राजस्थान में सफाईकर्मियों का बड़ा ऐलान, शनिवार से प्रदेशभर में झाड़ू डाउन हड़ताल

Mukesh Sharma | Published:
Share
राजस्थान में सफाईकर्मियों का बड़ा ऐलान
राजस्थान में सफाईकर्मियों का बड़ा ऐलान

राजस्थान में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने और नई भर्ती विज्ञप्ति की मांग को लेकर सफाईकर्मी शनिवार से पूर्ण हड़ताल पर हैं। इससे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और निजी सफाई कार्य ठप रहेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भर्ती की मांग,राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की नई विज्ञप्ति जारी करने और वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मुख्य मांग।
  • डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण ठप रहेगा, घरों और निजी संस्थानों के वाल्मीकि श्रमिक भी नहीं करेंगे काम।
  • नागरिकों की सफाई को आवश्यक सेवा घोषित करने की मांग, पर्यटन और व्यापारिक छवि खराब होने की चिंता।
  • 2018 के भर्ती कर्मचारियों के फील्ड में काम न करने और समझौते लागू न होने से बढ़ा आक्रोश।
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों ने शनिवार से प्रदेशभर में हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस दौरान सभी सफाई कर्मचारी काम नहीं करेंगे और ना ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण भी नहीं होगा। निजी कंपनियों व घरो में कार्यरत वाल्मिकी समाज के सफाई कर्मचारी भी सफाई कार्य नहीं करेंगे।

दरअसल सफाई कर्मचारी पिछले सात दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इनकी मांग है कि सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता दी जाए व भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती,तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द नई सफाई कर्मचारी भर्ती की विज्ञप्ति जारी करनी चाहिए। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने के संबंध में स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं। मांग पूरी होने तक प्रदेशभर में सफाई कार्य ठप रहेगा।

2018 की भर्ती के कर्मचारी फील्ड में नहीं उतर रहे

आंदोलनरत कर्मचारियों का आरोप है कि वर्ष 2018 में विभिन्न वर्गों के लोगों को सफाई कर्मचारी पदों पर नियुक्त किया था। लेकिन उनमें से कई कर्मचारी वास्तविक सफाई कार्य के बजाय कार्यालयों में कार्यरत हैं।

यदि नियुक्त कर्मचारी मैदान में उतरकर पूरी जिम्मेदारी से सफाई करें तो वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग उठाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन ने पहले हुए समझौतों को लागू नहीं किया है। इस कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। अब डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से लेकर निजी संस्थानों और घरों में सफाई कार्य भी प्रभावित रहेगा।

सफाई आवश्यक सेवा, हड़ताल का विकल्प नहीं होना चाहिए

शहर के व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों ने हड़ताल को अनुचित बताते हुए सफाई को आवश्यक सेवा (Essential Service) घोषित करने की मांग की है।

सफाई कर्मचारियों की बार-बार होने वाली हड़ताल उचित नहीं है। सफाई सीधे आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ी सेवा है। जिस प्रकार पानी, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को आवश्यक सेवा माना जाता है।

उसी तरह सफाई को भी आवश्यक सेवा घोषित किया जाना चाहिए ताकि शहर बार-बार ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

पर्यटन नगरी की छवि होगी खराब

शहरवासी व व्यवसायी रजनीश शर्मा का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से पूरा शहर गंदा हो जाता है। जयपुर देश-विदेश के पर्यटकों की पसंदीदा पर्यटन नगरी है। पर्यटक गंदगी देखकर लौटेंगे तो इससे शहर की छवि प्रभावित होगी।

उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाएं, लेकिन शहर को गंदगी के हवाले न करें। सफाई आवश्यक सेवा है। एक दिन घर में झाड़ू नहीं लगे तो गंदगी फैल जाती है। ऐसे में पूरे शहर की सफाई कितनी जरूरी है, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

सरकार को ऐसी परिस्थितियां बनने ही नहीं देनी चाहिए जिसके कारण कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़े। साथ ही सफाई कर्मचारियों से भी अपील की कि वे पर्यटन नगरी जयपुर और व्यापारिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान का रास्ता निकालें।

जनजीवन पर पड़ेगा व्यापक असर

शनिवार से शुरू होने वाली झाड़ू डाउन हड़ताल का असर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में देखने को मिल सकता है।

सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में सफाई कार्य बंद रहने और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण रुकने से कुछ ही दिनों में गंदगी बढ़ने की आशंका है।

यह तय है कि जल्द समाधान नहीं निकला तो इसका असर न केवल आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ेगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार पर भी व्यापक रूप से दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें:-

राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर होमवर्क पूरा, इंतजार होगा खत्म

जैसलमेर में घड़ियाल का अनोखा नजारा, ग्रामीण डरे, वन विभाग ने बताया सच

ACB DG की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, किरोड़ी के ACB दौरे से जोड़ी जा रही

70 करोड़ का खाद घोटाला, 29 नमूने फेल होने पर खुला भ्रष्टाचार, जांच पर उठे सवाल

Tags:
  • राजस्थान
  • वाल्मीकि
  • हड़ताल
  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती
  • झाड़ू डाउन हड़ताल
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?