विधायक-कलेक्टर की बहस पोस्टर वॉर में बदली, विवाद के बीच पोस्टर में ब्यूरोक्रेसी पर उठाए सवाल
Rakesh Sharma | Nov 18, 2025, 15:16 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में विधायक-कलेक्टर की बहस पोस्टर वॉर में बदली, पोस्टर में जनप्रतिनिधियों पर प्रहार। भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और श्रीगंगानगर कलेक्टर मंजू के बीचे बहस का विवाद गहराया। दोनों के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
Jaipur. राजस्थान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने और सुनवाई नहीं होने को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और कलेक्टर मंजू आमने-सामने हो गए है। प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने को लेकर भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी कलेक्टर डॉ. मंजू और एडीएम सुभाष चंद्र पर भड़क गए थे।
अंता उपचुनाव : हार के बाद भाजपा में थम नहीं रहा विवाद, दिग्गज विधायक सिंघवी के लेटर बम से घमासान
बहस के बाद भाजपा विधायक ने दोनों अधिकारियों को कार्यक्रम से चले जाने को कह दिया था। बहस का विवाद अब पोस्टर वॉर में तब्दील होने लगा है। श्रीगंगानगर में जगह-जगह पोस्टर लगे हैं। पोस्टर श्रीगंगानगर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाए जाना बताया जा रहा है। पोस्टर में जिला कलेक्टर पर तंज कसते हुए सवाल किया गया है कि वह कार्यक्रम में कब अर्पित करेंगे पुष्पांजलि।
Bureaucracy Live: वी. श्रीनिवास ने राजस्थान के नए मुख्य सचिव के तौर पर पदभार संभाला
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की अनदेखी से स्थानीय विधायक जयदीप बिहाणी नाराज हो गए थे। इस पर मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर मंजू, एटीएम सुभाष चन्द्र आदि अधिकारियों को मंच से ही फटकार लगाई और उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया था।
जोजरी नदी : प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की राजस्थान सरकार को फटकार, 20 लाख प्रभावितों का हवाला
राजस्थान के फेमस किले जहां हॉलीवुड भी कर चुका है अपने फिल्मों की शूटिंग
इस पोस्टर वॉर में जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों पर तीखे सवाल उठाए गए हैं। इससे सियासी-प्रशासनिक हलकों में हलचल है। उधर, श्रीगंगानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान ने मीडिया से कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं का काम नहीं है। प्रशासन से पोस्टर हटाने और जांच के आदेश दिए हैं।
राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड, तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हुआ
अब सवाल उठ रहे हैं कि जब भाजपा जिलाध्यक्ष पोस्टर लगाने से मना कर रहे हैं, तो इन पोस्टरों को किसने लगवाया है। मान ने कहा कि पोस्टर हटा दिए गए हैं और पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
पोस्टर वॉर को लेकर विवाद गहरा गया है। जिला भाजपा संगठन इसका खंडन कर रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि फिर भाजपा के नाम से ये पोस्टर किसने लगवाए हैं? लोगों में चर्चा है कि भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के समर्थकों ने यह पोस्टर लगाए हैं, जबकि बिहाणी इसे विपक्ष की साजिश बता रहे हैं।
अंता उपचुनाव : हार के बाद भाजपा में थम नहीं रहा विवाद, दिग्गज विधायक सिंघवी के लेटर बम से घमासान
जिला कलेक्टर पर कसा तंज
Bureaucracy Live: वी. श्रीनिवास ने राजस्थान के नए मुख्य सचिव के तौर पर पदभार संभाला
इस बहस से विवाद बढ़ा
जोजरी नदी : प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की राजस्थान सरकार को फटकार, 20 लाख प्रभावितों का हवाला
विकास कार्यों में बरत रहे ढिलाई बिहाणी का आरोप है कि जिला कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी विकास कार्यों में ढिलाई बरत रहे हैं। अधिकारी पुष्पांजलि अर्पित करने का समय तक निकाल नहीं पा रहे हैं। इस बयान से विवाद गहरा गया है। शहर में लगाए गए पोस्टरों में भी बिहाणी द्वारा उठाए गए सवाल को दोहराया गया है, जिसमें जिला कलेक्टर व प्रशासनिक अधिकारी बताएं, कब अर्पित करेंगे पुष्पांजलि जैसे सवाल हैं।
पार्टी ने पोस्टर लगाने से मना किया
राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड, तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हुआ
अब उठ रहे हैं सवाल
आखिर पोस्टर के पीछे कौन?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari