जोधपुर में वन भूमि पर बसी बस्ती पर एक्शन की तैयारी, 9,500 घरों पर चलेगा बुलडोजर

Ashish Bhardwaj | Mar 19, 2026, 19:56 IST
Share
buldojar
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जोधपुर में वन विभाग की जमीन पर बसी बस्ती पर एक्शन की तैयारी है। करीब 9,500 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इससे पहले इन मकानों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।

News In Short

  • जोधपुर में वन भूमि का अतिक्रमण पर बने 9,500 घरों पर चलेगा बुलडोजर।
  • राजस्थान हाई कोर्ट की फटकार के बाद सरकार आई हरकत में।
  • महाधिवक्ता ने जोधपुर डीएफओ को तलब कर मांगी रिपोर्ट।
  • बलडोजर चलाने से पहले सभी मकानों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन।
  • 24 मार्च को हाई कोर्ट में पेश होगी प्रगति रिपोर्ट और शपथ पत्र

News In Detail

जागेश्वर प्रसाद @ जयपुर

राजस्थान के जोधपुर में वन विभाग की जमीन पर बसी बस्ती पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। हाई कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने साफ कर दिया है कि अब कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। अतिक्रमण कर बनाए 9500 मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। महाधिवक्ता ने जोधपुर डीएफओ को तलब कर 24 मार्च तक पूरी स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। यह रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश की जाएगी।

अंधेरे में डूबेंगी अवैध बस्तियां

प्रशासन ने बस्ती को हटाने के लिए इस बार रणनीति बदली है। बुलडोजर चलाने से पहले मकानों के बिजली और पानी कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके लिए जोधपुर डिस्कॉम और जलदाय विभाग को अवैध मकानों की खसरावार सूची थमा दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि जब तक बिजली-पानी नहीं कटेगा, तब तक लोग मकान खाली नहीं करेंगे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी नहीं होगी।

100 जांबाज उतरेंगे मैदान में

इस बड़े अभियान को अंजाम देने के लिए वन विभाग ने अपना प्लान तैयार किया है। करीब 100 से अधिक स्टाफ को तैनात किया जाएगा। इसमें सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी, वनपाल और वन रक्षक शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट से भारी पुलिस बल की मांग की गई है।

अधिकारियों ने कसी कमर

जयपुर में हुई बैठक में जोधपुर के आला अधिकारियों ने इस मामले की समीक्षा की। जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा है कि वन विभाग ही अतिक्रमण हटाएगा, हम पूरा पुलिस बल और प्रशासनिक सहयोग देंगे। डिस्कॉम एमडी भंवरलाल का कहना है कि चिन्हित क्षेत्रों में बिजली के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया तुरंत शुरू होगी। वही पीएचईडी एसई राजेंद्र मेहता ने कहा है कि अवैध स्थानों से पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दे दिए गए हैं।

खुद हटा लो, वरना मजबूरी होगी

वन विभाग ने अतिक्रमणकारियों को आखिरी अल्टीमेटम दे दिया है। विभाग का कहना है कि लोग स्वयं अपने अवैध निर्माण हटा लें, अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा और इसका खर्च भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जा सकता है। इस मामले की स्टेट रिपोर्ट 24 मार्च को हाई कोर्ट में शपथ पत्र के साथ पेश की जाएगी।

ये भी पढे़:-

गेहूं के खेत में लहलहा रही थी अफीम, पुलिस ने बरामद किए 5050 पौधे

कूनो से निकला चीता डेढ़ महीने से राजस्थान में, अब कोटा में मूवमेंट मिला

स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 की मेरिट लिस्ट निरस्त, अब नए सिरे से जारी होगी मेरिट

आईएएस प्रतिभा दहिया अब राजस्थान में संभालेंगी जिम्मेदारी, पति यक्ष चौधरी बाड़मेर में हैं तैनात

Tags:
  • हाई कोर्ट
  • वन विभाग
  • वन भूमि का अतिक्रमण
  • सहायक वन संरक्षक
  • जोधपुर
  • जोधपुर पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती