गौतस्करों और गौरक्षकों के बीच खूनी मुठभेड़, भारी पथराव में मारा गया एक युवक
Ashish Bhardwaj | Mar 02, 2026, 18:28 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में गौतस्करों और गौरक्षकों के बीच पथराव में एक युवक मारा गया। घटना के बाद हरियाणा से सटे भिवाड़ी क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है।
News In Short
- राजस्थान में गौतस्करों और गौरक्षकों के बीच खूनी झड़प में मारा गया युवक।
- हरियाणा से गौस्तरी की सूचना पर गौरक्षक दल के सदस्यों ने घेराव।
- दोनों पक्षों में खूनी झड़प, दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ।
- मृतक युवक का आपराधिक रिकॉर्ड, दो केस पहले से ही दर्ज।
- भिवाड़ी के आसपास इलाकों में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात।
News In Detail
तड़के 5 बजे शुरू हुआ बवाल
सारे कला गांव के पास तस्करों की पिकअप और उनके सहयोगियों की कैंपर गाड़ी को गौरक्षकों ने घेर लिया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो चुका था। घटनास्थल पर पुलिस को एक पिकअप मिली, जिसमें पत्थर भरे हुए थे।
WhatsApp Image 2026-03-02 at 6.00.31 PM
मौत की गुत्थी उलझी
मृतक के परिजनों का सीधा आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की और आमिर की गोली मारकर हत्या की गई है।
पुलिस फिलहाल फायरिंग की बात से इनकार कर रही है। डीएसपी का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत पत्थर लगने से हुई प्रतीत हो रही है, लेकिन सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। आमिर की मौत के मामले में पुलिस ने फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
मरने वाले पर दो मुकदमे दर्ज
डीएसपी कैलाश चौधरी के अनुसार घटनास्थल पर दोनों ओर से भारी पथराव के निशान मिले हैं। पुलिस ने पत्थरों से भरी पिकअप और गौवंश बरामद कर लिए हैं। मौत का वास्तविक कारण मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
WhatsApp Image 2026-03-02 at 6.01.27 PM
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
ये भी पढ़े:-
होली 2026: 3 मार्च को चंद्रोदय के साथ चंद्रग्रहण, जानें कब दिखेगा
होली से पहले गर्मी ने पकड़ ली रफ्तार, एमपी, सीजी और राजस्थान में सूरज की तपिश ने बढ़ाया पारा
होली से पहले गैस सिलेंडर महंगा, राजस्थान में अब इतने देने होंगे दाम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari