मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार, जयपुर में खरीदे पौधों से भी ज्यादा कर दिया पौधरोपण!
Nitin Kumar Bhal | Aug 01, 2025, 12:36 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान में वन विभाग और जयपुर हैरिटेज नगर निगम के बीच हरियाली अभियान में पौधों की संख्या को लेकर विवाद बढ़ा। वन विभाग ने 68 हज़ार पौधे दिए जबकि निगम ने 2.10 लाख पौधे लगाने का दावा किया।
राजस्थान (Rajasthan) में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal sharma) के के हरियालो राजस्थान अभियान (Hariyalo Rajasthan) को किस प्रकार पलीता लगाया जा रहा है इसकी बानगी जयपुर में दिखी। यहां हैरिटेज नगर निगम की उद्यान शाखा द्वारा लगाए गए पौधों की संख्या को लेकर गंभीर विवाद उभरा है। नगर निगम की उद्यान शाखा ने एक दिन में 2.10 लाख पौधे लगाने का दावा किया, जबकि वन विभाग की पुष्टि के अनुसार उस दिन केवल 68 हजार पौधे ही वन विभाग की नर्सरी से प्रदान किए गए थे। यह अंतराल योजना की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर प्रमुख सवाल उठाता है। ग्रेटर नगर निगम ने भी 27 जुलाई को 1.5 लाख पौधे लगाने का दावा किया था, लेकिन सरकारी पोर्टल पर केवल 1.06 लाख पौधों का ही रिकॉर्ड दिखा। इसी बीच, उद्यान शाखा की उपायुक्त मोनिका सोनी का कहना है कि अभियान के दौरान सभी पौधे वन विभाग से खरीदे और जिओ टैगिंग के साथ लगाए गए हैं।
यह खबर भी देखें ... राजस्थान में जयपुर नगर निगम हेरिटेज बना फर्जी पट्टों का गढ़, चार अधिकारियों पर गिरी गाज
यह खबर भी देखें ... जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर को मिली कोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने निलंबन आदेश रद्द किया, पट्टे देने के एवज में घूस का मामला
वन विभाग की नर्सरियों से मिलने वाली पौधों की स्थिति को देखकर यह विवाद और भी स्पष्ट हो जाता है। ग्रेटर नगर निगम ने सचिवालय नर्सरी से 84,000, स्मृति वन से 41,830, मानसरोवर से 6,400, बालाजी नर्सरी से 15,210 पौधे खरीदे। वहीं, हैरिटेज नगर निगम ने सचिवालय से 1,66,001, स्मृति वन से 5,100, मानसरोवर से 29,771, बालाजी नर्सरी से 6,000, जवाहर नगर से 11,080 पौधे लिए। आवासन मंडल ने मानसरोवर से 13,000, बालाजी नर्सरी से 9,000 पौधे खरीदे।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि 26 जुलाई को बिना किसी सूचना के ऐप में आंकड़ों को अपडेट कर दिया गया था, और ग्रेटर नगर निगम को अलग किया गया था। शुरुआती घंटों में गफलत के कारण आंकड़ों में विसंगति आई। इसके अलावा, जियो टैगिंग की प्रक्रिया में भी प्रशिक्षण की कमी रही, जिसके कारण समस्या पैदा हुई।
यह स्थिति यह सवाल खड़ा करती है कि जब वन विभाग से खरीदे गए पौधों की संख्या सीमित है, तो नगर निगम द्वारा लगाए गए पौधों की बड़ी संख्या का दायरा कैसे पूरा होता है। वन विभाग की नर्सरियों से पौधों की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होती है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति या संस्था एसएसओ आईडी के माध्यम से पौधों की बुकिंग कर सकती है। वन विभाग की कीमत भी निर्धारित है, लेकिन इस अभियान के आंकड़ों में असंगति अभियान की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
जयपुर हैरिटेज नगर निगम और वन विभाग के बीच पौधों के आंकड़ों में अंतर | राजस्थान के हरियालो राजस्थान अभियान में पौधरोपण विवाद | जयपुर नगर निगम हेरिटेज | राजस्थान न्यूज | राजस्थान न्यूज अपडेट | राजस्थान न्यूज हिंदी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा
यह खबर भी देखें ... राजस्थान में जयपुर नगर निगम हेरिटेज बना फर्जी पट्टों का गढ़, चार अधिकारियों पर गिरी गाज
यह खबर भी देखें ... जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर को मिली कोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने निलंबन आदेश रद्द किया, पट्टे देने के एवज में घूस का मामला
राजस्थान में पौधरोपण में फर्जीवाड़ा
| नर्सरी | ग्रेटर निगम | हैरिटेज निगम | आवासन मंडल |
|---|---|---|---|
| सचिवालय | 84000 | 166001 | 00 |
| स्मृति वन | 41830 | 5100 | 00 |
| मानसरोवर | 6400 | 29771 | 13000 |
| बालाजी नर्सरी | 15210 | 6000 | 9000 |
| जवाहर नगर | 00 | 11080 | 00 |
जियो टैगिंग प्रशिक्षण की कमी का बहाना
इस मामले में उद्यान शाखा की उपायुक्त मोनिका सोनी ने कहा कि अभियान के दौरान दो लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। सभी की जियो टैगिंग भी की है। सभी पौधे वन विभाग से खरीदे हैं।
नहीं हो रहा जयपुर में पौधरोपण के आंकड़ों का मिलान
राजस्थान के प्रमुख जिलों में वनों की स्थिति
| जिला | वन क्षेत्र (हेक्टेयर) | मौजूदा वन कवर (%) |
|---|---|---|
| जयपुर | 10,500 | 20 |
| जोधपुर | 9,200 | 18 |
| कोटा | 8,500 | 22 |
| उदयपुर | 13,000 | 25 |
| बीकानेर | 7,000 | 15 |
| अजमेर | 8,800 | 19 |
| सीकर | 6,700 | 17 |
FAQ
- 1. जयपुर हैरिटेज निगम ने 2.10 लाख पौधे लगाने का दावा कैसे किया, जबकि वन विभाग ने केवल 68,000 पौधे दिए?
हैरिटेज निगम द्वारा लगाए गए पौधों की संख्या में वन विभाग के नर्सरी द्वारा उपलब्ध पौधों की संख्या से बड़ा अंतर है, जो योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठाता है। संभव है कि निगम ने अन्य स्रोतों या खुदाई से पौधे लगाए हों, पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। - 2. राजस्थान में वन विभाग से पौधे कैसे खरीदे और बुक किए जा सकते हैं?
वन विभाग की वेबसाइट और अरण्यक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। एसएसओ आईडी के जरिए लॉगिन कर नजदीकी नर्सरी से पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं। भुगतान के बाद ही पौधों को नर्सरी से लेने की अनुमति मिलती है। - 3. राजस्थान के जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने कितने पौधे वन विभाग से खरीदे?
ग्रेटर नगर निगम ने 27 जुलाई तक लगभग 1.88 लाख पौधे वन विभाग की विभिन्न नर्सरियों से खरीदे थे। - 4. राजस्थान के जिलों में वनों की स्थिति कैसी है?
राजस्थान के अधिकांश जिलों में वनावरण में सुधार के प्रयास जारी हैं। उदयपुर, कोटा, जयपुर, जोधपुर जैसे जिलों में वन क्षेत्र लगभग 15-25% तक है और पौधारोपण अभियान तेजी से चल रहा है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
जयपुर हैरिटेज नगर निगम और वन विभाग के बीच पौधों के आंकड़ों में अंतर | राजस्थान के हरियालो राजस्थान अभियान में पौधरोपण विवाद | जयपुर नगर निगम हेरिटेज | राजस्थान न्यूज | राजस्थान न्यूज अपडेट | राजस्थान न्यूज हिंदी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA