जल जीवन मिशन घोटाला: छत्तीसगढ़ से 10 वां आरोपी गिरफ्तार, पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल अभी भी भूमिगत

Mukesh Sharma | Feb 18, 2026, 17:00 IST
Share
jal
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में हुए जल जीवन मिशन घोटाले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल अभी भी एसीबी की गिरफ्त से बाहर

News In Short

  • जल जीवन मिशन घोटले में एक और आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार।
  • एसीबी अब तक घोटाले में 10 आरोपियों को कर चुकी है​ गिरफ्तार।
  • पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल अभी भी एसीबी की गिरफ्त से बाहर।
  • एसीबी कोर्ट ने सभी आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर सौंपा
  • एसीबी ने राजस्थान, दिल्ली, बिहार व झाड़खंड में मारे थे छापे।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में जल जीवन मिशन से जुड़े 900 करोड़ रुपए के घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार हुआ है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छत्तीसगढ़ से मुकेश पाठक को पकड़ा है। इसके साथ ही एसीबी ने दो दिन में अब तक 10 आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया है। एसीबी ने मंगलवार को राजस्थान, दिल्ली, बिहार और झारखंड में 15 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की थी। इसमें नौ अधिकारी गिरफ्तार किए गए थे। इस घोटाले में अभी रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल की तलाश की जा रही है।

अहम है मुकेश पाठक की भूमिका

इस घोटाले में मुकेश पाठक की अहम भूमिका बताई जा रही है। उसने टेंडर लेने दिए गए फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र तैयार किया था। पाठक ने श्री श्याम, गणपति ट्यूबवेल फर्म के लिए इरकॉन के नाम का यह फर्जी प्रमाण पत्र बनाया था।

एसीबी कोर्ट ने दिया तीन दिन का रिमांड

एसीबी ने मुकेश पाठक समेत सभी 10 आरोपियों को बुधवार को एसीबी मामलो की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर एसीबी को सौंप दिया है। एसीबी रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर घोटाले के बारे में विस्तृत सबूत जुटाएगी।

ये हो चुके हैं गिरफ्तार

एसीबी ने मंगलवार को जल जीवन मिशन घोटाले में दिनेश गोयल, चीफ इंजीनियर (प्रशासन), केडी गुप्ता,चीफ इंजीनियर (ग्रामीण), शुभांशु दीक्षित, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जयपुर द्वितीय, सुशील शर्मा, वित्तीय सलाहकार (नवीकरणीय ऊर्जा), नीरिल कुमार, मुख्य अभियंता (चूरू), विशाल सक्सेना,निलंबित XEN, रिटायर्ड अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरुण श्रीवास्तव, रिटायर्ड मुख्य अभियंता और तकनीकी सदस्य डी. के. गौड़ तथा रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता महेंद्र प्रकाश सोनी को गिरफ्तार किया है।

है क्या जल जीवन मिशन घोटाला

आरोप है कि जल जीवन मिशन के टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी कर ठेकेदारों को करोड़ों के काम दिए गए। इसके लिए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर ठेके हासिल किए गए। राजस्थान में कई जगह घटिया पाइप लगाए व काम अधूरा रहने के बावजूद भुगतान कर दिया गया।

जांच में पता चला कि श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी के मालिक महेश मित्तल और श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी के मालिक पदमचंद जैन ने कथित तौर पर आईआरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा जारी फर्जी कार्यपूर्णता प्रमाणपत्रों के आधार पर लगभग 960 करोड़ रुपये की काम हासिल किए थे।

ये भी पढे़:-

गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी

Weather Update : एमपी और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, सीजी में शुष्क रहेगा मौसम

त्योहार पर रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन स्टेशन पर हैं ठहराव

ईशान किशन करेंगे जयपुर की मॉडल से शादी, दादा जी ने की रिश्ते की पुष्टि

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • जल जीवन मिशन
  • घोटाला
  • रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा