सचिवालय में एपीओ कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी, संभालेंगे साफ-सफाई की व्यवस्था
Jageshwar prasad | Jul 13, 2026, 16:36 IST
एपीओ कर्मचारी अब सचिवालय में संभालेंगे साफ-सफाई
जयपुर स्थित शासन सचिवालय में एपीओ कर्मचारी वीआईपी गलियारों की साफ-सफाई की व्यवस्था संभालेंगे। इस समय सचिवालय में 30 मिनिस्ट्रियल कर्मचारी एपीओ चल रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- सचिवालय में अब एपीओ कर्मचारी साफ-सफाई की व्यवस्था संभालेंगे।
- जयपुर स्थित सचिवालय में एपीओ चल रहे हैं 30 मिनिस्ट्रियल कर्मचारी।
- इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी कमरों और शौचालयों को साफ-सुथरा रखना होगा।
- राजस्थान के कार्मिक विभाग ने बाकायदा इसके लिए आदेश जारी किए हैं।
- कुछ कर्मचारियों को दस्तावेजों की जांच और सत्यापन का काम सौंपा।
इन कर्मचारियों का उपयोग अब सचिवालय परिसर की स्वच्छता को चाक-चौबंद करने में किया जाएगा। ये कर्मचारी सचिवालय के कमरों और शौचालय की व्यवस्था संभालेंगे।
सफाई और रखरखाव व्यवस्था पर फोकस
अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 30 में से 12 एपीओ कर्मचारियों को सफाई कार्यों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी है।
ये कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सचिवालय के गलियारे चकाचक नजर आएं। मंत्री, अधिकारी और आगुंतकों को कोई दिक्कत नहीं आए। कार्मिक विभाग ने इस बारे में बाकायदा एक आदेश भी जारी किया है।
लिपिकों को सौंपी गई जिम्मेदारी
ये सभी कर्मचारी प्रतिदिन सचिवालय के विभिन्न ब्लॉकों का निरीक्षण करेंगे। सफाई व्यवस्था की कमियों को दूर करवाएंगे और दैनिक रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
दस्तावेज़ सत्यापन कार्य में भी लगाया
अधिकारियों का कहना है कि इस भती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए इन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे न केवल भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी, बल्कि विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नई नियुक्तियों का रास्ता साफ हो सकेगा।
ये भी पढ़ें:-
RPS सत्य प्रकाश मीणा को किया APO, महिलाओं से अभद्रता का आरोप
IG किशन सहाय मीणा पर गिरी गाज, रेप केस में एपीओ, इसी साल होने वाले हैं रिटायर
गारनेट के काले कारोबार में खाकी और खादी का गठजोड़, विधायक का करीबी गिरफ्तार, आईपीएस माधव उपाध्याय एपीओ
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj