/sootr/media/media_files/2026/02/18/kanha-2026-02-18-16-35-10.jpg)
Photograph: (the sootr)
News In Short
- आयकर विभाग ने राजस्थान में कान्हा रेस्टोरेंट पर रेड की है।
- राजस्थान के 6 शहरों समेत 33 ठिकानों पर एकसाथ कार्रवाई की गई।
- आयकर विभाग ने रेस्टोरेंट के वित्तीय दस्तावेज और बैंक खातों की जांच की।
- कान्हा ग्रुप पर लंबे समय से टैक्स चोरी के आरोप लग रहे थे।
- इस कार्रवाई में सैकड़ों आयकर अधिकारी और सुरक्षा बल शामिल थे।
News In Detail
आयकर विभाग ने राजस्थान में कान्हा रेस्टोरेंट पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग ने राजस्थान के छह प्रमुख शहरों और मुंबई में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह ठीक सात बजे से शुरू हुई है। विभाग ने कुल 33 ठिकानों पर एकसाथ रेड की।
कार्रवाई का समय और प्रारंभ
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें बुधवार सुबह सात बजे से ही कार्रवाई में लग गई थी। लेकिन कुछ हिस्सों में मौसम की खराबी और बारिश के कारण टीमों को ठिकानों तक पहुंचने में थोड़ी देर हो गई। विभाग ने इस कार्यवाई को पूरी तरह से गोपनीयता रखा था।
लंबे समय से की जा रही थी निगरानी
आयकर विभाग की यह कार्रवाई कोई आकस्मिक नहीं थी। काफी समय से कान्हा ग्रुप आयकर विभाग के रडार पर था। विभाग को यहां से टैक्स चोरी की जानकारी मिल रही थी। इस पर विभाग ने गुप्त रूप से जांच की। बुधवार को कान्हा रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर एकसाथ रेड डाल दी।
छापेमारी के दौरान जांच किए गए ठिकाने
छापेमारी में कान्हा रेस्टोरेंट के सभी 33 ठिकानों पर एकसाथ कार्रवाई की गई हैं। इनमें राजस्थान के जयपुर में 26 ठिकाने, उदयपुर के 2, कोटा का 1, श्रीगंगानगर का 1, करौली का 1, हिंडौन का 1 और मुंबई का 1 ठिकाना शामिल है।
दस्तावेजों गहन जांच
आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट संचालकों के वित्तीय दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और बैंक खातों की जांच की। विभाग ने रेस्टोरेंट से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। ताकि टैक्स चोरी की सच्चाई सामने लाई जा सके।
सुरक्षा बल और विभाग के कर्मचारी
इस मेगा रेड में सुरक्षा बल और आयकर विभाग के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हैं। जिन्होंने कार्रवाई को सुचारु रूप से अंजाम दिया। रेड के दौरान किसी भी प्रकार की किसी भी कानूनी दिक्कत से बचने के लिए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
ये भी पढे़:-
गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी
जयपुर एयरपोर्ट पर कुत्ते ने महिला पैसेंजर को बनाया शिकार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
16 करोड़ खर्च कर जयपुर को मिल सकते है आईपीएल के चार मैच, स्टेडियम का सुधार कार्य जोरों पर
ईशान किशन करेंगे जयपुर की मॉडल से शादी, दादा जी ने की रिश्ते की पुष्टि
Weather Update : एमपी और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, सीजी में शुष्क रहेगा मौसम
राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us