नहीं मिले लेक्चरर, सिर्फ 6 कैंडिडेट्स ने की पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा पास, कॉमर्स के भी हाल खराब

Ashish Bhardwaj | Apr 02, 2026, 20:06 IST
Share
collage
Photograph: (the sootr)

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 1 अप्रैल को पॉलिटिकल साइंस और कॉमर्स लेक्चरर की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इसमें पॉलिटिकल साइंस के 219 पद और कॉमर्स लेक्चरर के 58 पद खाली रह गए हैं।

News In Short

  • आरपीएससी ने पॉलिटिकल साइंस और कॉमर्स लेक्चरर भर्ती का फाइनल रिजल्ट 1 अप्रैल को किया जारी।
  • पॉलिटिकल साइंस में केवल 6 उम्मीदवार हुए चयनित, 219 पद रह गए खाली।
  • कॉमर्स में रह गए 58 पद खाली, क्योंकि उम्मीदवारों ने 40% न्यूनतम अंक नहीं किए हासिल।
  • पॉलिटिकल साइंस भर्ती परीक्षा में 45,674 उम्मीदवारों ने लिया था भाग।
  • आरपीएससी ने 386 उम्मीदवारों को अयोग्य किया घोषित।

News In Detail

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने पॉलिटिकल साइंस और कॉमर्स लेक्चरर भर्ती का फाइनल रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया। इसमें पॉलिटिकल साइंस के केवल 6 ही उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जबकि 219 पद खाली रह गए हैं। वहीं कॉमर्स विषय में भी 58 पद खाली हैं। अभ्यार्थियों ने न्यूनतम 40% अंक प्राप्त नहीं किए हैं।

पॉलिटिकल साइंस की स्थिति?

पॉलिटिकल साइंस लेक्चरर भर्ती परीक्षा 6 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 84846 में से 45674 उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा में 386 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने 10% से अधिक सवालों का उत्तर नहीं दिया था। इस परीक्षा में 225 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी, लेकिन 6 उम्मीदवार ही चयनित हुए हैं। इसके चलते 219 पद खाली रह गए हैं।

पॉलिटिकल साइंस के लिए कट ऑफ

आरपीएससी ने पॉलिटिकल साइंस के रिजल्ट के कट ऑफ में "कैंडिडेट नॉट एवेलेबल" (NA) लिखा है। यानी अधिकांश वर्गों के लिए उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं।

कॉमर्स में भी स्थिति कमजोर

कॉमर्स लेक्चरर भर्ती परीक्षा के 340 पदों के लिए 3 नवंबर 2024 को पात्रता सूची जारी की गई थी। दस्तावेज सत्यापन के बाद 265 उम्मीदवारों को मुख्य सूची में शामिल किया गया। लेकिन इस परीक्षा में 58 पद खाली रह गए हैं, क्योंकि उम्मीदवारों ने 40% न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं किए थे।

कॉमर्स के लिए कट ऑफ

कॉमर्स में भी न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहने के कारण यह पद खाली रह गए हैं। इससे आयोग को आगे भर्ती के लिए कदम उठाने होंगे।

ये भी पडे़:-

जिस दिन संभाला कार्यभार, उसी दिन रिटायर होने से पहले दूसरे विभाग के अफसर का कर दिया तबादला, पूरा मामला जानकार रह जाएंगे हैरान

SI भर्ती परीक्षा 2025: सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा में बैठेंगे 'ओवरएज' परीक्षार्थी, टालने से इनकार

राज्य चुनाव आयोग ने खुद को अदालत समझा है क्या, समय पर चुनाव नहीं होने पर हाई कोर्ट की फटकार

SI भर्ती परीक्षा 2025: सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा में बैठेंगे 'ओवरएज' परीक्षार्थी, टालने से इनकार

Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • आरपीएससी
  • फाइनल रिजल्ट
  • पॉलिटिकल साइंस
  • कॉमर्स लेक्चरर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा