MSP पर सरसों-चना की खरीद 25 मार्च से, इस तारीख से होंगे किसानों के रजिस्ट्रेशन

Ashish Bhardwaj | Mar 10, 2026, 13:35 IST
Share
MSP
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में रबी सीजन के लिए एमएसपी पर सरकारी खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह खरीद सरसों और चना की होगी । सरकारी दो महीने तक चलेगी।

News In Short

  • रबी सीजन-2026 में एमएसपी पर सरसों और चना की खरीद की तैयारियां शुरू।
  • किसान ई-मित्र के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे
  • जिला स्तर पर एमएसपी खरीद के लिए पंजीकरण 15 मार्च से होगा शुरू।
  • नैफेड और एनसीसीएफ को 60 दिन के भीतर खरीद प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • खरीद के समय आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान अनिवार्य।

News In Detail

राजस्थान में रबी सीजन-2026 के लिए किसानों से सरसों और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश में राजफेड के माध्यम से खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पंजीकरण 15 मार्च से होंगे शुरू

मंत्री ने बताया कि कोटा, अजमेर, भरतपुर और श्रीगंगानगर क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत आने वाले जिलों में किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण 15 मार्च से शुरू होगा और 25 मार्च से खरीद आरंभ कर दी जाएगी। वहीं, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर क्षेत्रीय कार्यालयों में 20 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जबकि इन क्षेत्रों में 1 अप्रैल से फसलों की खरीद की जाएगी।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दर

इस वर्ष केंद्र सरकार ने सरसों का MSP 6,200 रुपये प्रति क्विंटल और चना का 5,875 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। राज्य में सरसों की लगभग 13.78 लाख टन और चना की करीब 5.53 लाख टन खरीद का लक्ष्य तय किया गया है।

एनसीसीएफ और नैफेड करेंगी खरीद

खरीद प्रक्रिया के लिए विभिन्न एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा क्षेत्रीय कार्यालयों के अधीन आने वाले 19 जिलों में एनसीसीएफ के माध्यम से खरीद की जाएगी, जबकि जयपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर और भरतपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत आने वाले 22 जिलों में नैफेड खरीद कार्य करेगी।

किसानों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया

किसान क्यूआर कोड स्कैन कर या ई-मित्र के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। खरीद के समय आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान अनिवार्य होगी। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नैफेड और एनसीसीएफ को 60 दिनों के भीतर खरीद प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ये भी पढ़े:-

मुकेश भाकर कुंवारे विधायकों की सूची से बाहर, आरजेएस कोमल मीणा के संग लिए सात फेरे, शाही शादी में आए दिग्गज

एक दुल्हन, दो दूल्हे, राजस्थान और कश्मीर के बीच उलझी लवस्टोरी, सवाल यही कि शकीला को किस राज्य की पुलिस खोजेगी?

सिगनेचर ग्लोबल साइट पर मिट्टी ढहने से 7 की मौत, सुरक्षा मानकों में लापरवाही बन गई हादसे की बड़ी वजह

घोटाले पर एक्शन नहीं होने पर हाई कोर्ट दिखा सख्त, तीन दिन में मांगी अफसरों की सूची

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • एमएसपी
  • रबी सीजन
  • ऑनलाइन पंजीकरण
  • सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती