कोर्ट में रील बनाना पड़ा भारी, न्यायिक कर्मचारी समेत तीन पहुंचे जेल

Ashish Bhardwaj | Mar 08, 2026, 11:55 IST
Share
reel
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाना तीन युवकों के लिए महंगा पड़ गया। इन्हें अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं

News In Short

  • राजस्थान में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
  • युवकों ने न्यायालय परिसर में जज की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाई थी।
  • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तीनों को गिरफ्तार किया।
  • गिरफ्तार युवकों को कोर्ट की अवमानना और अन्य आरोपों के तहत जेल भेजा गया।
  • इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

News In Detail

आज के दौर में सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' और 'फॉलोअर्स' की भूख लोगों से क्या-कुछ नहीं करवा देती। लेकिन राजस्थान के बीकानेर में कुछ युवकों को रील बनाने का ऐसा चस्का चढ़ा कि उन्होंने कानून की मर्यादा को ही ताक पर रख दिया। जिस कुर्सी पर बैठकर न्याय के फैसले सुनाए जाते हैं, उस जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाना तीन दोस्तों को इतना भारी पड़ा कि अब उन्हें सलाखों के पीछे से अपनी रील की 'पॉपुलैरिटी' देखनी पड़ रही है।

​क्या है पूरा मामला

बीकानेर के न्यायालय परिसर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कोर्ट की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया गया। जानकारी के अनुसार, छुट्टी वाले दिन जब अदालत बंद थी, तब एक न्यायिक कर्मचारी ने अपने दो दोस्तों को चुपके से कोर्ट रूम के अंदर प्रवेश दिला दिया।

​हैरानी की बात यह है कि इन युवकों ने न केवल प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया, बल्कि सीधे जज की कुर्सी पर जाकर बैठ गए।
वहां उन्होंने टशन दिखाते हुए वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सेंधमारी का मामला

​सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि इस पूरी साजिश के पीछे ग्राम न्यायालय के चपरासी के साथ सांठगांठ की गई थी। आरोपियों ने छुट्टी के दिन का फायदा उठाया, जिससे कोई उन्हें टोकने वाला न हो।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

​पुष्पेंद्र सिंह: न्यायिक कर्मचारी (मुख्य आरोपी जिसने एंट्री दिलाई)

​मनीष डूडी: पुष्पेंद्र का दोस्त

​भूपेंद्र सिंह: पुष्पेंद्र का दोस्त

​वीडियो में क्या आया नजर

​सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, वह किसी फिल्मी सीन जैसा फिल्माया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि:

​एक युवक शान से जज की कुर्सी पर बैठा है। ​दूसरा युवक कटघरे से बाहर निकलकर किसी बड़े रसूखदार की तरह जज की कुर्सी तक पहुंचता है। ​कुर्सी पर बैठे युवक से वह हाथ मिलाता है, जैसे कोई बड़ी डील या समझौता हो रहा हो। इस वीडियो के सामने आने के बाद कोर्ट की सुरक्षा और मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेशन कोर्ट में तैनात होमगार्ड मनीष पारीक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। कानून विशेषज्ञ का कहना है कि न्यायालय मंदिर के समान है और जज की कुर्सी न्याय का प्रतीक। इस तरह की हरकत न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि न्यायपालिका की छवि को धूमिल करने की कोशिश है।



lV854MLj
lV854MLj


​कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों की दलीलें दरकिनार कर दीं और उन्हें सीधे जेल भेजने के आदेश दे दिए। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि रील बनाने के चक्कर में कानून और मर्यादा की सीमा लांघना महंगा पड़ सकता है।

ये भी पढे़:-

गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर

मार्च में मई वाली गर्मी! एमपी, सीजी और राजस्थान में तापमान बढ़ा, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई

यूपीएससी में सात साल बाद 'राजस्थानी' टॉपर, सियासत में भ्रष्टाचार का उबाल और सदन में मर्यादा की जंग

Tags:
  • राजस्थान
  • सोशल मीडिया
  • कोर्ट
  • बीकानेर
  • रील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा