जर्जर स्कूलों में पढ़ाई रोकने के बाद क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई, राजस्थान शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट
Gyan Chand Patni | Sept 06, 2025, 18:28 IST
collector
शिक्षा विभाग ने जर्जर क्लास रूम पर कलेक्टरों से रिपोर्ट मांगी: पूछा- पढ़ाई के लिए दूसरी क्या व्यवस्था की गई; राजस्थान में 86 हजार 934 क्लास रूम खस्ताहाल
राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में यह पूछा गया है कि जर्जर क्लास रूम के स्थान पर पढ़ाई के लिए दूसरी क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई। कलेक्टर्स को यह रिपोर्ट 7 सितंबर तक भेजने के लिए कहा गया है।
राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दर्दनाक घटना के बाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया। जुलाई में एक प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से सरकारी स्कूलों में जर्जर क्लास रूम की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी थी। राजस्थान में कलेक्टरों को पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देशदिए गए। इसके बाद, पिछले महीने सरकार की तकनीकी टीम ने एक सर्वे किया और रिपोर्ट पेश की।
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद, शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों से इन जर्जर क्लास रूम में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान खोजने और बच्चों को वहां शिफ्ट करके पढ़ाई शुरू करवाने के निर्देश दिए। राजस्थान शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट।अब कलेक्टरों से पूछा गया है कि उन्होंने इन आदेशों की पालना में क्या व्यवस्था की। रिपोर्ट 7 सितंबर तक प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान भाजपा में नहीं सबकुछ ठीक! लंबे समय से अटकी कार्यकारिणी की घोषणा पर सबकी नजर राजस्थान में सिस्टम बीमार! कहां जाएं साइबर ठगी के शिकार, एक फीसदी भी दर्ज नहीं होती एफआईआर
झालावाड़ जिले में जुलाई महीने में एक प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना राज्य में शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हालत को लेकर काफी आलोचना का कारण बनी। इस दर्दनाक हादसे के बाद, राजस्थान सरकार को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस घटना को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने भी गहरी चिंता जताई और स्कूलों की खराब हालत पर सवाल उठाए।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान रोडवेज को मिली 162 नई बसें, रूट पर चल रही हैं 2,000 खराब बसें
कांग्रेस राजस्थान में सेवा दल को मजबूत कर रही, बाड़मेर में नेताओं को ट्रेनिंग दे रहे दिल्ली के नेता
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग का कदम
86,934 जर्जर क्लास रूम रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कक्षा 1 से 12वीं तक कुल 63,018 स्कूल हैं, जिनमें 5,26,262 क्लासरूम्स हैं। इनमें से राजस्थान में 86,934 क्लास रूम जर्जर स्थिति में हैं। इन क्लासरूम्स को बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। हाईकोर्ट ने इस रिपोर्ट के बाद इन सभी जर्जर क्लासरूम्स को बंद करने का आदेश दिया। इसके साथ ही, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक स्थानों पर पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि बारिश या अन्य कारणों से इन भवनों के गिरने से होने वाली जनहानि से बचा जा सके।
कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान भाजपा में नहीं सबकुछ ठीक! लंबे समय से अटकी कार्यकारिणी की घोषणा पर सबकी नजर राजस्थान में सिस्टम बीमार! कहां जाएं साइबर ठगी के शिकार, एक फीसदी भी दर्ज नहीं होती एफआईआर
झालावाड़ स्कूल हादसा
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान रोडवेज को मिली 162 नई बसें, रूट पर चल रही हैं 2,000 खराब बसें
कांग्रेस राजस्थान में सेवा दल को मजबूत कर रही, बाड़मेर में नेताओं को ट्रेनिंग दे रहे दिल्ली के नेता
FAQ
- 1. राजस्थान में जर्जर क्लास रूम की संख्या कितनी है?
राजस्थान में कुल 86,934 क्लास रूम जर्जर स्थिति में हैं, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरनाक माने जा रहे हैं। - 2. झालावाड़ में किस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट मांगी?
झालावाड़ में जुलाई में एक प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट मांगी। - 3. शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों से क्या रिपोर्ट मांगी है?
शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों से यह रिपोर्ट मांगी है कि जर्जर क्लास रूम के स्थान पर बच्चों की पढ़ाई के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari