राजस्थान पुलिस का कारनामा! दो नम्बर की कमाई के लिए कर दी यह करतूत

Nitin Kumar Bhal | Jul 18, 2025, 10:47 IST
Share
Jodhpur Police
Photograph: (The Sootr)

राजस्थान के जोधपुर में पुलिसकर्मियों द्वारा अपहरण, अवैध वसूली और क्रिप्टो करेंसी हड़पने के आरोप में चार कांस्टेबल गिरफ्तार, एक फरार। सभी को निलंबित भी किया।

राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में पुलिसकर्मियों (Rajasthan Police) की दबंगई का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जोधपुर शहर के महामंदिर थानांतर्गत मानजी का हत्था मॉल के बाहर से दो दोस्तों का अपहरण करने के बाद, उन्हें डरा-धमका कर दो लाख रुपये और साढ़े आठ लाख रुपये की क्रिप्टो करेंसी की अवैध वसूली की गई। इस मामले में चार कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं, एक अन्य कांस्टेबल फरार हो गया है।

यह खबर भी देखें ... राजस्थान CMO-CMR में किसने मार दिया IPS को थप्पड़! पूर्व CM गहलोत ने उठाए सवाल

रिमांड पर भेजा

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव के अनुसार, इस घटना में शामिल कांस्टेबलों में नृसिंगराम, राकेश पूनिया, लादूराम और जगमालराम जाट को गिरफ्तार किया गया। इन चारों कांस्टेबलों को पहले निलंबित किया गया और फिर विभागीय जांच के आदेश दिए गए। चारों आरोपियों को सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो-दो दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।

यह खबर भी देखें ... 🔴 Sootrdhar Live | दीया तले अंधेरा-3 | Rajasthan | MP पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में जानलेवा खाना | Expose

बंद कर दिए थे थाने के सीसीटीवी

आरोपियों ने एक कार में दो दोस्तों, दिलीप और रमेश, को उठाया और उन्हें थाने लेकर गए। वहीं, एक कांस्टेबल ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद करवा दिए, ताकि वारदात के दौरान कोई वीडियो रिकॉर्ड न हो। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सीसीटीवी कैमरे कितनी देर के लिए बंद थे।

यह खबर भी देखें ... Shame MP Police | पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में परोसा जा रहा जानलेवा खाना ! हैरान कर देगा वीडियो

क्यूआर कोड स्कैन लूटी क्रिप्टो करेंसी

वहीं, इन कांस्टेबलों ने दिलीप से उसका मोबाइल छीनकर उसका पासवर्ड लिया और फिर अपने परिचित को कॉल कर उससे क्यूआर कोड मंगवाया। इसके बाद, क्यूआर कोड स्कैन करके साढ़े आठ लाख रुपये की 8,600 क्रिप्टो करेंसी ट्रांसफर कर ली गई।

यह खबर भी देखें ...News Strike : हरदा में जाति पूछ कर पुलिस ने भांजी लाठियां! क्या कांग्रेस को मिलेगा सियासी फायदा?

एक कांस्टेबल फरार

इस मामले में कांस्टेबल ऋषभ भी शामिल था, जो कार्रवाई की भनक लगने के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

थानाधिकारी की रही लापरवाही

इस घटना के दौरान थानाधिकारी की लापरवाही भी सामने आई है, जिसके बारे में जांच की जा रही है। यह पूरी घटना पुलिस के भीतर भ्रष्टाचार और खामियों को उजागर करती है, जो पुलिस प्रशासन के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।

क्या भारत में पुलिसकर्मी अपराधों में लिप्त हैं?

भारत में, पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए अपराधों में हिरासत में हिंसा, बलात्कार, उत्पीड़न, और भ्रष्टाचार जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन न करना, जैसे कि लापरवाही या उपेक्षा, भी अपराध की श्रेणी में आता है।

पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए अपराधों के प्रकार

  • हिरासत में हिंसा और यातना: संयुक्त राष्ट्र संधि निकायों ने हिरासत में मौतों, पीड़ितों के परिवारों को धमकियों और बलात्कार के मामलों पर चिंता व्यक्त की है।
  • भ्रष्टाचार: कम वेतन और व्यावसायिकता की कमी के कारण, कुछ पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त हो सकते हैं, जिससे जनता का विश्वास कम होता है।
  • कर्तव्यों में लापरवाही: पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन न करने, जैसे कि लापरवाही या उपेक्षा के कारण भी अपराध कर सकते हैं।
  • भेदभाव: कुछ हाशिए पर रहने वाले समुदायों, जैसे दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक, को पुलिस द्वारा भेदभाव और क्रूरता का सामना करना पड़ता है।
  • सामुदायिक पुलिसिंग की कमी: सक्रिय सामुदायिक भागीदारी की कमी के कारण, पुलिस बल दूरस्थ और पहुंच से बाहर लगता है, जिससे अपराध को रोकने में मुश्किल होती है।
  • अपराधों की रिपोर्टिंग में कमी: कुछ मामलों में, अपराधों की रिपोर्टिंग कम होती है, जिससे वास्तविक अपराध दर का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

पुलिस बल प्रयोग पर कानून

सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम जैसे कानूनों के प्रावधानों के कारण, सुरक्षा बलों के सदस्यों पर मुकदमा चलाना मुश्किल हो सकता है, और महिलाओं के खिलाफ प्रतिशोध का खतरा होता है।

सुधार के लिए सुझाव

  • पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण और वेतन, जिससे व्यावसायिकता और जनता का विश्वास बढ़े।
  • समुदाय के साथ मजबूत संबंध बनाना, जिससे खुफिया जानकारी एकत्र करने और अपराध को रोकने में मदद मिले।
  • पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना।
  • हिरासत में हिंसा और यातना को रोकने के लिए सख्त उपाय करना।
  • भेदभाव और क्रूरता को समाप्त करना।
  • अपराधों की रिपोर्टिंग में सुधार करना, ताकि वास्तविक अपराध दर का पता चल सके।




FAQ

  1. 1. जोधपुर पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं?
    जोधपुर में पुलिसकर्मियों पर अपहरण, अवैध वसूली और क्रिप्टो करेंसी हड़पने के आरोप लगाए गए हैं। आरोपियों ने दो लाख रुपये और 8,600 क्रिप्टो करेंसी की अवैध वसूली की।
  2. 2. इन आरोपियों को कैसे पकड़ा गया?
    इस घटना की जानकारी परिवादी दिलीप गौड़ ने पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। चार कांस्टेबलों को हिरासत में लिया गया और उन्होंने अवैध वसूली को कबूल किया।
  3. 3. इस मामले में कांस्टेबल ऋषभ का क्या हुआ?
    कांस्टेबल ऋषभ इस कार्रवाई की भनक लगने के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





राजस्थान पुलिस | Jodhpur police and DST action | जोधपुर पुलिस क्रिप्टो वसूली मामला

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • Jodhpur police and DST action
  • police
  • Rajasthan Police
  • राजस्थान पुलिस
  • जोधपुर पुलिस क्रिप्टो वसूली मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई