एसआई भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बढ़ाई निगरानी, नकल गैंग की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख का इनाम

Ashish Bhardwaj | Apr 03, 2026, 13:51 IST
Share
SOG exam
Photograph: (the sootr)

राजस्थान एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 की परीक्षा इसी 5-6 अप्रैल को होगी। सरकार ने परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए निगरानी सख्त की है। एसओजी ने नकल गिरोह की सूचना देने पर 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

News In Short

  • 5 और 6 अप्रैल को SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 होगी आयोजित।
  • एसओजी ने नकल गिरोह की सूचना देने पर 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
  • परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानों और साइबर कैफे को बंद रखने का आदेश।
  • सादी वर्दी में तैनात जवानों द्वारा संदिग्ध इलाकों और वाहनों की की जा रही है चेकिंग।
  • परीक्षार्थियों से किसी भी तरह के फर्जीवाड़े या पेपर लीक के झांसे में न आने की अपील।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर (SI) एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी 5 और 6 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा में करीब साढ़े सात लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे में पिछली भर्तियों में हुए पेपर लीक और नकल के मामलों को देखते हुए इस बार पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) ने फर्जीवाड़ा पर शिकंजा कसने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। इसमें सबसे खास नकल गिरोह की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है।

7.70 लाख अभ्यर्थी, 1174 केंद्र, 41 शहर
एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को प्रदेश के 26 जिलों के 41 शहरों में कुल 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 7.70 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए एसओजी, राजस्थान पुलिस और अन्य सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। उन्होंने साफ किया कि परीक्षा को नकल-मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।

नकल गैंग की सूचना पर 1 लाख का इनाम

एसओजी ने फर्जीवाड़े और पेपर लीक की कोशिशों को नाकाम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नकल गिरोह या पेपर लीक करने वालों की सही सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। कोई भी व्यक्ति एसओजी के वॉट्सऐप नंबर 9530429258 पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी, जिससे लोग बिना किसी डर के जानकारी साझा कर सकें।

फोटोकॉपी और साइबर कैफे रहेंगे बंद

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री के आदान-प्रदान को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकॉपी की दुकानों और साइबर कैफे को पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पेपर लीक और नकल गिरोह से जुड़े सभी संदिग्ध बदमाशों पर पहले से ही निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में एक विस्तृत एसओपी भी जारी कर दी है, जिसके तहत हर जिले के पुलिस अधीक्षक को अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

सादी वर्दी में जवान होगें तैनात

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि सादी वर्दी में तैनात एसओजी के जवान परीक्षा केंद्रों के आसपास और अन्य संदिग्ध इलाकों में गश्त करेंगे। हर संदिग्ध गतिविधि पर उनकी पैनी नजर रहेगी। प्रदेशभर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभी से शुरू कर दी गई है, जो परीक्षा समाप्त होने तक जारी रहेगी। रात के समय होने वाली आवाजाही पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा से कोई छेड़छाड़ न हो सके।

प्रश्न पत्रों की डबल लॉक सुरक्षा, विशेष बल तैनात

प्रश्न पत्रों को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रश्न पत्रों को जिला ट्रेजरी में डबल लॉक के तहत रखा जाएगा, जहाँ विशेष सुरक्षा बल तैनात रहेगा। इन कमरों तक सिर्फ अधिकृत अधिकारियों की ही पहुंच होगी। साथ ही, हर परीक्षा केंद्र पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

अभ्यर्थी झांसे में न आएं, सूचना दें

एडीजी बंसल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के फर्जीवाड़े या पेपर लीक के झांसे में न आएं। अगर कोई उन्हें नकल या अवैध तरीके से परीक्षा पास कराने का झांसा देता है, तो तुरंत एसओजी को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार और पुलिस पूरी तरह से सख्त है और पिछली बार की गलतियों को दोहराने नहीं दिया जाएगा। एक निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ही हमारा लक्ष्य है।

ये भी पढे़:-

RPSC पहली बार रिजल्ट से पहले जांचेगी डॉक्यूमेंट्स, डिप्टी कमांडेंट भर्ती में बिना योग्यता भरे थे फॉर्म, सभी 255 कैंडिडेट्स को बुलाया

एसआई भर्ती परीक्षा में ओवरेज अभ्यर्थियों का मामला, आरपीएससी के आवेदन पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई

नहीं मिले लेक्चरर, सिर्फ 6 कैंडिडेट्स ने की पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा पास, कॉमर्स के भी हाल खराब

SI भर्ती परीक्षा 2025: सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा में बैठेंगे 'ओवरएज' परीक्षार्थी, टालने से इनकार

Tags:
  • राजस्थान पुलिस
  • पेपर लीक
  • फर्जीवाड़ा
  • एसओजी
  • एसआई भर्ती परीक्षा
  • 1 लाख रुपये का इनाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई