निकाय चुनाव: शुक्रवार को दूसरे फेज की वोटिंग, 18 हजार प्रत्याशियों की किस्मत होगी EVM में कैद
Mukesh Sharma | Updated:
राजस्थान में शुक्रवार को 147 निकायों में दूसरे चरण का मतदान
राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 87.6 लाख मतदाता 18,266 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। सुरक्षा के लिए 54 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में शुक्रवार को 147 निकायों में दूसरे चरण का मतदान।
- 87.6 लाख वोटर तय करेंगे 18266 उम्मीदवारों की किस्मत।
- मतदान के दौरान सुरक्षा में 54 हजार से ज्यादा जवान तैनात।
- पुलिस ने विजय जुलूस पर रहेगी रोक, 700 बूथ संवेदनशील
- 86% वोटिंग का लक्ष्य, 14 सितंबर को नतीजे
कल होगा दूसरे चरण का मतदान
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग का फोकस दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है। पहले चरण में प्रदेश में करीब 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब आयोग ने दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत को 86 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
87 लाख से ज्यादा मतदाता, 18266 उम्मीदवार
दूसरे चरण में 18,266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनके लिए 87 लाख 60 हजार 884 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 147 में से 107 पुराने नगर निकाय हैं, जहां पिछले चुनाव में औसत मतदान करीब 68 प्रतिशत रहा था।
700 संवेदनशील और 3500 क्रिटिकल बूथ
सुरक्षा के लिए मतदान में कुल 54,533 का जाब्ता तैनात किया गया है। इनमें 40,202 पुलिसकर्मी और 10,532 होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके साथ 701 एक्साइज पुलिसकर्मी और 4,500 RAC रिजर्व फोर्स की तैनाती भी की गई है।
EVM की सुरक्षा के विशेष इंतजाम
किन निकायों में होगा मतदान
20 नगर परिषदों में किशनगढ़, पुष्कर, टोंक, बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुर सिटी, निंबाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, हिंडौन सिटी, दौसा, डीग, फलौदी, सलूंबर, सीकर, सिरोही, लालसोट और बालोतरा शामिल हैं। इसके अलावा 121 नगर पालिकाओं में भी मतदान होगा।
FAQ
- राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कब है?
मतदान 11 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाएं शामिल हैं। मतगणना 14 सितंबर को होगी। - दूसरे चरण में कितने मतदाता और उम्मीदवार हैं?
87 लाख 60 हजार 884 मतदाता 18,266 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह मतदान 4,774 वार्डों के 9,758 मतदान केंद्रों पर होगा। - सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं?
कुल 54,533 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें 40,202 पुलिसकर्मी और 10,532 होमगार्ड शामिल हैं। इसके अलावा 700 संवेदनशील और 3,500 क्रिटिकल बूथों पर विशेष निगरानी रहेगी। विजय जुलूस पर भी रोक लगाई गई है।
ये भी पढ़ें :-
25 हजार का इनामी MD तस्कर गिरफ्तार, 1000 किलोमीटर दूर दमन में छिपा बैठा था
₹6.80 करोड़ के ‘बॉस स्कैम’ में एक और गिरफ्तारी: कमीशन पर दिया बैंक खाता
उदयपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी: 1.98 करोड़ का 1324 KG डोडा चूरा जब्त
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
By Ramanand Tiwari
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
By Sanjay Gupta