साइबर ठगों से 'सेटिंग' का ऑडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश, जानिए पूरा मामला
Ashish Bhardwaj | Mar 10, 2026, 19:07 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में कांस्टेबल और दलाल के बीच बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में दोनों के बीच लाखों रुपए की वसूली की बात सुनाई दे रही है। एसपी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
News In Short
- खैरथल-तिजारा जिले में कांस्टेबल और दलाल के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल।
- ऑडियो में लाखों रुपये की डील और अवैध वसूली की बात सुनाई दे रही है।
- ऑडियो में वसूली के लिए अपराधी को ट्रैप करने की योजना भी बन रही है।
- मामला सामने आने के बाद खैरथल-तिजारा जिले के एसपी ने दिए जांच के आदेश।
- जांच की जिम्मेदारी किशनगढ़बास के डीएसपी लाल सिंह को सौंपी।
News In Detail
राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाने से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। एक पुलिस कांस्टेबल और एक दलाल के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस ऑडियो में साइबर ठगों को पकड़ने के नाम पर लाखों रुपये की डील और अवैध वसूली की बात सुनाई दे रही है। मामला सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
क्या है वायरल ऑडियो में
दलाल कहता है, एक मुर्गी है जिसने करीब 1.75 लाख का टटलू काटा (ठगी की) है। इसमें एक सिंधी बीच में है। हमें करीब 3 लाख रुपये की सेटिंग करनी है, इससे कम में बात नहीं करनी। चौंकाने वाली बात यह है कि दलाल सिपाही को डांटते हुए यह भी कहता है कि वह अक्सर छोटी रकम के चक्कर में फंस जाता है, जबकि इस बार मोटा हाथ मारना है।
'घर से नहीं, रोड से उठाएंगे'
दलाल कहता है, घर से निकालने का काम मेरा है, मैं उसे बाहर ले आऊंगा। तुम बस मोटरसाइकिल लेकर आ जाना, हम उसे सड़क से उठा लेंगे और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले चलेंगे। इस बातचीत से यह साफ होता है कि अपराधियों को पकड़ने का मकसद कानून का राज स्थापित करना नहीं, बल्कि उनसे मोटी रकम ऐंठना था।
साइबर ठगी का गढ़ और मिलीभगत
पुलिस विभाग में हड़कंप, जांच शुरू
डीएसपी लाल सिंह का कहना है कि हमें एसपी कार्यालय से एक परिवाद प्राप्त हुआ है। वायरल ऑडियो को सुना गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से पैसों के लेनदेन व अनैतिक बातचीत सुनाई दे रही है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी सिपाही और दलाल के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े:-
कौन है विनायक प्रताप सिंह, जिनकी पीएम मोदी के साथ तस्वीर ने बढ़ाई सियासी हलचल
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी, 14 मार्च से भरे जाएंगे आवेदन, जानिए पूरी जानकारी
इंडस्ट्री की जगह जमीन का खेल, छूट लेकर बेच दिया इंडस्ट्रियल प्लॉट, कैग ने पकड़ी एक करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman