महाराजा और महारानी कॉलेज की जमीन पर फिर मिला हक, कलेक्टर कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

Ashish Bhardwaj | Apr 03, 2026, 18:39 IST
Share
maharaj
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में महाराजा और महारानी कॉलेज की बेशकीमती जमीन फिर से ​राजस्थान विश्वविद्यालय को मिल गई है। दोनों कॉलेजों की जमीन राजस्व रिकॉर्ड में जेडीए और नगर निगम के नाम दर्ज कर ली गई थी।

News In Short

  • जयपुर जिला कलेक्टर न्यायालय का बड़ा आदेश।
  • महाराजा और महारानी कॉलेज को मिली जमीन।
  • यह जमीन जेडीए व निगम के नाम हो गई थी।
  • राजस्थान विश्वविद्यालय ने दर्ज कराई थी आपत्ति।
  • जमीन का मामला विधानसभा व सिंडीकेट में भी गूंजा।

News In Short

Jaipur: राजस्थान विश्वविद्यालय के लिए राहत भरी खबर है। जिला कलेक्टर न्यायालय ने लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया है। इस फैसले के अनुसार जेडीए और नगर निगम के नाम दर्ज की गई जयपुर के महाराजा एवं महारानी कॉलेज की बेशकीमती जमीन फिर से राजस्थान विश्वविद्यालय के स्वामित्व में आएगी।

​विवाद की जड़ में राजस्व रिकॉर्ड

मामला तब शुरू हुआ, जब राजस्व रिकॉर्ड में एक तकनीकी खामी के कारण विश्वविद्यालय की जमीन जेडीए और नगर निगम के नाम हस्तांतरित हो गई। इस विसंगति को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय निकायों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी। ​रिकॉर्ड के अनुसार जयपुर में ​महारानी कॉलेज 29 बीघा 17 बिस्वा और ​महाराजा कॉलेज 48 बीघा 10 बिस्वा जमीन पर स्थित है। यानी लगभग 78 बीघा 07 बिस्वा भूमि वर्ष 2015 में राजस्व रिकॉर्ड में विश्वविद्यालय के नाम दर्ज की गई थी।

​मजार विवाद से खुला राज

इस पूरे भूमि विवाद का खुलासा तब हुआ, जब महारानी कॉलेज परिसर में स्थित मजारों को लेकर विवाद खड़ा हुआ। पिछले वर्ष जब कॉलेज के राजस्व रिकॉर्ड की जांच की गई तो चौंकाने वाला यह तथ्य सामने आया कि कॉलेज की जमीन का स्वामित्व कागजों में नगर निगम के पास चला गया है।

यूनिवर्सिटी की कुलगुरु अल्पना कटेजा ने बताया कि मई 2025 में यह मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। इसके बाद जिला कलेक्टर के यहां अपील दायर की गई और विश्वविद्यालय के पक्ष में सभी पुख्ता साक्ष्य पेश किए गए।

विधानसभा और सिंडिकेट में गूंजा मुद्दा

यह मामला केवल कानूनी गलियारों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक और शैक्षणिक स्तर पर भी इसे लेकर काफी गहमागहमी रही। हाल ही में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया गया था। विश्वविद्यालय के पेंशनर्स, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान छात्रों ने अपनी विरासत बचाने के लिए बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था। विश्वविद्यालय की सिंडिकेट और सीनेट बैठकों में गलत नामांतरण का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। कुलगुरु ने आश्वासन दिया था कि प्रशासन अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

संशय पर लगा विराम

​इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कुलगुरु अल्पना कटेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी संपत्ति और विरासत की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह हमारी सामूहिक जीत है। ​
इस फैसले से न केवल राजस्थान विश्वविद्यालय की करोड़ों की भूमि सुरक्षित हुई है, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता और उनकी विरासत को लेकर चल रहे संशय पर भी विराम लग गया है। प्रशासन अब इन जमीनों के उचित रखरखाव और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा।

ये भी पढे़:-

सचिन पायलट और टीना डाबी 'डिजिटल धमक' में किसी से कम नहीं, जानिए किसकी कितनी 'रीच'

एसआई भर्ती परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट से आरपीएससी को राहत, 2.25 लाख अभ्यर्थियों का सपना टूटा

एसआई भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बढ़ाई निगरानी, नकल गैंग की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख का इनाम

RPSC पहली बार रिजल्ट से पहले जांचेगी डॉक्यूमेंट्स, डिप्टी कमांडेंट भर्ती में बिना योग्यता भरे थे फॉर्म, सभी 255 कैंडिडेट्स को बुलाया

Tags:
  • राजस्थान विश्वविद्यालय
  • भूमि विवाद
  • नगर निगम
  • जेडीए
  • जयपुर जिला कलेक्टर न्यायालय
  • महाराजा और महारानी कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं