आदेश जारी

Ashish Bhardwaj | Aug 01, 2026, 22:04 IST
Share
भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत हुए 6 अधिकारियों को पोस्टिंग
भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत हुए 6 अधिकारियों को पोस्टिंग

राजस्थान में भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत हुए 6 अधिकारियों को पोस्टिंग मिल गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने शनिवार 1 अगस्त को आदेश जारी कर दिए है।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • राजस्थान में भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत हुए 6 अधिकारियों को पोस्टिंग मिली।
  • करीब 15 दिन पहले इन अधिकारियों को आरपीएस से आईपीएस बनाया था।
  • पदोन्नति के समय इनमें से दो अधिकारी ही जयपुर से बाहर नियुक्त थे।
  • राजेन्द्र सिंह सिसौदिया को जयपुर में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) की मिली जिम्मेदारी।
Jaipur: राजस्थान में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हुए 6 अधिकारियों को शनिवार 1 अगस्त को पोस्टिंग दे दी गई।

राजस्थान सरकार ने इन आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापन के आदेश जारी कर दिए। इनमें से किसी भी अधिकारी को जिले की कमान नहीं दी गई है।

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

आईपीएस राजेन्द्र सिंह सिसौदिया जयपुर में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के पद पर तैनात किया गया है, जबकि नरपत सिंह जोधपुर में सीआईडी (एसएसबी) के एसपी होंगे।

इसी तरह राम स्वरूप शर्मा को जयपुर में राजस्थान पुलिस अकादमी का उप निदेशक बनाया गया है। राजेन्द्र प्रसाद खोथ को जयपुर में सीआईडी (सीबी) का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।

धनपत राज जयपुर में आरएसी के एसपी होंगे। रेवन्त दान को एसडीआरएफ में कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

6 अधिकारियों को पोस्टिंग
6 अधिकारियों को पोस्टिंग

15 दिन पहले हुए थे पदोन्नत

प्रदेश के छह आरपीएस अधिकारियों को जुलाई के दूसरे सप्ताह में पदोन्नत कर आईपीएस बनाया गया था।

एक जनवरी 2016 तक राजस्थान में आईपीएस अधिकारियों के 8 पद खाली थे। इन्हीं रिक्तियों में से 6 पदों पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोट किया गया हैं।

जनवरी 2026 के आकड़ों के अनुसार राजस्थान में 214 आईपीएस कार्यरत हैं। इनमें 25 अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर हैं।

दो को छोड़ सभी जयपुर में पोस्टेड

आईपीएस बनने वाले अधिकारियों में से दो अधिकारी ही जयपुर से बाहर नियुक्त थे। शेष सभी अधिकारी जयपुर में ही पदस्थापित रहे।

ये खबर भी पढे़:-

पिता को बेटे का आखिरी सैल्यूट, शहीद का दर्जा देने पर अड़े रहे लोग

अशोक गहलोत ने नेताओं को दी नसीहत, बोले- CM के नाम के नारे मत लगाइए

अरावली की तबाही पर हाईकोर्ट का चाबुक, पहाड़ियों को निगल गए होटल, कटघरे में सरकार

सुलह हमारी रगों में, सीजेआई सूर्यकांत ने बताया मिडिएशन का सांस्कृतिक महत्व

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • जयपुर
  • भारतीय पुलिस सेवा
  • राजस्थान पुलिस अकादमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज