राजधानी जयपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
Ashish Bhardwaj | Updated:
राजस्थान मानसून
राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश से जलभराव हुआ, कोटा में बांध के गेट खोले गए। धौलपुर में नदी में बहने से एक युवक की मौत हो गई। गंगानगर में दो साल का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ।
- कोटा के नोनेरा-ऐबरा बांध के 3 गेट खोले गए।
- धौलपुर में पार्वती नदी में बहने से युवक की मौत।
- पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और उमस बढ़ी, श्रीगंगानगर 41°C।
- मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब मानसून कमजोर पड़ने की संभावना।
राजधानी जयपुर में बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश की वजह से जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बजाज नगर, मालवीय नगर, गोपालपुरा सहित कई क्षेत्रों में पानी भर गया। #jaipur #weatherupdate pic.twitter.com/AOymvEMIoI
— test test (@TestT12452) August 26, 2026
जयपुर में तेज बारिश, जगह-जगह जलभराव
इसी दौरान कोटा के इटावा क्षेत्र में नोनेरा-ऐबरा बांध के 3 गेट 5 मीटर तक खोल दिए गए। इन गेटों से करीब 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
पूर्वी राजस्थान में मंगलवार को हुई अच्छी बारिश
इस बारिश से इन इलाकों के तालाब, बांध और एनिकट छलक गए। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बूंदी के तालेड़ा में 70 मिलीमीटर दर्ज हुई। इसके अलावा अलवर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़ और दौसा में भी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई।
धौलपुर में नदी में बहने से युवक की मौत
पार्वती नदी की रपट से बहने के कारण 32 वर्षीय युवक विजय सिंह की मौत हो गई। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला।
पश्चिमी जिलों में बढ़ी गर्मी और उमस
श्रीगंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह राज्य में पिछले दो साल में अगस्त महीने का सबसे ज्यादा तापमान है। श्रीगंगानगर के अलावा बीकानेर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर डैम की स्थिति
यह बढ़ोतरी अपेक्षाकृत कम मानी जा रही है, जिससे आने वाले महीनों में जलस्तर को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
प्रदेश के 205 बांध अब भी खाली
इन बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 मिलियन क्यूबिक मीटर है, लेकिन फिलहाल इनमें सिर्फ 7,390.51 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी है। पिछले साल 25 अगस्त तक इन बांधों में 10,482.21 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी था। यह आंकड़ा साफ बताता है कि इस साल बांधों में पानी की स्थिति पिछले साल से कमजोर है।
अब कमजोर पड़ेगा मानसून
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर इलाकों में आने वाले एक हफ्ते तक मानसून कमजोर रहने की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी और उमस में और बढ़ोतरी हो सकती है।
ये खबर भी पढे़:-
जीरा और सौंफ पर क्यों लड़ रहे राजस्थान और गुजरात? किसानों ने GI Tag पर उठाए सवाल
राजस्थान निकाय चुनाव नामांकन कल से, उम्मीदवारों के पास बस 3 दिन, जानें शेड्यूल
राजस्थान में राम मंदिर दान चोरी जैसा मामला आया, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi