कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर विभाग का शिकंजा, 33 ठिकानों पर एक साथ रेड

Ashish Bhardwaj | Feb 18, 2026, 16:40 IST
Share
kanha
Photograph: (the sootr)

आयकर विभाग ने राजस्थान में कान्हा रेस्टोरेंट पर रेड की है। यह रेड मुंबई सहित 33 ठिकानों पर एकसाथ की गई। राजस्थान के 6 शहरों समेत 33 ठिकानों पर एकसाथ कार्रवाई की गई

News In Short

  • आयकर विभाग ने राजस्थान में कान्हा रेस्टोरेंट पर रेड की है।
  • राजस्थान के 6 शहरों समेत 33 ठिकानों पर एकसाथ कार्रवाई की गई।
  • आयकर विभाग ने रेस्टोरेंट के वित्तीय दस्तावेज और बैंक खातों की जांच की।
  • कान्हा ग्रुप पर लंबे समय से टैक्स चोरी के आरोप लग रहे थे।
  • इस कार्रवाई में सैकड़ों आयकर अधिकारी और सुरक्षा बल शामिल थे।

News In Detail

आयकर विभाग ने राजस्थान में कान्हा रेस्टोरेंट पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की इन्वेस्टीगेशन विंग ने राजस्थान के छह प्रमुख शहरों और मुंबई में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह ठीक सात बजे से शुरू हुई है। विभाग ने कुल 33 ठिकानों पर एकसाथ रेड की।

कार्रवाई का समय और प्रारंभ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें बुधवार सुबह सात बजे से ही कार्रवाई में लग गई थी। लेकिन कुछ हिस्सों में मौसम की खराबी और बारिश के कारण टीमों को ठिकानों तक पहुंचने में थोड़ी देर हो गई। विभाग ने इस कार्यवाई को पूरी तरह से गोपनीयता रखा था।

लंबे समय से की जा रही थी निगरानी

आयकर विभाग की यह कार्रवाई कोई आकस्मिक नहीं थी। काफी समय से कान्हा ग्रुप आयकर विभाग के रडार पर था। विभाग को यहां से टैक्स चोरी की जानकारी मिल रही थी। इस पर विभाग ने गुप्त रूप से जांच की। बुधवार को कान्हा रेस्टोरेंट के 33 ठिकानों पर एकसाथ रेड डाल दी।

छापेमारी के दौरान जांच किए गए ठिकाने

छापेमारी में कान्हा रेस्टोरेंट के सभी 33 ठिकानों पर एकसाथ कार्रवाई की गई हैं। इनमें राजस्थान के जयपुर में 26 ठिकाने, उदयपुर के 2, कोटा का 1, श्रीगंगानगर का 1, करौली का 1, हिंडौन का 1 और मुंबई का 1 ठिकाना शामिल है।

दस्तावेजों गहन जांच

आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट संचालकों के वित्तीय दस्तावेजों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और बैंक खातों की जांच की। विभाग ने रेस्टोरेंट से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। ताकि टैक्स चोरी की सच्चाई सामने लाई जा सके।

सुरक्षा बल और विभाग के कर्मचारी

इस मेगा रेड में सुरक्षा बल और आयकर विभाग के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हैं। जिन्होंने कार्रवाई को सुचारु रूप से अंजाम दिया। रेड के दौरान किसी भी प्रकार की किसी भी कानूनी दिक्कत से बचने के लिए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

ये भी पढे़:-

गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी

जयपुर एयरपोर्ट पर कुत्ते ने महिला पैसेंजर को बनाया शिकार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

16 करोड़ खर्च कर जयपुर को मिल सकते है आईपीएल के चार मैच, स्टेडियम का सुधार कार्य जोरों पर

ईशान किशन करेंगे जयपुर की मॉडल से शादी, दादा जी ने की रिश्ते की पुष्टि

Weather Update : एमपी और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, सीजी में शुष्क रहेगा मौसम

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • आयकर विभाग
  • रेड
  • कान्हा रेस्टोरेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा