रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पास मिले दो पेट्रोल पंप, पत्नी के नाम क्रेशर प्लांट, बैंक लॉकर से अथाह कमाई मिलने की संभावना

Rakesh Sharma | Nov 16, 2025, 15:20 IST
Share
kamlesh
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में सात लाख रुपए की रिश्वत लेने वाले रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पास मिले दो पेट्रोल पंप। वहीं पत्नी के नाम क्रेशर प्लांट का पता चला है। इसके अलावा एक बैंक लॉकर भी मिला है, जो सोमवार को खोला जाएगा।

Jaipur. राजस्थान के राजसमंद में सात लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए रेवेन्यू इंस्पेक्टर कमलेश खटीक के ठिकानों पर सर्च कार्यवाही में दो पेट्रोल पंप, क्रेशर प्लांट मिले हैं। एक बैंक लॉकर भी मिला है, जिसे सोमवार को खोला जाएगा। लॉकर में निवेश संबंधित दस्तावेज, सोने-चांदी और नकदी मिलने की संभावना है। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर भू-अभिलेख निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है।

मेहरानगढ़ दुखांतिका : राजस्थान हाई कोर्ट करेगा 216 मौतों की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात ट्रांसफर नहीं की याचिका

दो पेट्रोल पंप मिले

कमलेश को सात लाख की रिश्वत लेने के बाद उसके घर पर सर्च कार्यवाही की गई। इसमें दो पेट्रोल पंप और पत्नी के नाम क्रेशर प्लांट होने के दस्तावेज मिले हैं। एक पेट्रोल पंप पुठोल गांव के पास है और दूसरा पंप पासली गांव के पास अंडर कंस्ट्रक्शन है।

वी. श्रीनिवास बने राजस्थान के मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, सोमवार से संभालेंगे कार्यभार

पत्नी के नाम क्रेशर प्लांट

कमलेश की पत्नी के नाम बारा गांव के पास क्रेशर प्लांट होने के दस्तावेज मिले हैं। जांच के दौरान कमलेश के पास एक लॉकर होने का भी पता चला है, जिसे सोमवार को खोला जाएगा। कमलेश 1999 से राजकीय सेवा में है। 2022 से भाणा गांव में आरआई के पद पर कार्यरत है।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में भर्ती प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू, जल्दी करें आवेदन

दो ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन एसीबी राजसमंद के एएसपी हिम्मत सिंह चारण के मुताबिक, सात लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट हुए कमलेश के दो घर हैं। एसीबी टीम ने कमलेश के गणेश नगर और जावद स्थित घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें दो पेट्रोल पंप, एक क्रेशर प्लांट के दस्तावेज मिले हैं। वहीं आय से अधिक संपत्ति, निवेश और आर्थिक लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है।
सरकारी नौकरी: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

मांगे दस लाख, सात लाख में सहमति

परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में लिखित शिकायत दी थी, जिस पर एसीबी मुख्यालय से मिले आदेश के बाद राजसमंद टीम ने शुक्रवार शाम ट्रैप की कार्रवाई की थी। ट्रैप कार्यवाही में राजसमंद की कुंवारिया तहसील में पदस्थ भू-अभिलेख निरीक्षक कमलेश खटीक को सात लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

राजस्थान यूनिवर्सिटी अर्श से फर्श का कर रही है सफर, छात्रसंघ चुनाव बैन के मामले में हाई कोर्ट में फैसला सुरक्षित

इस तरह हुई बरामदगी

परिवादी ने बताया कि कमलेश उसके फार्म हाऊस की जमीन की पैमाइश कार्य और नक्शा शुद्धिकरण करने के बदले 10 लाख की मांग कर रहा है। बाद में सात लाख की सहमति बनी। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी कमलेश को 7 लाख लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 500-500 रुपए के कुल 140 असली नोट (70 हजार) और 1260 डमी नोट (6 लाख 30 हजार रुपए) बरामद हुए।

Tags:
  • राजस्थान
  • रिश्वत
  • सर्च ऑपरेशन
  • एसीबी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई