PM सूर्य घर योजना संकट में, DCR पैनल से घरेलू सोलर हुआ 40 हजार महंगा
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
केंद्र सरकार की DCR सोलर पैनल अनिवार्यता से राजस्थान में हजारों रूफटॉप प्रोजेक्ट अटक गए हैं। DCR पैनल दोगुने महंगे हैं। 3 किलोवाट सिस्टम 40 हजार तक महंगा हुआ। 5000 MW औद्योगिक प्रोजेक्ट भी अधर में हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान देश में सबसे ज्यादा सौर ऊर्जा उत्पादन करने वाला राज्य है।
- डीसीआर नियम के कारण सोलर पैनल की लागत लगभग दोगुनी हो गई है।
- नॉन-डीसीआर पैनलों की कमी से कई सोलर प्रोजेक्ट अटक गए हैं।
- जयपुर समेत कई जगह इंस्टॉलेशन का काम पैनल न मिलने से रुका है।
- उद्योग और वेंडर दोनों को नुकसान और निवेश पर संकट बढ़ा है।
क्या है DCR का नियम
पहले नॉन-डीसीआर पैनल भी चलते थे जिनमें विदेश से आयातित सेल लगे होते हैं। लेकिन 1 जून से नॉन-डीसीआर पैनलों का ग्रिड कनेक्शन यानी कमीशनिंग बंद कर दी गई। विरोध के बाद पीएम सूर्य घर योजना में थोड़ी राहत मिली, लेकिन कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्टों पर रोक अभी भी जारी है।
दोगुनी कीमत, आधी उपलब्धता
इसका सीधा असर आम घरों पर पड़ रहा है। 3 किलोवाट का घरेलू सोलर सिस्टम लगाने की लागत 35 से 40 हजार रुपए तक बढ़ गई है। प्रति किलोवाट करीब 12 हजार रुपए का बोझ बढ़ा है।
जयपुर में छत तैयार, पैनल नहीं
राजस्थान सोलर एसोसिएशन के सीईओ नितिन अग्रवाल के अनुसार राज्य में पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2200 से अधिक वेंडर रजिस्टर्ड हैं। अकेले जयपुर डिस्कॉम क्षेत्र में करीब 800 वेंडर काम कर रहे हैं। इन सबके सामने संकट खड़ा हो गया है।
वेंडर और ग्राहकों में विवाद
इस वजह से वेंडर और ग्राहकों के बीच तनाव बढ़ रहा है। कई मामले पुलिस थाने तक पहुंच रहे हैं। वेंडरों का कहना है कि सप्लाई उनके हाथ में नहीं है लेकिन जवाब उन्हें ही देना पड़ रहा है।
5000 मेगावाट के औद्योगिक प्रोजेक्ट अटके
निवेशकों पर भी संकट
अब कमीशनिंग पर रोक से इन इकाइयों का भविष्य खतरे में है। उद्योग के लोगों का कहना है कि नॉन-डीसीआर यूनिट करीब 50 करोड़ रुपए में लग जाती है, जबकि डीसीआर यूनिट के लिए 500 करोड़ चाहिए। यानी दस गुना ज्यादा निवेश।
उद्योग से जुड़े लोगों की मांग है कि जल्द समाधान नहीं निकला तो बड़ी संख्या में रोजगार भी खतरे में पड़ जाएंगे।
FAQ
- DCR सोलर पैनल क्या होते हैं और इन्हें अनिवार्य क्यों किया गया?
DCR यानी Domestic Content Requirement वाले पैनल वे होते हैं जिनमें भारत में बने सोलर सेल लगे हों। केंद्र सरकार ने देश में सोलर सेल उत्पादन बढ़ाने के लिए इन्हें अनिवार्य किया है। इससे आयात पर निर्भरता कम होगी और घरेलू उद्योग मजबूत होगा। - DCR पैनल की अनिवार्यता से आम उपभोक्ता पर क्या असर पड़ा?
DCR पैनल सामान्य पैनलों से दोगुने महंगे हैं। 3 किलोवाट का घरेलू सोलर सिस्टम लगाने में 35 से 40 हजार रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कई घरों पर स्ट्रक्चर तैयार होने के बावजूद पैनल न मिलने से इंस्टॉलेशन रुकी हुई है। - पीएम सूर्य घर योजना पर इसका क्या असर है?
इस योजना के तहत राजस्थान में 2200 से अधिक वेंडर काम कर रहे हैं। DCR पैनलों की कम उपलब्धता और ऊंची कीमत से हजारों लाभार्थियों का काम रुका है। वेंडर और ग्राहकों के बीच विवाद बढ़ रहे हैं और कई मामले पुलिस थाने तक पहुंच रहे हैं।
ये खबर भी पढे़:-
एशियन पेंट्स से 1.72 करोड़ की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान SET 2026 की नई तारीख 13 सितंबर घोषित, जानें परीक्षा की पूरी डिटेल
शून्य से 56 तक का सफर, राजस्थान ने दिखाया बाघ बचाने का रास्ता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari